What To Eat For The Baby's Brain Development During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर में एनर्जी बनाए रखने और बच्चे की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। ऐसे में कई बार महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि बच्चे के ब्रेन की ग्रोथ के लिए क्या खाना चाहिए? ऐसे में आइए RBH जयपुर के सीके बिरला हॉस्पिटल्स के ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी की सीनियर कंसल्टेंट की डॉ. नम्रता गुप्ता (Dr. Namrata Gupta, Senior Consultant - Obstetrics & Gynaecology, CK BIRLA HOSPITALS, RBH Jaipur) और जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें प्रेग्नेंसी के दौरान शिशु के ब्रेन की ग्रोथ के लिए क्या खाना चाहिए?
प्रेग्नेंसी में शिशु के ब्रेन की ग्रोथ के लिए क्या खाएं? - What To Eat During Pregnancy For Baby's Brain Growth?
डॉ. नम्रता गुप्ता के अनुसार, "बच्चे के दिमाग का विकास प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ही शुरू हो जाता है और पूरे 9 महीने तक चलता रहता है, इसलिए मां का पोषण बहुत जरूरी है। प्रेग्नेंसी के दौरान, खासकर दूसरे और तीसरे ट्राइमेस्टर में, भ्रूण का दिमाग तेजी से बढ़ता है और उसे जरूरी पोषक तत्वों की लगातार सप्लाई की जरूरत होती है।"
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के ब्रेन की अच्छी ग्रोथ के लिए हेल्दी और प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, पोटैशियम, फोलेट और विटामिन्स से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त बैलेंस डाइट (सब्जियां, फल, साबुत अनाज, सी फूड) लेनी चाहिए। इससे भ्रूण के ब्रेन के कार्यक्षमता में सुधार करने में मदद मिलती है। पोषक तत्वों (आयरन, फोलेट, ओमेगा-3) की कमी या अधिकता बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य और कॉग्निटिव स्किल को प्रभावित कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या सच में प्रेग्नेंसी के दौरान संतरा खाने से होने वाले बच्चे का रंग होता है गोरा? जानें क्या है इसकी सच्चाई
-1770182023407.jpg)
ओमेगा-3 फैटी एसिड
बच्चे के ब्रेन की अच्छी ग्रोथ के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड, खासकर DHA फायदेमंद होता है। इससे बच्चे के दिमाग और नर्वस सिस्टम के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। ये अखरोट, बादाम, अलसी के बीज और चिया सीड्स जैसे नट्स और सीड्स और कम मरकरी वाली मछली जैसी खाने की चीजों से मिल सकते हैं। इसके अलावा, अंडे, दालों और डेयरी प्रोडक्ट्स को भी डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इनमें पाया जाने वाला कोलीन याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता के विकास में मदद करता है।
आयरन और फोलिक एसिड
प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के ब्रेन की ग्रोथ के लिए आयरन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व भी उतने ही जरूरी हैं, क्योंकि ये बढ़ते दिमाग को ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं और न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स को रोकते हैं।
इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद हो जाती है वजाइनल ड्राइनेस, जानें इसके 4 बड़े कारण
एंटी-ऑक्सीडेंट्स
प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के ब्रेन के विकास और बच्चें की ग्रोथ के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर फूड्स खाएं। ताजे फल और सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट देते हैं, जो दिमाग की बढ़ती कोशिकाओं की रक्षा करते हैं, जबकि पर्याप्त प्रोटीन पूरे विकास में मदद करता है।
पर्याप्त पानी पिएं
डॉ. नम्रता गुप्ता के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चें की अच्छी ग्रोथ के लिए संतुलित आहार के साथ, गर्भवती महिलाओं को खूब पानी पीना चाहिए और अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार प्रीनेटल सप्लीमेंट्स लेने चाहिए।
सावधानियां
डॉ. नम्रता गुप्ता आगे बताती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को जंक फूड, ज्यादा चीनी और ज्यादा मरकरी वाले सीफूड से बचना भी जरूरी है। प्रेग्नेंसी के दौरान एक स्वस्थ, सोच-समझकर किया गया आहार न सिर्फ बच्चे के दिमाग के विकास में मदद करता है, बल्कि लंबे समय तक सीखने और सोचने-समझने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है। आयोडीन थायराइड हार्मोन के लिए जरूरी है, जो दिमाग के विकास को कंट्रोल करते हैं। फोलेट न्यूरल ट्यूब बनने के लिए बहुत जरूरी है, और विटामिन B12 और कोलीन याददाश्त और सीखने के तरीकों में मदद करते हैं।
निष्कर्ष
प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के ब्रेन और उसकी शारीरिक ग्रोथ के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, फोलिक एसिड, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर नट्स, सीड्स, ताजे फल, हरी सब्जियां, मछली, दालें और बीन्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, अनहेल्दी खानपान से बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
प्रेगनेंसी में बेबी ग्रोथ के लिए क्या खाएं?
प्रेग्नेंसी में बच्चे की ग्रोथ के लिए प्रोटीन, फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से युक्त दालें, अंडे, चिकन, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियों, दालें, अनार, गुड़, दूध, दही, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, ब्राउन राइस और ओट्स जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें।प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए?
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अधपका अंडा, कच्चा पपीता, अनानास, अधिक मसाले, अधिक नमक और कच्चा मांस खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, इस दौरान महिलाओं को स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन करने से भी बचना चाहिए।प्रेगनेंसी में कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
प्रेग्नेंसी में वॉक करना, हल्की स्विमिंग करने, स्क्वैट्स करने जैसी कई अक्सर करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे, इस दौरान तेज इंटेसिटी वाली एक्सरसाइज को करने से बचना चाहिए। इस दौरान डॉक्टर की सलाह के साथ ही एक्सरसाइज करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 05, 2026 10:21 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 05, 2026 10:21 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 04, 2026 10:45 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain