Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान AC में सोना सही है? जानें डॉक्टर से

डॉक्टर के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दौरान AC में सोना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, AC में सोने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। 

Is it good to sleep in ac during pregnancy in Hindi: प्रेग्नेंसी महिलाओं के जीवन का एक खूबसूरत सफर होता है। इस दौरान महिलाओं को अपनी गतिविधियों पर न केवल नजर रखनी चाहिए बल्कि, किसी भी काम को करने से पहले एक बार जरूर सोचना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ महिलाएं AC चलाकर सोती हैं। अगर आप भी गर्भावस्था के दौरान एसी चलाकर सोती हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख में हम आपको AC में सोने से प्रेग्नेंसी पर पड़ने वाले असर के बारे में बताएंगे।

हालांकि, इस दौरान एसी में सोना सेहत के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन बावजूद इसके आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों के दौरान ज्यादातर महिलाएं प्रेग्नेंसी में AC चलाकर सोती हैं। हालांकि, इस समय आपको कमरे के तापमान का ध्यान रखना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बातचीत की। आइए जानते हैं इसके बारे में। (Kya Pregnancy me AC me Sona Chahiye)

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान AC में सोना सही है?

डॉक्टर के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दौरान AC में सोना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, AC में सोने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। गर्भावस्था के दौरान अ गर आप AC में सो रही हैं तो ऐसे में कमरे के तापमान को नियंत्रित रखना चाहिए। गर्मियों में आप गर्भावस्था के दौरान भी AC में सो सकती हैं। लेकिन, AC को बढ़ाकर या जरूरत से ज्यादा ठंडे तापमान में रहने से शरीर पर कई तरीकों से प्रभाव भी पड़ सकता है। 

can you sleep in ac during pregnancy-inside

AC में सोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  1. अगर आप AC में सो रही हैं और प्रेग्नेंट हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है।
  2. आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप जिस पोजिशन में लेटी हैं उस पोजिशन में AC की हवा सीधेतौर पर तो आपको नहीं लग रही है।
  3. ऐसे में आपको पंखा भी चलाकर रखना चाहिए ताकि AC की हवा की एक जगह पर लगने के बजाय पूरे कमरे में फैल सके।
  4. त्वचा की ड्राईनेस को कम करने के लिए आप AC चलाने से पहले मॉइश्चुराइजर का इस्तमेाल कर सकते हैं।
  5. ऐसे में आपको फुल बाजू के कपड़े पहनकर रखना चाहिए ताकि ठंडी हवा आपको प्रभावित नहीं कर सके।
  6. आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपको AC का तापमान 26 से 28 डिग्री तक ही रखना चाहिए। 

प्रेग्नेंसी के दौरान AC में सोने के नुकसान

  1. प्रेग्नेंसी के दौरान AC को तेज चलाकर सोना या जरूरत से ज्यादा AC चलाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  2. AC चलाकर सोने से गर्भावस्था के दौरान आपको जोड़ों में दर्द और शरीर में जकड़न का सामना करना पड़ सकता है।
  3. AC में सोने से कई बार आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है।
  4. इससे आपको सिर में दर्द होने के साथ-साथ कई बार सांस लेने से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
  5. AC में सोने से कई बार त्वचा में ड्राईनेस होने के साथ ही खुजली भी हो सकती है।
  6. अगर आपको एलर्जी या अस्थमा से जुड़ी कोई समस्या है तो ऐसे में AC में सोना नुकसानदायक हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - एसी में घंटों बैठना बना सकता है चेहरे को सुस्त और बेजान, बचाव के लिए इस्तेमाल करें ये 5 चीजें 

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान AC में सोने से भ्रूण पर प्रभाव पड़ता है?

आमतौर पर सीमित मात्रा में AC में सोना न तो महिला के लिए हानिकारक होता है और न ही भ्रूण के लिए। लेकिन, अगर आप ज्यादा लंबे समय तक AC में लेटी रहती हैं तो इससे प्रेग्नेंसी के आखिरी चरणों में भ्रूण की सेहत पर भी असर देखा जा सकता है। इसलिए अगर आप AC में सो रही हैं तो इससे पहले अपने डॉक्टर की राय लेना बेहतर होगा।

FAQ

  • क्या गर्भवती महिला रात भर एसी में सो सकती है?

    गर्भवती महिलाओं के लिए एसी में सोना नुकसानदायक नहीं होता है, लेकिन तब जब आप कुछ समय के लिए एसी में लेट रही हैं। अगर आप रातभर भी एसी में सो रही हैं तो तापमान को बिलकुल कम रखें।
  • प्रेग्नेंट महिला को कितने घंटे सोना चाहिए?

    गर्भावस्था के दौरान शरीर को ज्यादा आराम की जरूरत होती है। अगर प्रेग्नेंट हैं तो ऐसे में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। 
  • पेट में बच्चा हो तो कैसे सोना चाहिए?

    गर्भावस्था के दौरान, बाईं तरफ सोना ज्यादा फायदेमंद होता है। बाईं ओर सोने से प्लेसेंटा और शिशु तक रक्त का प्रवाह अच्छा रहता है। 

Read Next

प्रेग्नेंसी में नदी पार करने से गर्भपात का खतरा होता है- ये महज अंधविश्वास है या इसके पीछे है कोई साइंस?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 18, 2025 18:21 IST

    Modified By : Kunal Mishra
  • Jun 18, 2025 18:21 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content