Sun Sep 27, 2026 | 06:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

चेहरे पर निखार बढ़ाएगा ओट्स, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल के सही तरीके

ओट्स स्किन की गंदगी हटाकर उसे सॉफ्ट और निखरी बनाने में मदद कर सकता है। यहां आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए,  चेहरे पर ओट्स लगाने का सही तरीका क्या है?
चेहरे पर निखार बढ़ाएगा ओट्स, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल के सही तरीकेचेहरे पर निखार बढ़ाएगा ओट्स, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल के सही तरीके

चेहरे पर ग्लो और सॉफ्ट स्किन के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन किचन में मौजूद कुछ चीजों जैसे कि ओट्स को भी स्किन केयर में शामिल किया जा सकता है। आमतौर पर नाश्ते में खाए जाने वाले ओट्स को चेहरे पर लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, खासतौर पर जब स्किन ड्राई, बेजान महसूस हो रही हो, तब ओट्स से बने होममेड फेस पैक से फायदा मिल सकता है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, ओट्स को अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार किया जाता है, लेकिन हर स्किन के लिए एक ही तरीका सही नहीं होता। ऑयली, ड्राई और सेंसिटिव स्किन की जरूरत अलग-अलग होती है।

चेहरे पर ओट्स लगाने के क्या फायदे हैं?

  • डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, ओट्स में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन की ऊपरी परत पर मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा तेल को हटाने में मदद कर सकते हैं।
  • ओट्स स्किन को शांत रखने और ड्राईनेस को कम करने में भी सहायक हो सकता है।
  • ओट्स का इस्तेमाल खासतौर पर ड्राई या सेंसिटिव स्किन वाले लोग अपने स्किन केयर रूटीन में कर सकते हैं।

ओट्स फेस पैक कैसे बनाएं?

डॉ. श्रेय शर्मा सलाह देते हैं कि चेहरे पर लगाने के लिए ओट्स को पहले बारीक पीसकर पाउडर जैसा बना लें। इसमें थोड़ा पानी या दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और फिर इस पेस्ट को साफ चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। चेहरा धोते समय इसे जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि ज्यादा रगड़ने से स्किन में जलन या लालिमा हो सकती है।

ओट्स में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं?

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, ओट्स को स्किन की जरूरत के अनुसार अलग-अलग चीजों के साथ मिलाया जा सकता है।

  • ड्राई स्किन के लिए ओट्स में एलोवेरा जेल या थोड़ा दही मिलाया जा सकता है।
  • अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो मिश्रण में बहुत सारी चीजें एक साथ मिलाने से बचें।
  • ऑयली स्किन वाले लोग ओट्स में पानी मिलाकर साधारण पेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी मिश्रण को पहली बार पूरे चेहरे पर लगाने से पहले स्किन के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर है।

क्या ओट्स से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं?

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि ओट्स को चेहरे पर लगाने से स्किन साफ और सॉफ्ट महसूस हो सकती है, लेकिन इससे दाग-धब्बे या पिग्मेंटेशन पूरी तरह खत्म होने का दावा नहीं किया जा सकता। चेहरे पर लंबे समय से मौजूद दाग, मुंहासे या पिग्मेंटेशन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसी समस्या में केवल होममेड फेस पैक पर निर्भर रहने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है।

how to use oats for facehow to use oats for face

साल 2012 में Indian Journal of Dermatology Venereology and Leprology में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, ओटमील (जई) स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी (anti-inflammatory) गुण होते हैं। इसके उपयोग से खुजली, एक्जिमा (atopic dermatitis), मुंहासे और स्किन से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में राहत मिलती है। साथ ही, यह धूप की हानिकारक किरणों से स्किन को प्रोटेक्ट करता है और कॉस्मेटिक्स में भी काम आता है। हालांकि स्किन पर इसके पूरे फायदों को पूरी तरह समझने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है।

चेहरे पर ओट्स लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

डॉ. श्रेय शर्मा सलाह देते हैं कि ओट्स सामान्यतौर पर स्किन के लिए हल्का माना जाता है, लेकिन हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है। अगर ओट्स लगाने के बाद खुजली, जलन, लालिमा या सूजन दिखाई दे तो तुरंत चेहरा धोकर इसका इस्तेमाल बंद कर दें। इसके अलावा, चेहरे पर लगाने के लिए सादा ओट्स इस्तेमाल करना बेहतर है। फ्लेवर या ज्यादा चीनी वाले इंस्टेंट ओट्स को स्किन पर लगाने से बचें।

निष्कर्ष

ओट्स को सही तरीके से चेहरे पर लगाने से स्किन को सॉफ्ट और साफ रखने में मदद मिल सकती है। डॉक्टर डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, इसे साधारण फेस पैक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन स्किन की प्रकृति को ध्यान में रखना जरूरी है। सेंसिटिव स्किन या किसी मौजूदा स्किन समस्या में इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या हम रोजाना चेहरे पर ओट्स लगा सकते हैं?

    ओट्स फेस पैक को स्किन की जरूरत के अनुसार सीमित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। बहुत ज्यादा बार लगाने से बचना चाहिए।
  • क्या ओट्स चेहरे की एक्सफोलिएशन में मदद करता है?

    बारीक पिसे ओट्स का इस्तेमाल स्किन की सतह की गंदगी हटाने के लिए किया जाता है, लेकिन इसे जोर से रगड़ना सही नहीं है।
  • क्या ओट्स से चेहरे की टैनिंग दूर हो सकती है?

    ओट्स से स्किन साफ महसूस हो सकती है, लेकिन टैनिंग हटाने का इसे प्रमाणित इलाज नहीं माना जाता।

Read Next

→ सरसों का तेल और नमक दांत में लगाने से क्या होता है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें कितना कारगर है ये नुस्खा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 27, 2026 17:21 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content