Warning Signs Your Body Needs More Zinc In Hindi: जिंक एक तरह का मिनरल है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी है। यह हमारे शरीर के कई तरह के फंक्शंस के लिए कारगर भूमिका निभाता है। हालांकि, हमारे शरीर को इसकी जरूरत बहुत कम मात्रा में होती है। लेकिन, अगर हमारे शरीर में जिंक की कमी हो जाए, तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। जिंक की कमी से किस तरह शरीर में किस तरह के लक्षण नजर आते हैं, यह जानने से पहले यह जान लेते हैं कि आखिर जिंक हमारे क्यों जरूरी है? विशेषज्ञों की मानें, तो जिंक इम्यून फंक्शन को सुचारू ढंग से चलाने, सेल ग्रोथ और चोटों की रिकवरी में अहम भूमिका निभाता है। यह पूरे शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है और कई एंजाइमों की गतिविधि में शामिल होता है। यह मेटाबॉलिज्म, पाचन और नर्व फंक्शन के लिए महत्वपूर्ण होता है। बहरहाल, अब जानते हैं कि अगर शरीर में जिंक की कमी हो जाए, तो किस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं और इसकी आपूर्ति (Body Me Zinc Ki Kami Kaise Puri Kare) के क्या किया जा सकता है? इस बारे में हमने इस बारे में Mumbai स्थित Gleneagles Hospital में वरिष्ठ सलाहकार इंटरनल मेडिसिन डॉ. मंजूषा अग्रवाल और Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। (Zinc Ki Kami Ke Lakshan)
जिंक की कमी के संकेत- How To Tell If Your Body Needs Zinc In Hindi
1. बालों का झड़ना
शरीर में जिंक की कमी की होते ही हेयर लॉस और बालों का पतला होना शुरू हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जिंक हेयर ग्रोथ और फोलिकल की हेल्थ को मेंटेन करने के लिए आवश्यक होता है। जिंक बालों को हेल्दी रखने और सही तरह से विकसित करने में कारगर भूमिका निभाता है। पर्याप्त मात्रा में जिंक लेने से बालों का पतलापन भी खत्म होता है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में जिंक की कमी होने पर कौन-सा रोग होता है? जानें इसकी पूर्ति के लिए क्या खाएं
2. स्किन प्रॉब्लम
जिंक की कमी के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। जिंक की कमी की वजह से स्किन इरिटेशन, त्वचा में जलन या रैशेज हो सकती हैं। सवाल है, ऐसा क्यां होता है? असल में जब शरीर में जिंक की कमी होने लगती है, तो ऐसी स्थिति में कोलेजन प्रोडक्शन का स्तर भी प्रभावित होने लगता है। कोलेजन का पर्याप्त उत्पादन न हो, तो त्वचा अपना लचीलापन खोने लगती है। यही नहीं, जिंक की कमी की वजह से त्वचा पर लगी चोटें भी जल्दी से रिकवर नहीं होती हैं।
3. भूख न लगना
जब शरीर में जिंक की कमी होने लगती है, तो इस स्थिति में व्यक्ति को भूख की भी कमी हो जाती है। दरअसल, जब शरीर में जिंक की कमी हो जाती है, तो इससे हमारा स्वाद और सूंघने की प्रभावित होता है। यह आप जानते ही होंगे कि जब किसी खाने की चीज खुशबू आती है, तो भूख अपने आप बढ़ जाती है। वहीं, जब खुशबू या स्वाद महसूस नहीं होता है, तो भूख में धीरे-धीरे कमी आने लगती है।
4. संक्रमण का रिस्क
जिंक की कमी के कारण व्यक्ति को संक्रमण का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसा क्यों होता है? क्योंकि जिंक की कमी के कारण हमारा इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है। ऐसे में शरीर कई तरह के संक्रमण से लड़ने में सक्षम नहीं रह पाता है। यह स्थिति किसी भी व्यक्ति के लिए सही नहीं है। ध्यान रखें कि जब किसी की इम्यूनिटी वीक हो जाती है, तो वह जल्दी-जल्दी बीमार हो सकता है और सेहत पर भी इसका नेगेटिव असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें : किन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए? जानें इसके नुकसान
5. थकान और कमजोरी
आमतौर पर किसी भी तरह के पोषक तत्वों की कमी होने पर व्यक्ति को कमजोरी और थकान महसूस होना सबसे कॉमन लक्षणों में शामिल होता है। इसी तरह, जिंक की कमी होने पर भी यही लक्षण दिखते हैं। वास्तव में, जब शरीर में जिंक की कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से मेटाबॉलिक रेट प्रभावित होता है। धीमे मेटाबॉलिक प्रोसेस की वजह से एनर्जी में कमी और थकान होने लगती है। वहीं, सेलुलर स्तर में भी एनर्जी प्रोडक्शन में गिरावट महसूस की जा सकती है। यही नहीं, जिंक की कमी के कारण इम्यूनिटी वीक हो जाती है, जो आप व्यक्ति को कमजोर कर देती है।
जिंक की कमी को पूरा कैसे करें- Zinc Ki Kami Kaise Puri Kare
जिंकी की कमी को पूरा करने के लिए आपको कुछ चीजों पर अमल करना होगा, जैसे-
- डाइट में बदलाव करें। जिंक युक्त चीजों का सेवन अधिक करें। इसमें सी-फूड, मछली आदि शामिल होते हैं।
- एक्सपर्ट की सलाह पर जिंक सप्लीमेंट लिया जा सकता है। यह भी जिंक की कमी को पूरा करने का अच्छा स्रोत होता है।
- जिंक के स्तर को नियमित रूप से मॉटिर करें। इससे जिंक के स्तर को मेंटेन करने में मदद मिलेगी।
- अगर किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से जिंक की कमी हो रही है, तो बेहतर है अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाएं।
- ऐसी चीजों का सेवन न करें, जिसमें फाइटेट अधिक मात्रा में होता है। ये चीजें जिंक को अवशोषण को बढ़ा देती हैं, जिससे शरीर में जिंक की कमी बढ़ सकती है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
जिंक की कमी से कौन सी बीमारी होती है?
जिंक की कमी से स्किन प्रॉब्लम, हेयर फॉल जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।सबसे ज्यादा जिंक कौन से फल में पाया जाता है?
जिंक की कमी को पूरा करने के लिए कई फलों को अपनी संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है, जैसे एवोकाडो, ब्लैकबेरी, अनार और ब्लैकबेरी।जिंक की कमी से कौन से अंग प्रभावित होते हैं?
जिंक की कमी से अंगों की कार्य प्रणाली प्रभावित होती है जैसे एपिडर्मल, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, सेंट्रल नर्वस सिस्टम इम्यूनिटी आदि। यह प्रजनन क्षमता पर भी असर डाल सकती है।