Doctor Verified

शरीर में जिंक की कमी होने पर स्किन पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें बचाव

Zinc Deficiency Symptoms in Skin: जिंक की कमी होने पर स्किन पर सूखापन, पिंपल्स, स्किन के रंग में बदलाव जैसे लक्षण दिखते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में जिंक की कमी होने पर स्किन पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें बचाव


Zinc Deficiency Symptoms in Skin: शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। पोषक तत्वों की आपूर्ति शरीर में खाद्य पदार्थों के जरिए होती है। डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी गड़बड़ी के कारण शरीर में कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। शरीर को बीमारियों से बचाने और हेल्दी रहने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिंक भी शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। जिंक की कमी के कारण शरीर कमजोर पड़ सकता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। जिंक की कमी को पूरा करने के लिए इसके लक्षणों को सही समय पर पहचान लेना जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, जिंक की कमी होने पर स्किन पर दिखने वाले लक्षणों के बारे में।

स्किन पर दिखने वाले जिंक की कमी के लक्षण- Zinc Deficiency Symptoms in Skin in Hindi

शरीर में जिंक का काम इम्यून सिस्टम को ठीक रखना, ब्लड का निर्माण, स्किन को हेल्दी रखने जैसे महत्वपूर्ण काम में मदद करना होता है। जिंक की कमी होने पर शरीर में कई लक्षण दिखते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "जिंक की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को सही समय पर पहचान कर उचित कदम उठाने से आप गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकते हैं। जिंक की कमी होने पर स्किन पर सूखापन, पिंपल्स, स्किन के रंग में बदलाव जैसे लक्षण दिखते हैं।"

Zinc Deficiency Symptoms in Skin

इसे भी पढ़ें: शरीर में जिंक की कमी होने पर कौन-सा रोग होता है? जानें इसकी पूर्ति के लिए क्या खाएं

स्किन पर जिंक की कमी के ये लक्षण दिखाई देते हैं-

  • स्किन का ड्राई होना
  • पिंपल्स बढ़ना
  • स्किन पर लगातार खुजली होना
  • स्किन के रंग में बदलाव
  • स्किन पर दानें निकलना

इन लक्षणों के अलावा शरीर में जिंक की कमी होने पर ये लक्षण भी दिखाई देते हैं-

  • त्वचा का सूखापन
  • बालों का झड़ना
  • पाचन से जुड़ी समस्याएं
  • बच्चों में विकार
  • लकवा होना
  • हड्डियों में कमजोरी
  • इम्यूनिती कमजोर होना
  • सिरदर्द और चक्कर आना 
  • नजर कमजोर होना
  • बुखार और ठंड लगना

जिंक की कमी दूर करने के उपाय- Zinc Deficiency Prevention in Hindi

शरीर में जिंक की कमी दूर करने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए डाइट में दाल, अंडे, मछली, दूध और सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसके अलावा जीवनशैली में बदलाव करने से जिंक की कमी से बचाव में मदद मिलती है। जिंक की कमी से बचने नियमित व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करें। अगर आपकी डाइट में जिंक की कमी है और आप इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर जिंक के सप्लीमेंट्स का सेवन करें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

शरीर में आयरन की कमी और एनीमिया में क्या अंतर होता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer