Mon Nov 2, 2026 | 03:05 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

चेहरे पर बर्फ या ठंडा पानी? जानें पफीनेस दूर करने का सबसे असरदार तरीका

चेहरे की पफीनेस कम करने के लिए ठंडे पानी से चेहरा धोना एक आसान तरीका है, जबकि बर्फ को सीधे चेहरे पर लगाने से जलन हो सकती है। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, चेहरे की पफीनेस दूर करने का सबसे असरदार तरीका क्या है?
चेहरे पर बर्फ या ठंडा पानी? जानें पफीनेस दूर करने का सबसे असरदार तरीकाचेहरे पर बर्फ या ठंडा पानी? जानें पफीनेस दूर करने का सबसे असरदार तरीका

सुबह सोकर उठने के बाद कई लोगों का चेहरा सूजा हुआ नजर आता है। खासकर आंखों के आस-पास पफीनेस, चेहरे पर थकान और स्किन का बेजान दिखना एक आम समस्या है। ऐसे में कुछ लोग चेहरे पर सीधे बर्फ रगड़ते हैं, तो कुछ ठंडे पानी से चेहरा धोना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी चेहरे पर बर्फ लगाने के कई फायदे बताए जाते हैं। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, चेहरे पर बर्फ या ठंडे पानी का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। गलत तरीके से आइस फेशियल करने पर स्किन में जलन और लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

चेहरे पर बर्फ या ठंडा पानी, पफीनेस और ग्लो के लिए क्या बेहतर?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, अगर आपको सुबह चेहरे की पफीनेस कम करनी है और स्किन को फ्रेश दिखाना है, तो ठंडे पानी से चेहरा धोना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे स्किन को हल्की ठंडक मिलती है और चेहरे पर ताजगी महसूस होती है।

तुलना चेहरे पर बर्फ लगाना ठंडे पानी से चेहरा धोना
स्किन पर प्रभाव इससे स्किन को तेज ठंडक मिलती है, जिससे ब्लड वैसेल्स सिकुड़ती हैं। यह आंखों के आस-पास या किसी खास हिस्से की तेज सूजन को कम करने में असरदार है। इससे स्किन को नेचुरल ताजगी और हल्की ठंडक मिलती है। यह पूरे चेहरे को तरोताजा करने और सुबह की सुस्ती भगाने में मदद करता है। 
सुविधा और सुरक्षा इसे सीधे स्किन पर नहीं रगड़ना चाहिए। सेंसिटिव स्किन के लिए यह जोखिम भरा हो सकता है और ज्यादा इस्तेमाल से स्किन बर्न (आइस बर्न) का खतरा रहता है। यह बहुत आसान, सुरक्षित और रोजमर्रा के लिए बेहद सुविधाजनक विकल्प है। इसमें स्किन पर ज्यादा ठंडक पड़ने का जोखिम बहुत कम होता है।
पफीनेस के लिए उपयोग जिद्दी पफीनेस को दूर करने के लिए कपड़े में लपेटकर थोड़े समय के लिए इस्तेमाल करना सही रहता है। सुबह उठने के बाद चेहरे पर होने वाली सामान्य पफीनेस और भारीपन को दूर करने के लिए यह एक बेहतरीन और सुरक्षित उपाय है।
स्किन की देखभाल यह रोमछिद्रों (pores) को स्थायी रूप से छोटा नहीं करता और न ही कोलेजन बढ़ाता है। इसे केवल एक अस्थायी और तुरंत का उपाय माना जाता है। यह स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।
सेंसिटिव स्किन सेंसिटिव और पतली स्किन वाले लोगों के लिए सीधे बर्फ का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है, जिससे लालिमा या जलन बढ़ सकती है। यह सभी प्रकार की स्किन के लिए पूरी तरह सुरक्षित है, बशर्ते पानी बहुत ज्यादा ठंडा न हो।

साल 2026 में International Journal of Cosmetic Science में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी की जगह ठंडे पानी का उपयोग करना स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद है। स्टडी से पता चला है कि ठंडा पानी स्किन की नेचुरल नमी की प्रोटेक्शन करने वाली परत (skin barrier) को सुरक्षित रखता है और स्किन के pH लेवल को बेहतर बनाता है, जबकि गुनगुने पानी से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि मेकअप हटाने में दोनों का असर एक जैसा ही रहता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में गुलाब जल या टोनर? जानें आपकी स्किन के लिए क्या है सबसे बेस्ट

चेहरे पर बर्फ लगाते समय इन गलतियों से बचें

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि चेहरे पर बर्फ लगाने का तरीका सही होना बहुत जरूरी है। कई लोग चेहरे पर ग्लो पाने के लिए बर्फ के टुकड़े को सीधे चेहरे पर रगड़ने लगते हैं। ऐसा करने से कई स्किन की समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में कुछ गलतियों से बचना बहुत जरूरी है-

  • बर्फ को कभी भी सीधे स्किन पर न रगड़ें।
  • अगर ठंडी सिकाई करनी है, तो बर्फ को मुलायम और साफ कपड़े में लपेटें।
  • एक ही जगह पर लंबे समय तक बर्फ न रखें।
  • स्किन में सुन्नपन, जलन या दर्द महसूस होने पर तुरंत सिकाई बंद कर दें।
  • बहुत सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को बर्फ लगाने से बचना चाहिए।
  • स्किन पर पहले से जलन या घाव हो, तो बिना एक्सपर्ट की सलाह के बर्फ का इस्तेमाल न करें।

Ice vs Cold Water for faceIce vs Cold Water for face

चेहरे पर नेचुरल ग्लो बढ़ाने के लिए क्या करें?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि चेहरे पर ग्लो लाने के लिए सिर्फ बर्फ या ठंडे पानी पर निर्भर रहना सही नहीं है। स्किन की सेहत बनाए रखने के लिए नियमित स्किन केयर जरूरी है। इसके लिए रोजाना अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि स्किन की नमी बनी रहे। इसके अलावा, दिन में सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है। धूप में ज्यादा समय बिताने से स्किन पर टैनिंग, पिग्मेंटेशन और समय से पहले झुर्रियां आने का खतरा बढ़ सकता है। पर्याप्त नींद लेना, बैलेंस डाइट का सेवन और शरीर को हाइड्रेट रखना भी स्किन की सेहत के लिए जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: क्या एलोवेरा जेल हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

चेहरे की पफीनेस कम करने और त्वचा को फ्रेश दिखाने के लिए बर्फ और ठंडे पानी दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ठंडे पानी से चेहरा धोना आमतौर पर आसान और सुरक्षित विकल्प है। बर्फ से भी कुछ समय के लिए सूजन कम हो सकती है, लेकिन इसे सीधे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए। ध्यान रखें कि चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के लिए नियमित स्किन केयर, पर्याप्त नींद, मॉइश्चराइजिंग और सनस्क्रीन ज्यादा जरूरी हैं। अगर चेहरे पर लगातार या अचानक सूजन दिखाई दे, तो इसे सिर्फ स्किन की समस्या समझकर नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या मेकअप करने से पहले चेहरे पर बर्फ लगानी चाहिए?

    मेकअप से पहले चेहरे को साफ करके मॉइश्चराइजर लगाना बेहतर होता है न कि बर्फ लगाना।
  • क्या चेहरे पर बर्फ लगाने से आंखों के नीचे काले घेरे कम होते हैं?

    बर्फ से आंखों के आस-पास की हल्की सूजन कम दिखाई दे सकती है, लेकिन डार्क सर्कल्स को यह ठीक नहीं करती।
  • क्या रोज सुबह चेहरे पर ठंडा पानी डालना सेफ है?

    सुबह ठंडे या सामान्य पानी से चेहरा धोने से स्किन तरोताजा महसूस हो सकती है और यह सुरक्षित है।

Read Next

→ क्या सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगानी चाहिए? जानिए स्किन पर इसका असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 02, 2026 13:18 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja