Does Antioxidants Really Slow Aging In Hindi: अक्सर लोग दाग-धब्बे, मुंहासे, ड्राई स्किन, पिग्मेंटेशन और पिंपल्स जैसी स्किन से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं, साथ ही, बढ़ती उम्र के साथ लोगों को एजिंग जैसे लक्षणों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को बैलेंस डाइट लेने, अनहेल्दी फूड्स को खाने से बचने, पर्याप्त पानी पीने, नियमित एक्सरसाइज करने और भरपूर नींद लेने जैसी हेल्दी आदतों को अपनाने की सलाह दी जाती है। वहीं, हेल्दी फूड्स में भी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त फूड्स, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन क्या वाकई एंटीऑक्सीडेंट्स एजिंग को स्लो करने और स्किन को हेल्दी रखने में सहायक हो सकते हैं? ऐसे में आइए नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS, MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) से जानें क्या एंटीऑक्सीडेंट्स सच में एजिंग धीमी करते हैं?
क्या एंटीऑक्सीडेंट्स एजिंग को स्लो करते हैं?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, विटामिन सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और स्किन के सेल्स का फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाव करने में मदद मिल सकती है, जिससे स्किन को हेल्दी और यंग बनाए रखने में मदद मिलती है। हालांकि कई एंटीऑक्सीडेंट्स एजिंग को स्लो करने में ज्यादा प्रभावी नहीं होते हैं। ऐसे में एजिंग की समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस स्किन के सेल्स को नुकसान पहुंचाकर एजिंग की प्रक्रिया को तेज करता है। विटामिन सी, ई और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से बचाव करने और स्किन के सेल्स का बचाव कर स्किन को यंग बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: स्किन पर निखार और पाचन के लिए रोज सुबह पीती हूं आंवला शॉट, जानें तरीका और फायदे
-1772447005153.jpg)
स्किन का रखें ध्यान
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता आगे कहती हैं कि, "स्किन को हेल्दी रखने और एजिंग से बचाव करने के लिए लोगों को एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त फूड्स को खाना फायदेमंद होते हैं, लेकिन एंटीऑक्सीडेंट्स के सप्लीमेंट्स को लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, स्किन को हेल्दी रखने और एजिंग से बचाव करने के लिए त्वचा की साफ-सफाई का ध्यान रखने, हेल्दी डाइट लेने, अनहेल्दी फूड्स से बचने, स्ट्रेस को कम करने, भरपूर पानी पीने और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है।"
इसे भी पढ़ें: ब्लूबेरी होती हैं एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, खाने से स्किन को मिलते हैं ये 6 फायदे
हेल्दी स्किन के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त फूड
स्किन को हेल्दी रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स के सप्लीमेंट्स के बजाए इनसे युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है, अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही एंटीऑक्सीडेंट्स के सप्लीमेंट्स को लेना चाहिए।
- संतरे, नींबू और आंवला जैसे खट्टे फल खाएं
- ब्लूबेरीज और स्ट्रॉबेरीज खाएं
- पालक
- ग्रीन टी पिएं
- एवोकाडो
- टमाटर
- डार्क चॉकलेट
हेल्दी स्किन और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने के लिए डाइट में इन फूड्स को शामिल किया जा सकता है।
निष्कर्ष
एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन के सेल्स का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने और स्किन की एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद मिल सकती है, साथ ही, स्किन को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने और स्किन का खास ध्यान रखना भी जरूरी है। इसके अलावा, त्वचा को हेल्दी और यंग बनाए रखने के लिए डाइट में संतरे, नींबू, आंवला, ब्लूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज, पालक, ग्रीन टी, एवोकाडो, टमाटर और डार्क चॉकलेट जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त फूड्स को शामिल किया जा सकता है। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
चेहरे को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्किन को क्लींज करें, मॉइस्चराइज करें, सनस्क्रीन लगाएं, पर्याप्त पानी पिएं, स्ट्रेस कम करें, भरपूर नींद लें, हेल्दी डाइट लें, धूप में लंबे समय तक रहने से बचें और जंक फूड का सेवन न करें।चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
चेहरे की त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन सी युक्त संतरे, अमरूद, पपीते, खट्टे फल, पालक, ब्रोकली, गाजर, चुकंदर, नट्स, सीड्स और ग्रीन टी जैसे फूड्स और ड्रिंक्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है, जिससे कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।एंटीऑक्सीडेंट का शरीर में क्या काम होता है?
एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने से शरीर के सेल्स का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी रखने, सूजन को कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने, एजिंग को धीमा करने और ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, एंटीऑक्सीडेंट्स के सप्लीमेंट्स का सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 02, 2026 15:58 IST
Modified By : Priyanka Sharma Mar 02, 2026 15:58 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta