अक्सर लोगों को मुंहासों की समस्याएं होती हैं, लेकिन कई बार प्रदूषण के बढ़ने के साथ लोगों की यह परेशानी बढ़ने लगती है। ऐसे में कई लोग यह समझ नहीं पाते हैं कि मुंहासे एक आम परेशानी हैं या ये बढ़ते प्रदूषण के कारण होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं में से एक है। इनके फर्क को कुछ बातों को ध्यान में रखकर समझा जा सकता है। आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
प्रदूषण के एक्ने Vs नॉर्मल एक्ने
डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, पॉल्यूशन एक्ने (प्रदूषण के कारण होने वाले एक्ने) और नॉर्मल एक्ने देखने में काफी एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन कुछ बातें यह समझने में मदद कर सकती हैं कि ये क्यों होते हैं।
पॉल्यूशन एक्ने कब होते हैं?
डॉ. सुनील कहते हैं, पॉल्यूशन एक्ने शब्द का इस्तेमाल अक्सर ऐसे एक्ने या दानों के लिए किया जाता है, जो पर्यावरण में मौजूद प्रदूषकों (pollutants) के संपर्क में आने से हो सकते हैं। धूल, धुआं और हवा में मौजूद छोटे कण त्वचा पर जमा हो सकते हैं, पसीने और एक्स्ट्रा ऑयल के साथ मिलकर रोमछिद्रों यानी पोर्स (pores) को बंद कर सकते हैं और त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं।
जो लोग बहुत ज्यादा प्रदूषण वाले शहरों में रहते हैं या लंबे समय तक बाहर बिताते हैं, उन्हें त्वचा में जलन और एक्ने की समस्या ज्यादा हो सकती है। प्रदूषण से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन (inflammation) भी बढ़ सकती है, जो त्वचा की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। हालांकि, एक्ने होने का कारण सिर्फ प्रदूषण ही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: Myth vs Fact: क्या बार-बार चेहरा धोने से सचमुच दूर होता है प्रदूषण? डॉक्टर से जानें सच
नॉर्मल एक्ने कब होते हैं?
डॉ. सुनील आगे कहते हैं, सामान्य एक्ने त्वचा की एक आम समस्या है, जो तब होती है जब बालों के रोमछिद्र (hair follicles) अतिरिक्त तेल और डेड स्किन सेल्स से बंद हो जाते हैं। इसमें बैक्टीरिया, हार्मोनल बदलाव, जेनेटिक्स और सूजन भी अहम भूमिका निभाते हैं। यह ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, लाल दानों, मवाद भरे दानों या त्वचा के अंदर होने वाली दर्दनाक गांठों के रूप में दिख सकता है।
एक्ने आमतौर पर चेहरे, छाती, कंधों और पीठ पर होते हैं। किशोरावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव, पीरियड साइकिल, स्ट्रेस और कुछ स्किनकेयर या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से एक्ने हो सकते हैं या बढ़ सकते हैं। प्रदूषण से होने वाली जलन के विपरीत, नॉर्मल एक्ने तब भी बने रह सकते हैं जब कोई व्यक्ति प्रदूषित वातावरण में न हो।
डॉ. सुनील कहते हैं, ये दोनों समस्याएं एक साथ भी हो सकती हैं, जिससे सिर्फ देखकर यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि असल कारण क्या है।
pollution acne vs regular acne how to identify the difference 1
प्रदूषण के एक्ने और नॉर्मल एक्ने में अंतर
डॉ. सुनील कहते हैं, इनके बीच का अंतर समझने का एक तरीका यह है कि आप देखें कि एक्ने कब और कहां हो रहे हैं। अगर धूल या प्रदूषण वाली जगह पर समय बिताने के बाद आपकी त्वचा में जलन होती है या ज्यादा एक्ने निकलते हैं, तो हो सकता है कि पर्यावरण का असर इस समस्या का कारण हो। हालांकि, इससे यह पक्का नहीं हो जाता कि यह पॉल्यूशन एक्ने ही है। सामान्य एक्ने हफ्तों या महीनों तक बने रह सकते हैं और इनका संबंध हार्मोनल बदलाव या त्वचा में बहुत ज्यादा तेल बनने से हो सकता है।
| पॉल्यूशन एक्ने (Pollution Acne) | सामान्य एक्ने (Normal Acne) | |
| कारण | पर्यावरण के प्रदूषक (धूल, धुआं, हवा के छोटे कण), पसीने और अतिरिक्त तेल के मिलने से पोर्स का बंद होना, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन। | एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन सेल्स से पोर्स का बंद होना। इसमें बैक्टीरिया, हार्मोनल बदलाव, जेनेटिक्स और सूजन भी शामिल हैं। |
| ट्रिगर (Triggers) | बहुत ज्यादा प्रदूषण वाले शहरों में रहना, लंबे समय तक बाहर रहना और प्रदूषित हवा के संपर्क में आना। | किशोरावस्था के हार्मोनल बदलाव, पीरियड साइकिल, स्ट्रेस और कुछ स्किनकेयर या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल। |
| वातावरण पर निर्भरता | धूल या प्रदूषण वाली जगह पर समय बिताने के बाद त्वचा में जलन होना और ज्यादा एक्ने निकलना। | यह तब भी बने रह सकते हैं, जब व्यक्ति प्रदूषित वातावरण में न हो। |
| लक्षण और ड्यूरेशन | प्रदूषण के संपर्क में आने से लक्षण अचानक बढ़ सकते हैं और ये देखने में सामान्य या नॉर्मल एक्ने जैसे ही लग सकते हैं। | हफ्तों या महीनों तक बने रह सकते हैं। यह ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, लाल दानों, मवाद भरे दानों या चेहरे, छाती, कंधों और पीठ पर दर्दनाक गांठों के रूप में दिखते हैं। |
क्या कहती है स्टडी?
साल 2017 में Clinical, Cosmetic and Investigational Dermatology के अनुसार, सामान्य मुंहासा (Acne vulgaris) त्वचा की एक आम समस्या है, जो अतिरिक्त तेल (सीबम), बंद रोमछिद्रों और बैक्टीरिया के कारण होती है। जब हमारी त्वचा अत्यधिक वायु प्रदूषण (जैसे हवा में मौजूद सूक्ष्म धूलकण PM2.5, PM10 और जहरीली गैसों) के संपर्क में आती है, तो यह समस्या और बढ़ जाती है। प्रदूषण त्वचा के नेचुरल ऑयल को बिगाड़ देता है और उसके रक्षा कवच (एंटीऑक्सीडेंट्स) को खत्म कर देता है, जिससे त्वचा में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन तेजी से बढ़ने लगती है। यही कारण है कि लोग अक्सर ऐसा महसूस करते हैं कि खराब हवा और ज्यादा प्रदूषण वाले दिनों में उनके मुंहासे अचानक बहुत अधिक बढ़ जाते हैं।
साल 2025 में Skin Health and Disease में प्रकाशित सिस्टमेटिक रिव्यू के अनुसार, प्रदूषण की वजह से होने वाले मुंहासे कोई अलग बीमारी नहीं हैं, बल्कि दूषित हवा (जैसे PM2.5 और धुआं) सामान्य मुंहासों को ही और अधिक गंभीर बना देती है। प्रदूषण त्वचा का तेल (सीबम) बढ़ाकर और उसके नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर को कमजोर करके सूजन, ऑक्सीडेटिव तनाव और सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। चूंकि ये दिखने में सामान्य मुंहासों जैसे ही होते हैं, इनकी पहचान मुख्य रूप से इस बात से होती है कि अत्यधिक प्रदूषण वाले दिनों में या हैवी ट्रैफिक और औद्योगिक इलाकों में रहने वाले लोगों के चेहरे पर मुंहासे अचानक और तेजी से भड़क उठते हैं।
इसे भी पढ़ें: अपनी त्वचा को प्रदूषण से कैसे बचाएं? डॉक्टर से जानें
पॉल्यूशन एक्ने और नॉर्मल एक्ने से बचाव के उपाय
डॉ. सुनील का कहना है, इन दोनों समस्याओं को संभालने के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।
- एक माइल्ड क्लींजर करें।
- नॉन-कॉमेडोजेनिक (पोर्स को बंद न करने वाले) मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
- मुंहासों को छूने, नोचने या जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे सूजन बढ़ सकती है और निशान पड़ सकते हैं।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. सुनील बताते हैं, अगर मुंहासे लगातार बने रहते हैं, उनमें दर्द होता है या उनके निशान रह जाते हैं, तो सही जांच और इलाज के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
निष्कर्ष
पॉल्यूशन एक्ने और नॉर्मल एक्ने दिखने में भले ही एक जैसे हों, लेकिन इनके होने के कारण और ट्रिगर्स अलग-अलग होते हैं। पॉल्यूशन एक्ने मुख्य रूप से धूल, धुएं और पर्यावरण के प्रदूषकों के कारण बढ़ते हैं, जबकि सामान्य एक्ने का संबंध हार्मोनल बदलाव, अतिरिक्त तेल और जेनेटिक्स से होता है। हालांकि दोनों में अंतर करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही स्किनकेयर रूटीन जैसे माइल्ड क्लींजर, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करके इनसे बचा जा सकता है। अगर समस्या गंभीर हो या लगातार बनी रहे, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
मुंहासे क्यों होते हैं?
शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने, पोर्स के बंद होने, बैक्टीरियल इंफेक्शन, स्ट्रेस, जेनेटिक्स, स्किन से जुड़ी समस्याएं, दवाइयों और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण लोगों को मुंहासों की समस्या हो सकती हैं।मुंहासों से बचने के लिए क्या करें?
मुंहासों की समस्या से बचने के लिए चेहरे को साफ रखें, चेहरे को दिन में दो बार धोएं, मुंहासों को नोचें नहीं, चेहरे को बार-बार हाथ न लगाएं, नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, पर्याप्त पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें, तकिए के कवर को साफ रखें और स्ट्रेस को नियंत्रित रखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 15, 2026 11:47 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu
