Fri Sep 11, 2026 | 09:12 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या डार्क चॉकलेट खाने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Does dark chocolate increase weight: डार्क चॉकलेट न केवल खाने में स्वादिष्ट लगती है बल्कि इसके अनेक फायदे भी होते हैं। यहां जानिए, क्या डार्क चॉकलेट खाने से वजन बढ़ता है?

Does dark chocolate increase weight:डार्क चॉकलेट खाना आजकल एक ट्रेंड बन गया है, खासकर उन लोगों के बीच जो हेल्दी ऑप्शन की तलाश में रहते हैं। डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate) का कड़वा-मीठा स्वाद और इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे आम चॉकलेट से अलग बनाते हैं। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो दिल, दिमाग और स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन जब बात वजन की आती है, तो कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या डार्क चॉकलेट खाना वजन बढ़ा सकता है? आम धारणा है कि चॉकलेट यानी कैलोरी और शुगर, जो सीधे तौर पर मोटापे से जुड़ी होती है।

इस लेख में जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानिए, क्या डार्क चॉकलेट खाने से वजन बढ़ता है?

क्या डार्क चॉकलेट से वजन बढ़ता है? - Does Dark Chocolate Increase Weight

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि डार्क चॉकलेट में शुगर कम होती है, लेकिन इसमें कैलोरी और फैट मौजूद होता है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो यह वजन बढ़ा सकती है। 100 ग्राम डार्क चॉकलेट में लगभग 500-600 कैलोरी होती है, वहीं इसमें सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड दोनों तरह के फैट्स होते हैं। मिल्क चॉकलेट की तुलना में कम होने के बावजूद डार्क चॉकलेट में भी शुगर होती है। इसलिए अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में डार्क चॉकलेट खाते हैं और एक्सरसाइज नहीं करते, तो वजन बढ़ने की संभावना रहती है।

डार्क चॉकलेट मिल्क चॉकलेट की तुलना में ज्यादा हेल्दी मानी जाती है। इसमें 60 % से लेकर 90% तक कोको सॉलिड्स, कोको बटर और थोड़ी सी शुगर होती है। मिल्क चॉकलेट में जहां शुगर और मिल्क पाउडर ज्यादा होता है, वहीं डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स की मात्रा पाई जाती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में डार्क चॉकलेट खा सकते हैं क्या? एक्सपर्ट से जानें

1 दिन में कितनी डार्क चॉकलेट खानी चाहिए? - How much dark chocolate is healthy per day

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन मानती हैं कि रोजाना 20-30 ग्राम डार्क चॉकलेट खाना ठीक है। इसके लिए 70% या उससे अधिक कोको कंटेंट वाली चॉकलेट चुनें और ज्यादा शुगर या मिल्क पाउडर वाली चॉकलेट से बचें।

डार्क चॉकलेट किसे नहीं खाना चाहिए? - who should not take dark chocolate

  • डायबिटीज के मरीज
  • मोटापे से जूझ रहे लोग
  • हाई बीपी या हार्ट पेशेंट्स
  • माइग्रेन से पीड़ित लोग

इन लोगों को डार्क चॉकलेट खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: डार्क चॉकलेट की ये लिमिट अगर पार कर ली तो हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स, जानिए कितना खाना है ठीक

does dark chocolate increase weight

डार्क चॉकलेट के फायदे - benefits of dark chocolate

डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल करते हैं। इसके अलावा डार्क चॉकलेट ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ाती है और मेमोरी को बेहतर बनाती है।

  • यह भूख को कंट्रोल करती है और मीठा खाने की इच्छा को कम कर सकती है।
  • इसमें मौजूद कंपाउंड्स दिमाग में "गुड हार्मोन" बढ़ाते हैं, जिससे तनाव कम होता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करते हैं।

निष्कर्ष

डार्क चॉकलेट हेल्दी है, लेकिन 'सीमित मात्रा' में। यह वजन घटाने में भी मदद कर सकती है और बढ़ाने में भी, यह पूरी तरह आपकी लाइफस्टाइल, डाइट और एक्सरसाइज पर निर्भर करता है। अगर आप हेल्दी तरीके से इसका सेवन करते हैं तो यह आपके मूड और हेल्थ दोनों के लिए अच्छी है। लेकिन ओवरईटिंग करने पर यह वजन बढ़ा सकती है। इसलिए याद रखें कि डार्क चॉकलेट दवा नहीं, बल्कि एक हेल्दी स्नैक है, जिसे सीमित मात्रा में खाने से फायदे मिलते हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सबसे अच्छी डार्क चॉकलेट कौन सी है?

    70 प्रतिशत से ज्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट अच्छी होती है, जिसमें चीनी की मात्रा कम से कम हो।
  • डार्क चॉकलेट के नुकसान?

    ज्यादा खाने से कैलोरी इंटेक बढ़ जाता है, माइग्रेन पेशेंट्स में सिरदर्द ट्रिगर कर सकती है, शुगर और फैट की वजह से मोटापा और ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  • डार्क चॉकलेट कब खाना चाहिए?

    डार्क चॉकलेट खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या दोपहर है, जब आपको एनर्जी की जरूरत होती है, इसका सेवन मूड और एनर्जी को बेहतर करता है।

Read Next

सर्दियों में गुड़ पंजीरी के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 18, 2025 12:43 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 18, 2025 12:43 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content