Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

पेट की गैस के लिए रामबाण हैं ये 5 ड्रिंक्स, सोने से पहले बस एक गिलास और पाचन रहेगा दुरुस्त

पेट की गैस के ल‍िए आप भी दवाएं खा-खाकर थक गए हैं? च‍िंता मत करें, हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान उपाय ज‍िनकी मदद से पेट की गैस दूर होने के साथ-साथ पाचन भी अच्‍छा रहेगा और एस‍िड‍िटी समस्‍या भी दूर हो जाएगी। 

कई लोगों को रात के दौरान पेट में गैस (Stomach Gas) होती है ज‍िसे दूर करने के ल‍िए वह तरह-तरह के उपाय और दवाओं का सेवन करते हैं। कई बार गैस ठीक भी हो जाती है, लेक‍िन इलाज स्‍थायी न होने के कारण समस्‍या फ‍िर सताती है। पेट की गैस दूर करने के उपाय जानने से पहले यह समझ लें क‍ि पेट में गैस होती क्‍यों है खासकर रात के दौरान? जो लोग देर से खाते हैं या रात में ज्‍यादा ऑयली या म‍िर्च-मसाले वाला भोजन करते हैं, उन्‍हें पेट में गैस हो सकती है। रात में पेट में गैस होने का एक कारण यह भी है क‍ि व्‍यक्‍ति अपना दि‍न देर से शुरू करके रात को देर से खत्‍म करता है। जो लोग यह न‍ियम‍ रोजाना फॉलो करते हैं, उनमें गैस की समस्‍या ज्‍यादा होती है। पेट की गैस से छुटकारा पाने के ल‍िए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। उपाय आपके क‍िचन में ही मौजूद हैं। कुछ ऐसे मसाले हैं ज‍िनकी हेल्‍दी ड्र‍िंक बनाकर पीने से रात में गैस की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसी पांच ड्र‍िंक्‍स और उनके फायदों को आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. अजवाइन का पानी प‍िएं- Ajwain Water

रात को सोने से पहले अजवाइन का पानी प‍िएं। अजवाइन का पानी पीने से पेट में गैस और ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या दूर होती है। पाचन तंत्र के ल‍िए अजवाइन का सेवन फायदेमंद माना जाता है और इससे पेट में दर्द की समस्‍या भी दूर होती है। ज‍िन लोगों को एस‍िड‍िटी होती है, अजवाइन का पानी पीने से उन्‍हें भी राहत म‍िलती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताबि‍क, अजवाइन में मौजूद थाइमोल से पेट की मांसपेश‍ियों को आराम म‍िलता है और गैस, अपच और ब्‍लोट‍िंग जैसी समस्‍याएं दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें- खाने के बाद पेट भारी लगता है? राहत देंगी ये 3 आसान एक्सरसाइज

2. सौंफ का पानी- Fennel Seed Water

fennel-seeds-water-benefits

सौंफ का पानी पीने से पेट में फंसी गैस न‍िकल जाती है। पेट को आराम म‍िलता है और ब्‍लोटि‍ंग की समस्‍या दूर होती है। सौंफ का पानी पीने से गट मूवमेंट भी बेहतर होता है। वेट लॉस (Weight Loss) के ल‍िए भी सौंफ का पानी फायदेमंंद होता है। खाने के बाद सौंफ चबाने से पाचन बेहतर होता है और एस‍िड‍िटी से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें- गैस से राहत पाने के लिए सौंफ का पानी कैसे इस्तेमाल करें? एक्सपर्ट से जानें

3. नींबू पानी- Lemon Water

lemon-water-benefits

पेट में गैस होने के कारण भारीपन महसूस होता है। पेट में भारीपन को कम करने के ल‍िए नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी का सेवन करके डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। नींबू को फैट कटर भी कहा जाता है क्‍योंक‍ि इसका सेवन न स‍िर्फ पाचन तंत्र बल्‍क‍ि मेटाबॉल‍िज्‍म को बढ़ाने के ल‍िए भी क‍िया जाता है ज‍िससे वेट लॉस में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- गैस पेन से तुरंत राहत देते हैं ये 3 उपाय, छूमंतर हो जाएगा दर्द

4. च‍िया सीड्स वॉटर- Chia Seed Water

chia-seeds-water-benefits

च‍िया सीड्स वॉटर का सेवन करने से बाउल मूवमेंट आसान हो जाता है। कब्‍ज (Constipation) के कारण होने वाली गैस की समस्‍या दूर होती है। गट हेल्‍थ को भी मजबूती म‍िलती है और पेट भी हल्‍का महसूस होता है। Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि‍ रात को च‍िया सीड्स वॉटर पीने से शुगर स्‍पाइक्‍स नहीं होते और कब्‍ज की समस्‍या दूर होती है। अगर आईबीएस की समस्‍या है, तो च‍िया सीड्स का सेवन सीम‍ित मात्रा में करें क्‍योंकि इसमें इनसॉल्‍यूबल फाइबर होता है ज‍िससे ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या दूर होती है।

यह भी पढ़ें- पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? ये ड्रिंक और फूड्स दिलाएंगे तुरंत राहत

5. जीरा वॉटर- Cumin Seed Water

जीरा वॉटर का सेवन करने से पेट में गैस की समस्‍या दूर होती है। डाइजेशन बेहतर होता है और ब्‍लोट‍िंग से राहत म‍िलती है। पेट की समस्‍याओं जैसे अपच, गैस या एस‍िड‍िटी को दूर करने के ल‍िए जीरा वॉटर फायदेमंद माना जाता है।

न‍िष्‍कर्ष:

रात को गैस होती है, तो सोने से पहले जीरा वॉटर, च‍िया सीड्स वॉटर, नींबू पानी, सौंफ का पानी और अजवाइन का पानी का सेवन कर सकते हैं। इन हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स से गैस की समस्‍या दूर होने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद म‍िलती है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • रात को पेट में गैस क्‍यों होती है?

    देर रात खाने से, ड‍िनर में तला-भुना खाने से पेट में गैस हो सकती है। जो लोग देर रात सोते हैं या ज‍िनकी नींद पूरी नहीं हो पाती उन्‍हें भी पेट में गैस हो सकती है। इसल‍िए समय पर भोजन करके सोना पाचन तंत्र को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए जरूरी है।
  • कौन सा भोजन गैस का कारण बनता है?

    ज्‍यादा तला-भुना भोजन या मसालेदार खाने के कारण पेट में गैस हो सकती है। कुछ लोगों को लैक्‍टोज युक्‍त उत्‍पादों का सेवन करने से भी गैस की समस्‍या होती है। गैस होने पर आसानी से पचने वाला भोजन करें और पर्याप्‍त पानी प‍िएं।
  • गैस का दर्द कहां-कहां होता है?

    पेट में गैस होने पर दर्द पेट के साथ-साथ कंधे, छाती, पीठ और कभी-कभी गर्दन के पास भी हो सकता है। कई बार गैस होने पर सीने में भी दर्द महसूस होता है और पेट में भारीपन लगता है। 

Read Next

सरसों, मूंगफली या नारियल? न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए रोजाना खाना पकाने के लिए कौन सा तेल है सबसे बेस्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 04, 2026 17:04 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 04, 2026 17:04 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content