Fri Sep 11, 2026 | 09:18 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

गैस से राहत पाने के लिए सौंफ का पानी कैसे इस्तेमाल करें? एक्सपर्ट से जानें

आजकल गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याएं आम हैं, जिनके मुख्य कारण गलत खानपान और तनाव हैं। सौंफ का पानी इन समस्याओं से राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद है। सौंफ की ठंडी तासीर पाचन तंत्र को सुधारती है। 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गैस, ब्लोटिंग, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। गलत खानपान, अनियमित रूटीन, फास्ट फूड, ज्यादा चाय-कॉफी और तनाव इसके मुख्य कारण हैं। पेट में गैस बनने से भारीपन, सीने में जलन, डकार और कभी-कभी दर्द भी होता है। आयुर्वेद में इन समस्याओं से राहत पाने के लिए सौंफ का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है और यह सुरक्षित घरेलू उपाय माना जाता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद करती है। ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि गैस से राहत पाने के लिए सौंफ के पानी को कैसे पीना चाहिए?

गैस से राहत पाने के लिए सौंफ का पानी कैसे पिएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, सौंफ का पानी पीना गैस से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। सौंफ फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जो गैस की समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। इसलिए आप इन तरीकों से सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं:

1. रात में भिगोया हुआ सौंफ का पानी

रात में सौंफ को पानी में भिगोकर इसे पीने का तरीका सौंफ का का पानी पीने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। यह पाचन तंत्र को साफ करता है और सुबह से ही गैस बनने से रोकता है। इस पानी को तैयार करने के लिए आप 1 से 2 चम्मच सौंफ लें और 1 गिलास साफ पानी में लें। इसके बाद सौंफ को हल्का सा कूट लें और रात में पानी में डालकर भिगो दें। इसके बाद सुबह उठकर इस पानी को छान लें और खाली पेट धीरे-धीरे पी लें। इस पानी को पीने से पेट की गैस बाहर निकालता है, पेट फूलने और भारीपन से राहत मिलती है, कब्ज और अपच की समस्या कम होती है और पूरे दिन पेट हल्का महसूस होता है।

इसे भी पढ़ें: पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? ये ड्रिंक और फूड्स दिलाएंगे तुरंत राहत

2. उबला हुआ सौंफ का पानी

अगर आपको अचानक गैस, पेट दर्द या सीने में जलन की समस्या होती है तो उबला हुआ सौंफ का पानी तुरंत आराम दिला सकता है। इस पानी को तैयार करने के लिए आप 1 चम्मच सौंफ और 1 गिलास पानी ले लें। अब पानी में सौंफ डालकर 5 से 8 मिनट तक इसे उबालें और जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे छानकर पी लें। आप इस पानी को खाना खाने के बाद, पेट दर्द या गैस होने पर और रात में सोने से पहले पी सकते हैं। नियमित रूप से इस पानी को पीने से पेट में ऐंठन और दर्द में आराम, गैस जल्दी बाहर निकालने, एसिडिटी और जलन कम होने और पाचन क्रिया बेहतर रखने में मदद मिलती है।

3. सौंफ का पानी और शहद

अगर आपको लंबे समय से गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या होती है तो सौंफ के पानी में शहद मिलाकर पीना असरदार होता है। आप 1 गिलास सौंफ के पानी में 1 चम्मच शुद्ध शहद के साथ मिला लें और अच्छी तरह घोल तैयार करके इस पानी का सेवन करें। आप इस पानी को सुबह खाली पेट या भोजन के 1 घंटे बाद पी सकते हैं, जिसे पीने से पुरानी गैस की समस्या से राहत मिल सकती है, आंतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, पाचन शक्ति बढ़ती है और शरीर की एनर्जी बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: एसिडिटी और गैस से राहत के ल‍िए ऐसे इस्‍तेमाल करें काला नमक, झटपट म‍िलेगा आराम

निष्कर्ष

सौंफ का पानी पीना गैस से राहत दिलाने का एक नेचुरल, सस्ता और सुरक्षित तरीका है। इसलिए, अगर आप पाचन या एसिडिटी से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो इन तरीकों से सौंफ का पानी पी सकते हैं, जो अलग-अलग तरह की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

    सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से पाचन में सुधार करने में मदद मिल सकती है, गैस-कब्ज से राहत, वजन कम करने में मदद मिलने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
  • सौंफ का पानी रोजाना कितना पीना चाहिए?

    सौंफ का पानी रोजाना 1 से 2 गिलास पानी पर्याप्त और सुरक्षित माना जाता है। इसे सबसे अच्छा सुबह खाली पेट पीना माना जाता है।
  • सौंफ की तासीर कैसी होती है?

    सौंफ की तासीर मुख्य रूप से ठंडी मानी जाती है। यह पेट की गर्मी को शांत करने, पाचन में सुधार करने और एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। 

Read Next

Suji vs Dalia: वजन घटाने और डायबिटीज के लिए कौन-सा नाश्ता है सबसे बेहतर? जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 30, 2026 18:03 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 30, 2026 18:03 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content