Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या वाकई डार्क चॉकलेट खाने से दिमाग तेज होता है? एक्सपर्ट से जानें

काम की भागदौड़ और बढ़ती उम्र के कारण अक्सर लोग ब्रेन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में क्या चॉकलेट खाने से दिमाग तेज होता है? आइए लेख में जानें -

Does Eating Chocolate Make Your Brain Sharp In Hindi: बढ़ती उम्र और काम की भागदौड़ के कारण अक्सर लोग याददाश्त के कमजोर होने, काम पर फोकस करने में परेशानी होने और स्ट्रेस होने जैसी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में हेल्दी ब्रेन के लिए अक्सर लोगों को फिजिकली और मेंटली एक्टिव रहने, हेल्दी फैट्स से युक्त डाइट लेने और चॉकलेट खाने जैसे फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या वाकई डार्क चॉकलेट को खाने से ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या डार्क चॉकलेट खाने से दिमाग तेज होता है?

क्या डार्क चॉकलेट को खाने से दिमाग तेज होता है?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, डार्क चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो कुछ हद तक ब्रेन के लिए फायदेमंद हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, याददाश्त को बेहतर करने, एकाग्रता को बढ़ावा देने, मूड को बेहतर करने, स्ट्रेस को कम करने, एजिंग से बचाव करने, ब्रेन की नसों के कार्यों को बेहतर करने, कॉग्निटिव कार्यों को बेहतर करने, और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या डार्क चॉकलेट खाने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

does eating dark chocolate make your brain sharp in hindi 01 (5)

साइंस डायरेक्ट की एक स्टडी के अनुसार, सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग चिंता, अवसाद और नींद की समस्याओं को बढ़ाता है। हालांकि, सकारात्मक जुड़ाव और सीमित उपयोग मानसिक कल्याण में सुधार कर सकते हैं। यह अध्ययन संतुलित डिजिटल जीवन की आवश्यकता पर जोर देता है।

ब्रेन के लिए डार्क चॉकलेट के फायदे

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि डार्क चॉकलेट का सेवन करने से ब्रेन की कई समस्याओं से राहत देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। 1 दिन में 30 ग्राम डार्क चॉकलेट से ज्यादा का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें: क्‍या डार्क चॉकलेट खाने से वाकई स‍िरदर्द दूर होता है? एक्‍सपर्ट से जानें

  • डार्क चॉकलेट का सेवन करने से ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और ब्रेन के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • डार्क चॉकलेट मौजूद गुण ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने और याददाश्त को बेहतर करने में मदद मिलती है।
  • डार्क चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में सेवन करने से ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है।
  • इसका सेवन करने से ब्रेन की नसों में खून के बहाव को बेहतर करने, तंत्रिका तंत्र को दुरुस्त करने और कार्यों पर फोकस करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

डार्क चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, कार्यों पर फोकस बढ़ाने, याददाश्त को बेहतर करने, तंत्रिका तंत्र में सुधार करने और ब्रेन से जुड़े कॉग्निटिव कार्यों को बेहतर करने में भी मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, डार्क चॉकलेट का सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें, खासकर इससे एलर्जी होने या किसी मेडिकल कंडीशन होने पर। इसके अलावा, ब्रेन से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ब्रेन से जुड़ी एक्सरसाइज करें और पहेलियां सुलझाएं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • दिमाग को तेज करने के लिए रोज क्या खाना चाहिए?

    दिमाग को तेज करने और स्वस्थ बनाए रखने के लिए डाइट में बादाम अखरोट, ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, हेल्दी फैट्स से युक्त ड्राई फ्रूट्स और सीड्स, मछली, हल्दी, ब्लूबेरीज को डाइट में शामिल करने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितनी चॉकलेट खाना चाहिए?

    डार्क चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए 70 प्रतिशत से ज्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट को खाना फायदेमंद है। ऐसे में एक्सपर्ट के अनुसार, 1 दिन में 20 से 30 ग्राम यानी 1-2 छोड़े टुकड़े खाना पर्याप्त होता है। अधिक चॉकलेट का सेवन करने से बचें।
  • चॉकलेट खाने से क्या लाभ होता है?

    सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, स्ट्रेस को कम करने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, शरीर को एनर्जी देने, कमजोरी को दूर करने, स्किन को हेल्दी रखने, मूड को बूस्ट करने और ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है। 

Read Next

अंडे में मौजूद 9 जरूरी अमीनो एसिड हैं सेहत के ल‍िए वरदान, एक्‍सपर्ट से जानें सबके लाभ

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 19, 2026 13:32 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 19, 2026 13:32 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 19, 2026 13:32 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content