Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

स्किन इंफेक्शन होने पर डॉक्टर जिंक क्यों देते हैं? समझें दोनों का कनेक्शन

क्या आप जानते हैं कि जिंक की कमी से स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है? आइए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता से जानते हैं कि कैसे जिंक त्वचा को बैक्टीरिया और वायरस से बचाता है?

स्किन हमारे शरीर की सबसे बाहरी हिस्सा होता है, जो हमें कई बीमारियों से बचाने और सेहत को बेहतर रखने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में जब भी स्किन से जुड़ी कोई समस्या या बीमारी होती है तो हम अक्सर स्किन की केयर के लिए कई तरह की क्रीम का इस्तेमाल करने लगते हैं, जो बाहरी तौर पर हमारी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि हमारी स्किन को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ बाहर से स्वस्थ रखना काफी नहीं है, बल्कि अंदर से भी इसे सही पोषण देना बहुत जरूरी है। ऐसे में जिंक भी एक ऐसा मिनरल है जो हमारी स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है। अक्सर शरीर में जिंक की कमी को स्किन इंफेक्शन से जोड़कर देखा जाता है। आइए इस लेख में नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर की एमबीबीएस और एमडी- डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) से जानते हैं कि जिंक और स्किन इंफेक्शन में क्या कनेक्शन है?

स्किन इंफेक्शन में जिंक के फायदे और कनेक्शन

डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन डॉ. चांदनी जैन गुप्ता बताती हैं कि, हेल्दी स्किन बनाए रखने और इंफेक्शन से बचाने में जिंक एक जरूरी पोषक तत्व होता है। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, जिंक एक जरूरी ट्रेस मिनरल होता है, जो इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है, सूजन कम करता है और स्किन को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। इसलिए, जब हमारे शरीर में जिंक का लेवल ठीक होता है तो यह बैक्टीरिया, फंगस और वायरस से लड़ने में असरदार होता है, जो आमतौर पर फोड़ें, एक्ने, फंगल इंफेक्शन आदि का कारण बनते हैं।

इसे भी पढ़ें: कौन से विटामिन और मिनरल एक साथ लेने से बिगड़ सकती है सेहत? जानें एक्सपर्ट से

जिंक की कमी से स्किन पर क्या होता है?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता का कहना हैं कि जिंक नए स्किन सेल्स बनाने में मदद करता है और डैमेज टिशू को रिपेयर करने का काम करता है। यह स्किन पर तेल यानी सीबम के प्रोडक्शन को भी कंट्रोल करता है, जो एक्ने वाले लोगों के लिए बहुत जरूरी है। जिंक की कमी से स्किन बैरियर कमजोर कर सकती है, जिससे बैक्टीरिया शरीर के अंदर जाकर इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। इसलिए, जिन लोगों में जिंक की कमी होती है तो उन्हें घाव भरने में देर हो सकती है, स्किन में बार-बार इंफेक्शन हो सकता है और स्किन ड्राई हो सकती है।

01 - 2026-02-26T133948.607

क्या कहती है स्टडी?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार, जिंक हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो स्किन को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। यह हमारी स्किन को रिपेयर करने, सूजन को कम करने, बैक्टीरिया से लड़ने और घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। इसलिए, शरीर में जिंक की कमी होने पर मुहांसे, दाद-खाज और चोट ठीक होने में देरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए सही मात्रा में जिंक लेना बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज जिंक सप्लीमेंट्स लेना सेफ है? एक्सपर्ट से जानें

जिंक की कमी कैसे पूरी करें?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, स्किन को हेल्दी रखने के लिए जिंक की पर्याप्त मात्रा लेना जरूरी है। इसलिए आप जिंक की कमी पूरी करने के लिए संतुलित आहार लें, जिसमें आप इन नेचुरल चीजों को शामिल कर सकते हैं-

  • कद्दू के बीज
  • तिल
  • मूंगफली
  • ड्राई फ्रूट्स
  • साबुत अनाज
  • दालें और चना
  • दूध और मिल्क प्रोडक्ट्स

निष्कर्ष

जिंक हमारी स्किन को हेल्दी रखने और इंफेक्शन से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। जिंक हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, सूजन को कम करने और घावों को जल्दी भरने में मदद करता है। जिंक की कमी के कारण स्किन इंफेक्शन, एक्ने और घाव का धीमा भरने जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • शरीर में जिंक का क्या काम है?

    जिंक हमारे शरीर के लिए एक जरूरी मिनरल है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने, घावों को जल्दी भरने और शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
  • जिंक कौन से खाने में होता है?

    जिंक शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और सेल्स के विकास के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं। यह मुख्य रूप से नॉनवेज फूड्स, शेलफिश, डेयरी और सीड्स आदि फूड्स में मिलते हैं।
  • जिंक की कमी से कौन सा रोग हो सकता है?

    जिंक की कमी से इम्यून सिस्टम में कमी, दस्त, बालों के झड़ने और घाव भरने में देरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बहुत ज्यादा कमी होने पर स्किन डिजीज, डायबिटीज और फर्टिलिटी क्षमता में कमी आ सकती है।

Read Next

डिलीवरी के बाद चेहरे पर हो गई झाइयां? अपनाएं ये दादी मां के नुस्खे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 26, 2026 14:06 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 26, 2026 14:06 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 26, 2026 14:06 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 26, 2026 14:06 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content