Fri Sep 11, 2026 | 08:36 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

रमजान में हेल्दी रहने के लिए क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

रमजान में रोजा रखने के दौरान स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप सहरी और इफ्तार में अपनी डाइट में हेल्दी और पौष्टिक चीजों को शामिल करें। इसलिए, आइए जानते हैं हेल्दी रहने के लिए रमजान में क्या खाना चाहिए?

इस पेज पर:-


Ramadan 2026 Diet Tips: रमजान महीने को मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी पाक माना जाता है, जिसमें 1 महीने तक अल्लाह की इबादत की जाती है और रोजा रखा जाता है। रोजा रखने के दौरान सुबह से लेकर शाम तक रोजेदार बिना कुछ भी खाए और पिएं रहता है, जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से काफी मुश्किल होता है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखते हुए रोजा रखना हर मुस्लिम व्यक्ति के लिए जरूरी हो जाता है। रोजा के दौरान सहरी और इफ्तार के समय यानी शाम से लेकर सुबह होने तक रोजेदार खानपान (Ramadan diet tips) कर सकते हैं। हालांकि, जरूरी है कि इस दौरान आप अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें, जो न सिर्फ आपके शरीर को दिनभर एक्टिव और हेल्दी रखने में मदद करे, बल्कि कमजोरी और शरीर में होने वाली किसी भी तरह की समस्या से भी राहत दिला सके। इसलिए, आइए आज के इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि रमजान में हेल्दी रहने के लिए सहरी और इफ्तारी में क्या खाना या पीना चाहिए?

सहरी में क्या खाएं? - What To Eat In Sehri in Hindi

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, रमजान महीने में सहरी दिन की शुरुआत होती है और सहरी के दौरान यानी रोजा शुरू होने से पहले आपके शरीर को दिनभर एनर्जी देने के लिए यह समय बहुत अहम माना जाता है। इसलिए, सहरी में आपको ऐसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जो लंबे समय तक आपके शरीर को एनर्जी देने और प्यास कम लगने में मदद कर सके।

1. कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का सेवन

सहरी में अपनी डाइट में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स जैसे ओट्स, दलिया, मल्टीग्रेन रोटी और ब्राउन ब्रेड जैसी चीजों को शामिल करें। ये आपके शरीर में धीरे-धीरे पचते हैं और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करती है। इसके अलावा, आप चाहें तो दूध के साथ ओट्स, सब्जी या एग-व्हाइट ऑमलेट के साथ भी मल्टीग्रेन रोटी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रमजान में रोजे के दौरान जरूरी है पोटैशियम वाले फूड्स का सेवन, एक्सपर्ट से जानें कारण और 7 फूड्स

2. प्रोटीन का सेवन

सहरी में अपने खाने में प्रोटीन शामिल करना आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। सहरी में आप प्रोटीन से भरपूर अंडा, पनीर, दही, चिकन और दाल का सेवन कर सकते हैं। सहरी में दही खाना आपकी सेहत के लिए इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह पेट को ठंडा रखने और पाचन बेहतर बनाने में मदद करता है।

3. फल और फाइबर से भरपूर फूड्स

केला, सेब, पपीता आदि फलों का सेवन सहरी में करने से कब्ज की समस्या कम होती है और शरीर भी हाइड्रेट रहता है। इसके अलावा आप फलों में चिया सीड्स या अलसी के बीज भी दही या स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं।

4. ज्यादा पानी पिएं

सहरी के दौरान कम से कम 2 से 3 गिलास पानी जरूर पिएं। अगर आप चाहे तो नारियल पानी का पी सकते हैं। ध्यान रहे सहरी में आपको कैफीन वाली चीजों से बचना है क्योंकि इससे दिन में आपको बार-बार प्यास लग सकती है।

Ramadan-diet-tips-inside

हेल्दी रहने के लिए इफ्तार में क्या खाएं? - Foods To Eat In Iftar To Stay Healthy in Hindi

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, पूरा दिन रोजा रखने के बाद शरीर को तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए, इफ्तार में बहुत ज्यादा तला-भुना खाना सेहत (what not to eat in roza) के लिए हानिकारक हो सकता है।  इसलिए अपना रोजा खोलने के दौरान आप इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

1. खजूर और पानी के साथ खोले रोजा

आमतौर पर रोजा खोलने के दौरान लोग खजूर खाते हैं और पानी पीते हैं। खजूर खाकर पानी पीना इफ्तार खोलने का सबसे बेहतरीन तरीका है। खजूर खाने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। इसके साथ गुनगुना पानी या नारियल पानी पीने से आपके शरीर को नॉर्मल होने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज रमजान के दौरान रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

2. हल्का और पौष्टिक नाश्ता

इफ्तार में ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाने के स्थान पर आप हल्के फ्रूट चाट, उबला चना, सूप या स्प्राउट्स (best food to eat in iftar) जैसे हल्के और पोषक तत्वों से भरपूर स्नैक्स ले सकते हैं। तली हुई चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

3. हल्का और संतुलित डिनर करें

नमाज पढ़ने के बाद रात में सोने से पहले आप हल्का लेकिन संतुलित डिनर करें, जिसमें 1-2 रोटी या ब्राउन राइस, दाल या ग्रिल्ड चिकन, हरी सब्जियां, सलाद आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। इस समय ज्यादा हैवी या मसालेदार भोजन करने से बचें।

4. मीठे का सेवन कम करें

रमजान में मिठाइयों का सेवन अक्सर लोग ज्यादा मात्रा में करने लगते हैं, लेकिन चीनी का ज्यादा सेवन वजन बढ़ने का कारण बन सकता है और थकान की समस्या भी बढ़ सकता है। अगर आपको ज्यादा मीठा खाने की क्रेविंग हो तो इसके हेल्दी विकल्प चुन सकते हैं।

रोजा रखने वालों के लिए एक्सपर्ट की सलाह

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि रोजा रखने के दौरान सारा दिन पानी न पीने के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो कमजोरी, थकान और अन्य कई समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए, इफ्तार से लेकर सहरी तक आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इस समय के दौरान कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना आपके सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी भी पी सकते हैं, लेकिन सॉफ्ट ड्रिंक्स या ज्यादा चीनी वाले जूस पीने से बचें।

निष्कर्ष

रमजान में रोजा रखने के साथ हेल्दी कैसे रहना है यह पूरी तरह आपके डाइट पर निर्भर करता है। इसलिए, सहरी और इफ्तार के दौरान अपने खानपान का खास ध्यान रखें और ज्यादा तली-भुनी और मीठी चीजों से परहेज करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

शुगर कंट्रोल से सूजन घटाने तक, जानें छोटे से फल रसभरी (Cape Gooseberry) खाने के फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 17, 2026 12:02 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 17, 2026 12:02 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content