Sun Nov 1, 2026 | 03:12 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

क्या सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगानी चाहिए? जानिए स्किन पर इसका असर

सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी का उपयोग त्वचा के प्रकार पर निर्भर करता है; तैलीय त्वचा वाले इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि रूखी और संवेदनशील त्वचा वालों को इससे बचना चाहिए। 
क्या सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगानी चाहिए? जानिए स्किन पर इसका असरक्या सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगानी चाहिए? जानिए स्किन पर इसका असर

मुल्तानी मिट्टी को लंबे समय से स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह चेहरे से ज्यादा तेल हटाने, स्किन को साफ करने और चिपचिपाहट कम करने में फायदेमंद मानी जाती है। गर्मियों में तो कई लोग मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक उपयोग करना पसंद करते हैं, लेकिन सर्दियों में इसका इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं को कम नमी के कारण स्किन पहले से ही काफी रूखी और बेजान रहती है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी लगाने से स्किन पर कुछ फायदे होने के साथ-साथ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी लगानी चाहिए या नहीं?

क्या सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगानी चाहिए?

डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल हर किसी की स्किन के लिए सही नहीं होता है। खासतौर पर जिन लोगों की स्किन ड्राई या सेंसिटिव होती है, उन्हें इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। ठंड के मौसम में हवा में नमी की कमी होने और गर्म पानी से चेहरा धोने के कारण स्किन का नेचुरल मॉइश्चर कम हो सकता है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी लगाने से स्किन का अतिरिक्त तेल भी निकल सकता है, जिससे स्किन ड्राइनेस और बढ़ सकती है।

ऑयली स्किन वाले लोग सीमित मात्रा में अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उन्हें भी इसे चेहरे पर ज्यादा देर तक नहीं लगाना चाहिए। इसलिए, सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसका उपयोग स्किन के प्रकार और उसकी जरूरत के अनुसार होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद क्या लगाना चाहिए? ये गलती बना सकती है स्किन को ड्राई

सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, अगर आपकी स्किन ऑयली है और सर्दियों में भी चेहरे पर अतिरिक्त तेल आता है तो मुल्तानी मिट्टी कुछ फायदे मिल सकते हैं, जैसे-

  • फेस ऑयल कम करने में फायदेमंद- मुल्तानी मिट्टी स्किन से अतिरिक्त तेल सोखने में मदद करती है। इससे चेहरे की चिपचिपाहट कम हो सकती है और स्किन साफ महसूस होती है।
  • त्वचा की सफाई- चेहरे पर जमी गंदगी और अतिरिक्त सीबम को हटाने में मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद हो सकती है। इससे स्किन साफ और फ्रेश महसूस होती है।
  • ऑयली स्किन के लिए उपयोगी- जिन लोगों की स्किन सर्दियों में भी ऑयली रहती है, उनके लिए मुल्तानी मिट्टी कभी-कभार इस्तेमाल करने का विकल्प हो सकती है।
  • स्किन तरोताजा महसूस होती है- मुल्तानी मिट्टी ठंडक देने वाला एहसास चेहरे को कुछ समय के लिए फ्रेश महसूस करा सकता है। हालांकि, इससे स्किन का रंग कुछ समय के लिए ग्लोइंग बना सकता है।

Researchgate के अनुसार मुल्तानी मिट्टी स्किन से डेड सेल्स के रूप में जमा अशुद्धियों को हटाने में मदद करती है। यह स्किन से गंदगी और अतिरिक्त तेल को खींचकर बाहर निकालती है, जिससे यह ऑयली स्किन के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है।

multani-mitti-on-face-in-wintermultani-mitti-on-face-in-winter

सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी लगाने के नुकसान

डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि मुल्तानी मिट्टी के फायदे होने के साथ इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में इसका गलत तरीके से इस्तेमाल स्किन की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

  1. त्वचा में रूखापन- मुल्तानी मिट्टी स्किन का अतिरिक्त तेल सोखती है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से स्किन ड्राई और खिंची हुई महसूस हो सकती है।
  2. खुजली और जलन- सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इसके इस्तेमाल से जलन, रेडनेस या खुजली हो सकती है।
  3. स्किन बैरियर को नुकसान- बार-बार स्किन से नेचुरल तेल हटाने के कारण स्किन बैरियर प्रभावित हो सकता है।
  4. फ्लोकिंग की समस्या- जिनकी स्किन पहले से ड्राई होती है, उनके चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से पपड़ी या परत उतरने जैसी समस्या बढ़ सकती है।

सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी लगाते समय आपको इन बातों का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है-

  • मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल रोजाना करने से बचना चाहिए।
  • पहली बार मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करने वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
  • फेस पैक को चेहरे पर पूरी तरह सूखने या खिंचाव महसूस होने तक न छोड़ें।
  • इसे गुनगुने या नॉर्मल पानी से धीरे-धीरे साफ करें।
  • फेस पैक हटाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • आंखों और होंठों के आस-पास इसका इस्तेमाल न करें।

इसे भी पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी Vs चंदन: गर्मियों के मुंहासों और सनबर्न को शांत करने के लिए कौन सा क्ले मास्क बेहतर है?

किन लोगों को मुल्तानी मिट्टी लगाने से बचना चाहिए?

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, ड्राई स्किन, बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन और कमजोर बैरियर वाले लोगों को सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी से दूरी बनानी चाहिए। इसके अलावा, जिन लोगों को चेहरे पर एक्जिमा, डर्मेटाइटिस या किसी तरह की एलर्जी की समस्या है, उन्हें बिना स्किन स्पेशलिस्ट की सलाह के इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष
सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी लगाना पूरी तरह मना नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। ऑयली स्किन वाले लोग इसे कभी-कभार इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों को इससे बचना चाहिए। ध्यान रखें, सर्दियों में स्किन को साफ करने से ज्यादा जरूरी त्वचा की नमी और प्राकृतिक सुरक्षा परत को बनाए रखना है। इसलिए, किसी भी घरेलू फेस पैक को इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन की जरूरत को समझें और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट से कंसल्ट करना चाहिए।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • हफ्ते में मुल्तानी मिट्टी कितनी बार लगानी चाहिए?

    स्किन के प्रकार के आधार पर, ऑयली स्किन वाले इसे हफ्ते में 2 बार और सामान्य या ड्राई स्किन वाले हफ्ते में सिर्फ 1 बार लगा सकते हैं।
  • गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?

    इससे चेहरे पर अतिरिक्त सीबम साफ होता है, पोर्स कसते हैं और स्किन में ठंडक के साथ नेचुरल निखार आता है।

Read Next

→ सर्दियों में गुलाब जल या टोनर? जानें आपकी स्किन के लिए क्या है सबसे बेस्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 01, 2026 12:11 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta