Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

काली गर्दन से हैं परेशान? त्वचा को साफ और निखरा बनाने में मदद करेंगे ये 3 एक्सफोलिएटिंग पैक

कई लोग गर्दन की सफाई को अनदेखा कर देते हैं ज‍िसके कारण गर्दन पर गंदगी और डेड सेल्‍स जमा होने लगते हैं ज‍िससे गर्दन काली नजर आने लगती है। गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के ल‍िए तीन आसान एक्‍सफोल‍िएट‍िंग पैक का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जानें इनके फायदे।

ज्‍यादातर लोग चेहरे को तो अच्‍छी तरह से साफ करते हैं लेक‍िन गर्दन की सफाई पर ध्‍यान नहीं देते। धूल, म‍िट्टी, पसीना, डेड स्‍क‍िन सेल्‍स का जमाव, UV क‍िरणें जैसे कारणों के चलते गर्दन में कालापन जमा हो जाता है, तो समय के साथ बढ़ सकता है। गर्दन के कालेपन को दूर करने के ल‍िए एक्‍सफोल‍िएशन की मदद ले सकते हैं। इसकी मदद से त्‍वचा में जमा डेड स्‍क‍िन सेल्‍स और गंदगी को हटाने में मदद म‍िलती है। कुछ आसान एक्‍सफोल‍िएट‍िंग पैक्‍स को घर पर ही नेचुरल कि‍चन इंग्रीड‍िएंट्स के साथ तैयार कर सकते हैं। गर्दन का कालापन दूर करने वाले ऐसे तीन एक्‍सफोल‍िएट‍िंग पैक्‍स के बारे में जानने के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

1. टमाटर और ओटमील का पैक

टमाटर में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और व‍िटाम‍िन सी पाए जाते हैं और ओटमील एक्‍सफोल‍िएंट की तरह काम करता है। इन दोनों से बना पैक गर्दन पर जमा डेड स्‍क‍िन सेल्‍स को हटाने में मदद करता है ज‍िससे गर्दन का कालापन कम हो सकता है। साल 2024 में Journal Of Dermatologic Science And Cosmetic Technology नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, टमाटर की मदद से स्‍क‍िन डार्कनेस और रेडनेस को कम करने के लि‍ए टमाटर फायदेमंद है। स्‍टडी में बताया गया क‍ि टमाटर में एंटीऑक्‍सीडेंट्स होते हैं ज‍िससे ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस कम होता है और त्‍वचा की रंगत को बेहतर करने में मदद म‍िलती है।

साल 2012 में Indian Journal Of Dermatology, Venereology And Leprology नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, ओटमील में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्‍वचा की सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं। स्‍टडी के मुताब‍िक यह UV क‍िरणों से कुछ हद तक सुरक्षा देते हैं, लेक‍िन प‍िगमेंटेशन से ज्‍यादा संबंध‍ नहीं देखा गया है। हालांक‍ि ओट्स के इस्‍तेमाल से स्‍क‍िन बैर‍ियर को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है।

पैक को कैसे बनाएं?

  • एक चम्मच ओटमील पाउडर लें।
  • इसमें दो चम्मच ताजा टमाटर का गूदा मिलाएं।
  • दोनों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

पैक को कैसे लगाएं?

  • पैक को गर्दन पर लगाएं।
  • 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।

यह भी पढ़ें- गर्दन का कालापन दूर करने के लिए लगाएं मूंग दाल से बना उबटन, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका

2. कॉफी, एलोवेरा और चीनी का पैक

aloe-vera-coffee-pack-for-dark-neck

गर्दन के कालेपन को दूर करने के ल‍िए कॉफी, एलोवेरा और चीनी का पैक लगा सकते हैं। कॉफी और चीनी त्‍वचा को एक्‍सफोल‍िएट करने काम करते हैं और एलोवेरा त्‍वचा को ठंडक देता है। इस पैक से त्‍वचा में फ्रेशनेस महसूस होगी और प‍िगमेंटेशन को कम करने में मदद म‍िलेगी।

पैक को कैसे बनाएं?

  • एक चम्मच कॉफी पाउडर लें।
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • एक छोटा चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

पैक को कैसे लगाएं?

  • इस मिश्रण को गर्दन पर लगाएं।
  • दो से तीन मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें।
  • फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • बाद में पानी से साफ कर लें।

यह भी पढ़ें- गर्दन का कालापन हटाने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें चंदन पाउडर, दाग-धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

3. दही और नींबू का पैक

curd-lemon-pack-for-dark-neck

दही में मौजूद लैक्‍ट‍िक एस‍िड त्‍वचा को एक्‍सफोलि‍एट करने में मदद करता है, वहीं नींबू में साइट्र‍िक एस‍िड होता है जो त्‍वचा की रंगत को साफ करता है। गर्दन का कालापन दूर करने के ल‍िए कोई सौम्‍य पैक ढूंढ रहे हैं, तो इसे अप्‍लाई कर सकते हैं।

पैक को कैसे बनाएं?

  • दो बड़े चम्मच दही लें।
  • इसमें एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें।

पैक को कैसे लगाएं?

  • इसे गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
  • 10 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी से धो लें।

सेंस‍िट‍िव त्वचा वाले लोगों को नींबू से जलन हो सकती है। इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

न‍िष्‍कर्ष:

गर्दन के कालेपन को दूर करने के लि‍ए तीन आसान होममेड पैक का इस्‍तेमाल कर सकते हैं जैसे टमाटर-ओटमील पैक, कॉफी-एलोवेरा-चीनी का पैक और दही-नींबू का पैक। अगर क‍िसी सामग्री से एलर्जी है, तो उसे स्‍क‍िप कर दें और डॉक्‍टर की सलाह लेकर इलाज करें।

FAQ

  • गर्दन में कालापन क्‍यों जमा होता है?

    गर्दन का कालापन डेड स्‍क‍िन सेल्‍स, पसीना, धूप के संंपर्क, प‍ि‍गमेंटेशन जैसे कारणों से हो सकता है। इसके अलावा मोटापा, इंसुल‍िन रेज‍िस्‍टेंस और हार्मोनल समस्‍याएं भी हो सकती हैं।
  • गर्दन का कालापन गंदगी है या प‍िगमेंटेशन यह कैसे पता करें?

    अगर हल्‍की सफाई से गर्दन का कालापन कम हो जाए, तो समझ लें क‍ि वो गंदगी या डेड सेल्‍स हो सकते हैं, लेक‍िन अगर सफाई के बाद भी रंगत में कोई सुधार न हो, तो वो पि‍गमेंटेशन हो सकता है ज‍िसका इलाज डॉक्‍टर की सलाह से ही कराना चाह‍िए।

Read Next

नए स्किन केयर प्रोडक्ट या DIY नुस्खे यूज करने से पहले पैच टेस्ट क्यों जरूरी है और कैसे करना चाहिए?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 01, 2026 12:06 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 01, 2026 12:06 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content