प्रेग्नेंसी का दौर किसी भी महिला के लिए बेहद खास होता है और हर महिला की प्रेग्नेंसी का एक्सपीरिएंस भी अलग होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान मां के मन में बच्चे की एक्टिविटी और नींद को लेकर कई सवाल होते हैं। गुड़गांव सेक्टर 14 स्थित क्लाउडनाइन हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी विभाग की डायरेक्टर, डॉ. चेतना जैन के अनुसार, गर्भ में पल रहा बच्चा लगातार एक्टिव नहीं रहता। प्रेग्नेंसी बढ़ने के साथ उसके मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र का विकास होता है और उसके अंदर नींद और जागने की साइकिल विकसित होने लगती है। गर्भ में बच्चे के सोने और जागने की एक अलग साइकिल होती है, जो जन्म के बाद की नींद से काफी अलग होती है।
गर्भ में बच्चा कितने घंटे सोता है?
गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ. चेतना जैन बताती हैं कि प्रेग्नेंसी के आगे बढ़ने के साथ बच्चे के सोने का समय काफी ज्यादा हो जाता है। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में भ्रूण दिन के बड़े हिस्से में सो सकता है। डॉ. चेतना जैन के अनुसार, गर्भ में बच्चा लगभग 90 से 95 प्रतिशत समय सोने में बिता सकता है, हालांकि उसकी नींद लगातार एक ही अवधि तक नहीं होती। वह थोड़ी-थोड़ी देर के लिए जागता और फिर दोबारा सो जाता है।
- इसलिए मां को पूरे दिन बच्चे की हलचल महसूस होना जरूरी नहीं है। गर्भ में बच्चे की नींद के दौरान उसकी एक्टिविटीज कम हो सकती हैं।
- गर्भ में बच्चे में नींद और जागने के अलग-अलग फेज विकसित होने लगते हैं।
- जैसे-जैसे मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र का विकास होता है, भ्रूण में नींद से जुड़ी एक्टिविटी भी दिखाई देने लगती हैं।
- प्रेग्नेंसी के अंतिम फेज में बच्चे की नींद में शांत अवस्था और एक्टिव अवस्था देखी जा सकती है।
- एक्टिव नींद के दौरान बच्चे की आंखों, शरीर या चेहरे में हल्की एक्टिविटी हो सकती हैं। वहीं शांत नींद में उसकी एक्टिविटीज अपेक्षाकृत कम दिखाई देती हैं।
साल 2007 में International Journal of Biological Sciences में प्रकाशित रिसर्च पेपर के अनुसार, 38 से 40 सप्ताह की प्रेग्नेंसी में यानी 38-40 वीक के समय में मानव भ्रूण अपने समय का केवल लगभग 5% हिस्सा ही जागने में बिताता है। इसका अर्थ यह है कि शिशु अपने दिन का लगभग 95% समय सोने या निष्क्रिय अवस्थाओं में बिताता है जो 24 घंटों में से लगभग 22 से 23 घंटे बैठता है। 41 सप्ताह की प्रेग्नेंसी तक प्रसव नहीं होता है, तो गर्भ में शिशु के जागने का समय बढ़कर लगभग 20% तक हो सकता है, यानी इस स्टेज में वह अपने समय का लगभग 80% हिस्सा (लगभग 19 घंटे) सोने में बिताता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में दुखी रहने से बच्चे पर क्या असर पड़ता है, डॉक्टर से जानें ये 3 जरूरी बातें
pet me baccha kitne ghante sota hai
मां को बच्चे की हलचल कब महसूस होती है?
गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ. चेतना जैन जानकारी देती हैं कि आमतौर पर प्रेग्नेंसी के मिडिल फेज में मां को बच्चे की हलचल महसूस होने लगती है। शुरुआत में ये हलचल बहुत हल्की हो सकती है और कई बार महिला इसे गैस या पेट में हलचल जैसा महसूस करती है। बाद में बच्चे की एक्टिविटी ज्यादा स्पष्ट होने लगती हैं। बच्चे के सोने के दौरान हलचल कम महसूस हो सकती है। इसके अलावा मां की अपनी एक्टिविटी भी बच्चे की हलचल को महसूस करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं।
- बच्चे की नींद का समय मां के सोने के समय जैसा ही हो ऐसा भी जरूरी नहीं होता है।
- इसलिए ऐसा हो सकता है कि मां रात में सो रही हो और बच्चा कुछ समय के लिए एक्टिव हो जाए।
- इसी तरह दिन में मां को कुछ समय के लिए बच्चे की हलचल कम महसूस हो सकती है।
- इसका मतलब यह नहीं है कि बच्चा दिन में ही सोता है या रात में ही जागता है।
- गर्भ में नींद की साइकिल जन्म के बाद विकसित होने वाले दिन-रात की साइकिल से अलग होती है।
डॉक्टर चेतना जैन बताती हैं, ''प्रेग्नेंसी के 26 हफ्ते पूरे होने के बाद, दिन के समय हर एक घंटे में कम से कम एक बार बच्चे की हलचल यानी किक महसूस होनी चाहिए। यदि आपका बच्चा 2 घंटे से ज्यादा समय तक बिल्कुल हलचल न करे, तो तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल जाएं और डॉक्टर से दिखाएं।''
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में भ्रूण रात को ज्यादा एक्टिव क्यों होते हैं? डॉक्टर से जानें
कब डॉक्टर से सलाह लें?
गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ. चेतना जैन बताती हैं कि अगर मां को अचानक बच्चे की सामान्य हलचल में स्पष्ट कमी महसूस हो या काफी समय तक कोई एक्टिविटी महसूस न हो, तो इसे केवल बच्चे के सोने की वजह मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना बेहतर होता है। डॉक्टर जरूरत पड़ने पर बच्चे की हार्ट रेट और एक्टिविटीज की जांच कर सकते हैं।
निष्कर्ष
गर्भ में बच्चा जन्म के बाद की तुलना में काफी ज्यादा समय सोता है और उसकी नींद छोटी-छोटी साइकिल में हो सकती है। इसलिए कुछ समय तक बच्चे की हलचल महसूस न होना सामान्य हो सकता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे की सामान्य एक्टिविटीज में अचानक बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मां को अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित जांच कराते रहना चाहिए।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या गर्भ में बच्चा मां की आवाज सुनकर जाग सकता है?
प्रेग्नेंसी के दौरान तेज या परिचित आवाजों पर गर्भ में पल रहे बच्चे की एक्टिविटीज में बदलाव देखा जा सकता है।गर्भ में बच्चा ज्यादा लात क्यों मारता है?
बच्चे की एक्टिविटी उसके विकास का संकेत होती है, अगर बच्चा लात मारता है तो यह एक अच्छा संकेत होता है।गर्भ में बच्चे की आंखें कब खुलती हैं?
प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे की आंखों का विकास धीरे-धीरे होता है और प्रेग्नेंसी की आखिरी स्टेज में वह आंखें खोलने और बंद करने में सक्षम हो जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 20, 2026 17:55 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Chetna Jain
