Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

Strawberry Anti-Aging Benefits: स्ट्रॉबेरी खाने के 4 सही तरीके, जो स्किन को बनाएंगे नेचुरली ग्लोइंग

स्ट्रॉबेरी खाने में सिर्फ स्वादिष्ट और सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है, जिसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी केक, पेस्ट्री, स्मूदी और न जाने किन-किन तरीकों से लोगों को स्ट्रॉबेरी खाना बहुत पसंद करते हैं। स्ट्रॉबेरी सिर्फ एक स्वादिष्ट फल ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपकी सेहत और स्किन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। कई लोग अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी शामिल करना पसंद करते हैं। स्ट्रॉबेरी का सेवन स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और यंग दिखाने में मदद करता है। ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन कैसे करना चाहिए?

स्किन के लिए स्ट्रॉबेरी के फायदे क्या है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा ने बताया कि स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। कोलेजन आपकी स्किन को टाइट और फर्म करने (strawberry benefits for skin) के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा इसमें एंथोसायनिन और एलेजिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से लड़कर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में स्ट्रॉबेरी के सेवन से स्किन को नेचुरल ग्लो बनाने, डार्क स्पॉट्स कम करने, स्किन को टोन करने और सन डैमेज से बचाने में मदद मिलती है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। स्टडी के मुताबिक इसे सनस्क्रीन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। अभी इस पर रिसर्च जारी है कि यह स्किन के सेल्स को अंदर से कैसे सुरक्षा देता है।

इसे भी पढ़ें: क्या हाई बीपी में स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें Circulatory System के लिए इसके फायदे

हेल्दी स्किन के लिए स्ट्रॉबेरी कैसे खाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं, इसलिए आप इन्हें कई तरह के खा (strawberry khane ke tareeke) सकते हैं, जैसे:

1. खाली पेट स्ट्रॉबेरी खाना

अगर आप स्ट्रॉबेरी का पूरा फायदा पाना चाहते हैं तो इसे सुबह खाली पेट खाना बेहतर होता है। खाली पेट स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर में मौजूद विटामिन और मिनरल्स को बेहतर तरीके एब्जॉर्ब कर पाता है। आप सुबह खाली पेट 5 से 6 स्ट्रॉबेरी धोकर सीधे खा सकते हैं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और स्किन को अंदर से साफ रखता है।

2. स्ट्रॉबेरी स्मूदी या शेक

स्ट्रॉबेरी का सेवन आप स्मूदी या शेक के रूप में कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी स्मूदी एंटी-एजिंग के लिए बेहतरीन माना जाता है। खासकर अगर इसमें दही या बादाम का दूध मिला हो। इसे बनाने के लिए 5 से 6 स्ट्रॉबेरी, 1 कप दही या बादाम का दूध, 1 चम्मच चिया सीड्स और थोड़ा सा शहद मिलाकर ब्लेंड कर लें और फ्रेश पिएं। इस स्मूदी में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स दोनों मिलते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने (strawberry kaise khaye skin ke liye) में मदद करते हैं। आप इस स्मूदी को सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

natural-glow-ke-liye-strawberry-inside

3. फ्रूट सलाद में मिलाकर खाएं

अगर आप हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं तो स्ट्रॉबेरी को फ्रूट सलाद में शामिल करके खा सकते हैं। इसे कीवी, सेब, पपीता या अनार जैसे फलों के साथ मिलाकर खा सकते हैं। फ्रूट्स का यह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए मल्टी-विटामिन जैसा काम करता है, जो आपकी स्किन को रिपेयर करने और एजिंग को धीमा करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: एक्ने फ्री और नेचुरली ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी, एक्सपर्ट से जानें फायदे

4. ओट्स या योगर्ट बाउल के साथ

नाश्ते में ओट्स या ग्रीक योगर्ट खाना पसंद करने वाले लोग इसमें स्ट्रॉबेरी को काटकर डाल सकते हैं। यह न सिर्फ आपके नाश्ते के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि पोषण को भी दोगुना करता है। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है और जब इसे स्ट्रॉबेरी के साथ खाया जाता है तो यह गट हेल्थ के लिए काफी बेहतर बन जाता है। गट हेल्थ का सीधा कनेक्शन आपकी स्किन से होता है, जिससे आपकी स्किन हेल्दी और चमकदार नजर आती है।

निष्कर्ष

स्ट्रॉबेरी एक नेचुरल एंटी एजिंग फूड की तरह आपकी स्किन के लिए काम करता है, जो आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देता है। सही तरीके से स्ट्रॉबेरी का सेवन न सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि ये आपकी स्किन को भी हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • स्ट्रॉबेरी खाने से क्या लाभ होता है?

    स्ट्रॉबेरी एक पौष्टिक और स्वादिष्ट फल होता है, जो विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो दिल, इम्यून सिस्टम की क्षमता को बढ़ाने और ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद माना जाता है।
  • 1 दिन में कितनी स्ट्रॉबेरी खानी चाहिए?

    एक हेल्दी व्यक्ति को दिन में 8 नॉर्मल आकार की स्ट्रॉबेरी खाना फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आपके दिल, दिमाग और स्किन के हेल्थ के लिए लाभकारी होता है।
  • स्ट्रॉबेरी के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?

    स्ट्रॉबेरी एक हेल्दी फल है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे खाना ब्लोटिंग, दस्त, एसिडिटी और एलर्जी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसमें मौजूद ऑक्सालेट किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक माना जाता है।

Read Next

रमजान में हेल्दी रहने के लिए क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 17, 2026 14:55 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 17, 2026 14:55 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content