Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

जापानी महिलाओं की जवां स्किन का राज है ये 'Shell Ginger', जानें फायदे और कैसे करें इस्तेमाल

जापानी महिलाओं की जवां और चमकदार स्किन का राज 'शेल जिंजर' को माना जाता है। यह एक नेचुरल जड़ी-बूटी है, जो एंटी-एजिंग, एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होती है। आइए जानते हैं स्किन के लिए इसके फायदों के बारे में।

आज के समय में हर महिला और पुरुष दोनों हेल्दी, ग्लोइंग और जवां त्वचा की चाह रखते हैं। उम्र बढ़ने के साथ भी कोई अपने चेहरे पर उम्र बढ़ने के लक्षणों को दिखाना नहीं चाहता है। ऐसे में भारत जैसे देश में रहने वाले ज्यादातर लोग अक्सर जापान की महिलाओं की हेल्दी और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट जानने की कोशिश करते हैं। हालांकि, स्किन का हेल्थ अक्सर बार आपके स्थान के पर्यावरण, पानी, वायु और जेनेटिक कारणों पर निर्भर करता है। लेकिन, इसके बाद भी आप अपनी स्किन को लंबे समय तक जवां और हेल्दी रखने के लिए अच्छे स्किन केयर रूटीन में अच्छी चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है। जापान की महिलाओं की हेल्दी स्किन का राज शेल जिंजर को भी माना जाता है।

शेल जिंजर का वैज्ञानिक नाम Alpinia zerumbet है, जो एक तरह का नेचुरल हर्ब है और जापान के साथ पूर्वी एशिया के देशों में पाया जाता है। इस हर्ब को आमतौर पर जापानी महिलाओं की जवां और ग्लोइंग स्किन का राज माना जाता है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि स्किन के लिए शेल जिंजर के क्या फायदे हैं?

स्किन के लिए शेल जिंजर के फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता बताती है कि शेल जिंजर में विटामिन, एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैंं। यही कारण है कि जापानी महिलाएं इसे अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करती हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार, "अल्पिनिया से बनने वाले प्रोडक्ट्स में एसेंशियल ऑयल और अल्पिनिया के अर्क से बने साबुन और कॉस्मेटिक शामिल हैं। अल्पिनिया का इस्तेमाल आमतौर पर सनबर्न के इलाज के लिए भी किया जाता है। अल्पिनिया के पाउडर का इस्तेमाल नहाने के पानी में एडिटिव के तौर पर भी किया जाता है।"

1. एंटी-एजिंग गुण

शेल जिंजर में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। इसके सेवन से स्किन पर उम्र बढ़ने के लक्षण जैसे झुर्रियां और उम्र बढ़ने के निशान कम दिखते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा फेस वॉश करने से स्किन खराब होती है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

2. त्वचा को जवां रखें

शेल जिंजर में मौजूद पोषक तत्व स्किन की नमी को बनाए रखने और इसकी लोच बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से स्किन को मुलायम, ग्लोइंग और हेल्दी रखा जा सकता है।

3. त्वचा को हाइड्रेट रखता है

शेल जिंजर में मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन पर ड्राइनेस के कारण होने वाली जलन, खुजली आदि समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और स्किन की नमी को बनाए रखता है।

4. त्वचा को टोन करता है

शेल जिंजर के नियमित इस्तेमाल से स्किन काफी टाइट और फरर्म महसूस होने लगती है, खासकर आपके माथे, आंखों के आसपास और गाल की स्किन टोन रहती है।

shell-ginger-benefits-for-skin-inside

5. त्वचा की रंगत में सुधार

शेल जिंजर में नेचुरल फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं, जो स्किन के टेस्चर को बनाते हैं और डार्क स्पॉट्स के साथ-साथ पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है।  

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी करते हैं टॉयलेट में ये गलतियां? संभल जाएं, वरना घेर सकते हैं ये 5 जिद्दी स्किन इंफेक्‍शन

शेल जिंजर का इस्तेमाल कैसे करें?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि, शेल जिंजर का इस्तेमाल स्किन के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। यह एक नेचुरल हर्ब के रूप में काम करता है, जिसका इस्तेमाल आप सीधे अपनी स्किन पर कर सकते हैं। आप शेल जिंजर का फेस मास्क, शेल जिंजर का टॉनिक, शेल जिंजर फेस ऑयल और क्रीम के साथ मिलाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर कर लें।

निष्कर्ष

जापानी महिलाओं की जवां और ग्लोइंग स्किन का राज सिर्फ महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि शेल जिंजर जैसे नेचुरल हर्ब्स को भी माना जाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने, स्किन की नमी को बनाए रखने, डार्क स्पॉट्स को कम करने और सन डैमेज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • हेल्दी स्किन के लिए क्या करना चाहिए?

    हेल्दी स्किन पाने के लिए आप दिनभर कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। 7 से 8 घंटे की नींद लें, तनाव कम लें, मेडिटेशन करें और धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
  • रात को सोते समय face पर क्या लगाना चाहिए?

    रात को सोने से पहले स्किन को रिपेयर करना बहुत जरूरी है, इसलिए चेहरा धोकर एलोवेरा जेल, विटामिन सी सीरम या नाइट क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • चेहरे में ग्लो लाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स, हरी सब्जियां, पानी, हल्दी वाला दूध और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

क्या ज्यादा फेस वॉश करने से स्किन खराब होती है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 08, 2026 12:20 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 08, 2026 12:20 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 08, 2026 12:20 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content