Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या वाकई चॉकलेट खाने से चेहरे पर मुंहासे होते हैं? डॉक्टर से जानें

पिंपल के लिए चॉकलेट को पूरी तरह जिम्मेदार नहीं माना जा सकता है। आप किस तरह की चॉकलेट खा रहे हैं, जैसे डार्क चॉकलेट या व्हाइट चॉकलेट, यह बात भी मायने रखती है।

चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं है? छोटी-छोटी खुशियां शेयर करने के लिए लोग अक्सर चॉकलेट का मजा लेते हैं और एक-दूसरे को शेयर भी करते हैं। हालांकि, आपने अपने बड़े बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि ज्यादा मात्रा में चॉकलेट नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इससे दांत खराब हो जाते हैं और इसका नेगेटिव असर स्किन पर भी पड़ता है। यहां यह सवाल जरूर उठता है कि क्या वाकई चॉकलेट खाने से चेहरे पर मुंहासे होते हैं और इनका आपस में क्या कनेक्शन है? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

क्या चॉकलेट मुंहासों का कारण बनती है?

chocolate cause acne, dark chocolate benefits for skin, oily skin pimple  1 (13)

चॉकलेट को सीधे-तौर पर मुंहासों का कारण नहीं माना जा सकता है। इसके बजाय, चॉकलेट में मौजूद कोको एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो कि त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। सवाल है, कोको फायदेमंद होने के बावजूद इसे मुंहासों से जोड़कर क्यों देखा जाता है? इस बारे में एक्सपर्ट बताते हैं कि चॉकलेट का मुख्य इंग्रीडिएंट यानी कोको मुंहासों के लिए जिम्मेदार नहीं है, लेकिन इसमें कई अन्य सामग्रियों का भी उपयोग किया जाता है, जैसे कि क्रीम, दूध, शुगर आदि। इस तरह के तत्व मुंहासों का कारण बनते हैं। साल 2013 में Cytokine में प्रकाशित एक अध्ययन से इस बात की पुष्टि होती है कि चॉकलेट खाने से मुंहासे हो सकते हैं, हालांकि इसके पीछे अलग-अलग तरह के कारक जिम्मेदार हैं। साथ ही, चॉकलेट बैक्टीरिया के खिलाफ हमारे शरीर की सूजन वाली प्रतिक्रिया को और अधिक आक्रामक बना देती है, जिससे मुहांसों की समस्या गंभीर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: पिंपल होने पर कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास? जान लें ये जरूरी बात

चॉकलेट मुंहासों का कारण कैसे बनती है?

chocolate cause acne, dark chocolate benefits for skin, oily skin pimple 2 (3)

रिफाइंड शुगरः चॉकलेट बहुत ज्यादा मीठी होती है, क्योंकि इसमें रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी ज्यादा होता है। जब आप ऐसी चीजें खाते हैं, तो इससे ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है। नतीजतन, इंसुलिन प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इसकी वजह से स्किन में सीबम प्रोडक्शन बढ़ जाता है यानी त्वचा तैलीय हो जाती है। अगर साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और पिंपल होने लगते हैं।

दूध का उपयोगः कुछ चॉकलेट में दूध का उपयोग किया जाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि डेयरी प्रोडक्ट्स में कुछ ऐसे हार्मोन्स और ग्रोथ फैक्टर्स होते हैं, जो त्वचा की तेल ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं, जिससे मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है।

डार्क चॉकलेट बनाम मिल्क चॉकलेटः क्या है बेहतर?

चेहरे पर पिंपल्स होने के नजरिए से सभी चॉकलेट एक जैसी नहीं होती हैं। इनका त्वचा पर अलग-अलग तरह से असर पड़ता है, जैसे-

व्हाइट चॉकलेटः इस तरह के चॉकलेट में कोको की मात्रा बहुत कम होती है, जबकि चीनी और दूध की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यही कारण है कि व्हाइट चॉकलेट खाने से पिंपल्स का रिस्क अधिक होता है।

डार्क चॉकलेटः इस तरह के चॉकलेट में शुगर और डेयरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसके उलट, यह एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो कि शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि सीमित मात्रा में अच्छी क्वालिटी की डार्क चॉकलेट का सेवन करने से पिंपल्स होने की संभावना बेहद कम होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी फोड़ देते हैं पिम्पल्स? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इससे होने वाली 5 समस्याएं

पिंपल से राहत पाने के लिए क्या करें?

causes of pimples after using face wash 02 (4)

पिंपल होने पर परेशान न हों, यहां बताए गए टिप्स अपनाएं-

  • आप पिंपल पर हाइड्रोकोलॉइड पैच का इस्तेमाल सीधे पिंपल पर किया जा सकता है। इसे लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। इससे मवाद कम हो जाता है और सूजन में भी कमी आती है।
  • आप पिंपल पर बर्फ से सिकाई कर सकती हैं। एक सूती कपड़े में बर्फ को लपेट लें। अब इस कपड़े को पिंपल पर रगड़ें। इससे पिंपल की रेडनेस कम होती है और दर्द में भी कमी आती है।
  • पिंपल से राहत पाने के लिए टी ट्री ऑयल की एक बूंद को किसी कैरियर ऑयल जैसे जोजोबा या नारियल का तेल को मिक्स करके प्रभावित हिस्से में लगा सकते हैं।
  • चेहरे को क्लीन रखें। अगर पिंपल हो गया है, तो उसकी साफ-सफाई रखें और बार-बार हाथ लगाने से चबें।
  • अगर आपकी स्किन ऑयली है और बार-बार पिंपल हो जाते हैं, तो बेहतर है कि आप लाइटवेट और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।
  • पिंपल से बचने के लिए हाई-ग्लाइसेमिक फूड जैसे शुगर, स्नैक्स, सफेद ब्रेड और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कम करें। इससे इंसुलिन का स्तर बढ़ता है, जो कि मुंहासों को ट्रिगर करते हैं।

इसे भी पढ़ें: दानों पर खुजली क्यों नहीं करनी चाहिए? डॉक्टर से जान लें इसके 5 बड़े कारण

निष्कर्ष

विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि सिर्फ चॉकलेट खाने से कील-मुंहासे की समस्या नहीं हो सकती है। अगर किसी को बार-बार पिंपल हो रहे हैं, तो उन्हें इसके पीछे के कारणों के बारे में जानना चाहिए। कई बार हार्मोनल बदलाव, खराब खान-पान और एनवायरनमेंटल फेक्टर्स भी पिंपल का कारण होते हैं और कई मामलों में जेनेटिकल कारण भी देखे जाते हैं। इसलिए, सिर्फ चॉकलेट को पिंपल का कारण नहीं समझा जा सकता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या खाने से मुंहासों की समस्या ट्रिगर हो सकती है?

    तली-भुनी चीजें, फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक्स और बहुत ज्यादा चाय या कॉफी पीने से भी शरीर में टॉक्सिंस और तेल का प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिससे मुंहासे होने लगते हैं।
  • क्या चेहरे पर चॉकलेट मास्क या चॉकलेट फेस पैक लगाने के बावजूद पिंपल्स हो सकते हैं?

    चेहरे पर कोको पाउडर या डार्क चॉकलेट से बना फेस पैक लगाने से पिंपल्स नहीं होते। हालांकि पिम्पल होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। इसलिए यह सटीक तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि चॉकलेट फेस पैक लगाने के बाद पिंपल्स नहीं होंगे।

Read Next

क्या ज्यादा पानी पीने से सच में त्वचा में निखार आता है? जानें रिसर्च और डॉक्टर क्या कहते हैं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 10, 2026 16:07 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jul 10, 2026 16:07 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content