Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

ये 4 गलतियां सेंसिटिव स्किन पर पड़ेंगी भारी, बढ़ सकती है जलन

बार-बार नए प्रोडक्ट ट्राई करना, जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन, हार्श फेसवॉश और बिना पैच टेस्ट के कॉस्मेटिक्स लगाना सेंसिटिव स्किन की समस्या को बढ़ा सकता है।

सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए थोड़ी सी लापरवाही, गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल या स्किनकेयर रूटीन में छोटी-सी गलती भी जलन, लालिमा, खुजली, ड्राईनेस और रैशेज जैसी समस्याओं को बढ़ा सकती है। यही वजह है कि सेंसिटिव स्किन वालों को अपनी स्किन की जरूरतों को समझकर ही प्रोडक्ट को चुनना चाहिए। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, सेंसिटिव स्किन को हेल्दी रखने के लिए सबसे जरूरी है कि स्किन के नेचुरल बैरियर को सुरक्षित रखा जाए और ऐसे प्रोडक्ट्स चुने जाएं जो स्किन को परेशान न करें। अगर किसी प्रोडक्ट के बाद बार-बार जलन, खुजली हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी आम स्किनकेयर गलतियां हैं, जो सेंसिटिव स्किन को और खराब कर सकती हैं और किन आदतों में बदलाव करके स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।

सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 4 गलतियां

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मजा के अनुसार, ''सेंसिटिव स्किन में सबसे जरूरी है कि स्किन के नेचुरल बैरियर को सुरक्षित रखा जाए। जरूरत से ज्यादा एक्सपेरिमेंट करना, गलत प्रोडक्ट चुनना या स्किन को ओवर ट्रीट करना समस्या को बढ़ा सकता है।''

1. बार-बार स्किनकेयर प्रोडक्ट बदलना

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मजा कहती हैं कि लोग बिना अपनी स्किन की जरूरत समझे कभी सीरम, कभी फेस मास्क तो कभी नए एक्टिव इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने लगते हैं।

  • डॉ. पद्मजा बताती हैं कि बार-बार प्रोडक्ट बदलने से स्किन को हर नए इंग्रीडिएंट के साथ एडजस्ट करने का समय नहीं मिलता।
  • इससे स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है और जलन, लालिमा या ब्रेकआउट की समस्या हो सकती है।
  • सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को एक समय में एक ही नया प्रोडक्ट शुरू करना चाहिए और यह देखना चाहिए कि वह स्किन पर कैसा असर कर रहा है।

साल 2017 में Anais Brasileiros de Dermatologia में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का ज्यादा और गलत उपयोग महिलाओं में सेंसिटिव स्किन का एक प्रमुख कारण है। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मौजूद एल्कोहल, सुगंध और एसिड जैसे केमिकल स्किन के नेचुरल pH मान (5.5) के संतुलन को बिगाड़ देते हैं।

जब स्किन का नेचुरल pH बदलता है, तो इसकी सुरक्षात्मक परत (skin barrier) कमजोर हो जाती है। इसके कारण बाहरी हानिकारक तत्व आसानी से स्किन के अंदर चले जाते हैं। इससे स्किन की सेल्स एक्टिव होकर सूजन, लालिमा और जलन जैसी समस्याएं पैदा करती हैं।

इसे भी पढ़ें: सेंसिटिव स्किन या स्किन एलर्जी, डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें कैसे पहचानें अंतर

2. ओवर एक्सफोलिएशन

डेड स्किन हटाने के लिए एक्सफोलिएशन फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सेंसिटिव स्किन पर ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मजा बताती हैं कि AHA, BHA, रेटिनॉल और अन्य एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल स्किन की ऊपरी परत को कमजोर कर सकता है।

इसके कारण स्किन में जलन, ड्राईनेस और सूरज के प्रति सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। डॉ. पद्मजा के अनुसार, सेंसिटिव स्किन वालों को अपनी स्किन की सहनशीलता के अनुसार ही एक्सफोलिएशन करना चाहिए और इसे रोजाना करने से बचना चाहिए।

3. हार्श क्लींजर और फ्रेगरेंस वाले प्रोडक्ट

कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा झाग बनाने वाला फेस वॉश स्किन को ज्यादा साफ करता है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। कुछ हार्श क्लींजर स्किन की नेचुरल नमी को कम कर सकते हैं और स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी तरह तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट भी कुछ लोगों में जलन और एलर्जी की समस्या पैदा कर सकते हैं। सेंसिटिव स्किन के लिए माइल्ड, फ्रेगरेंस-फ्री और स्किन टाइप के अनुसार क्लींजर चुनना बेहतर होता है।

Skincare Mistakes That Make Sensitive Skin Worse

4. पैच टेस्ट न करना

नई क्रीम, सीरम या मेकअप प्रोडक्ट को सीधे चेहरे पर लगाना सेंसिटिव स्किन वालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि किसी भी नए प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके लिए प्रोडक्ट को स्किन के छोटे हिस्से पर लगाकर 24-48 घंटे तक रिएक्शन देखें। अगर उस जगह पर लालिमा, खुजली, जलन या सूजन दिखाई दे, तो उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाते ही क्यों होने लगती है जलन? जानें इसके कारण, बचाव और कब करें इस्तेमाल बंद

स्किन बैरियर मजबूत रखने के लिए क्या करें?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पद्मजा सलाह देती हैं कि स्किन की सुरक्षा परत यानी स्किन बैरियर को मजबूत रखना भी जरूरी है। इसके लिए नियमित रूप से मॉइश्चराइजर लगाएं, पर्याप्त पानी पिएं, धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन लगाएं और बहुत ज्यादा एक्टिव इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सीमित करें।

निष्कर्ष

सेंसिटिव स्किन को हेल्दी रखने के लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से ज्यादा जरूरी है सही आदतें अपनाना। बार-बार प्रोडक्ट बदलना, जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन करना, हार्श क्लींजर इस्तेमाल करना और बिना पैच टेस्ट के नए प्रोडक्ट लगाना स्किन की समस्या को बढ़ा सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, सेंसिटिव स्किन के लिए एक स्किन के अनुकूल रूटीन अपनाना सबसे बेहतर तरीका है। अपनी स्किन के संकेतों को समझकर और सही देखभाल करके जलन, लालिमा और अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए?

    सेंसिटिव स्किन वालों को हार्ड स्क्रब से बचना चाहिए। जरूरत के अनुसार, हल्के एक्सफोलिएशन का इस्तेमाल एक्सपर्ट की सलाह से किया जा सकता है।
  • क्या तनाव का असर स्किन पर पड़ सकता है?

    तनाव हार्मोनल बदलाव पैदा कर सकता है, जिससे कुछ लोगों में स्किन की सेंसिटिविटी, मुंहासे या जलन बढ़ सकती है।
  • क्या सेंसिटिव स्किन हमेशा के लिए ठीक हो सकती है?

    सेंसिटिव स्किन को पूरी तरह बदलना हमेशा संभव नहीं होता, लेकिन सही देखभाल, सही प्रोडक्ट्स और हेल्दी आदतों से इसके लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

Read Next

हाइपरपिग्मेंटेशन क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 31, 2026 16:00 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content