Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

अदरक दूर करता है पेट की ये 5 समस्याएं, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें कितनी मात्रा है सुरक्षित?

अदरक (Ginger) हमारी रसोई का खास हिस्सा होने के साथ-साथ आयुर्वेद में एक शक्तिशाली और प्राकृत‍िक दवा भी माना जाता है क्योंकि यह पाचन को सुधारने, गैस कम करने और पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देता है। अदरक का सेवन करने से भूख बढ़ती है और खाने का जायका भी बढ़ता है।

मेरे घर में अदरक का सूप शौक से प‍िया जाता है। हमारे यहां, अदरक को सलाद में भी शाम‍िल क‍िया जाता है। मेरे दादाजी अदरक के पानी का सेवन करते थे और दादी लड्डू बनाते वक्‍त उसमें थोड़ा सा अदरक म‍िला देती थीं। अदरक में मौजूद जिंजरोल, पाचन एंजाइम को एक्‍ट‍िव करते हैं। सही मात्रा में अदरक का सेवन पेट को स्वस्थ रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बेहद फायदेमंद हो सकता है। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, यह गले की खराश, सर्दी और खांसी में असरदार माना जाता है। पेट की समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए भी इसके फायदे बेम‍िसाल हैं।

Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana ने बताया क‍ि अदरक का वैज्ञानिक नाम जि‍ंगिबर ऑफि‍सिनेल (Zingiber Officinale) है। आयुर्वेद में इसे शुंठी कहा जाता है। इसे ग‍िलोय और त्र‍िफला से भी ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है। यह बहुत सारी बीमार‍ियों में काम आता है। अदरक दीपनीय (भूख बढ़ाने वाली) और पाचनीय (भोजन पचाने वाली) हर्ब है। इसे खाकर भूख बढ़ती है और यह रुच‍िकर माना जाता है।

1. अपच, भारीपन दूर करता है अदरक

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, अदरक का सेवन करने से खाना पेट में जल्‍दी पचता है। इससे अपच, पेट में भारीपन, ब्‍लोटि‍ंग जैसी समस्‍याएं दूर होती हैं। अदरक में मौजूद ज‍िंजरोल कंपाउंड से पेट की मांसपेश‍ियों को एक्‍ट‍िव करने में मदद म‍िलती है ज‍िससे पाचन बेहतर होता है। ज‍िन लोगों को बहुत ज्‍यादा अपच होती है, उनमें अदरक के फायदे देखे गए हैं।

यह भी पढ़ें- वात-कफ दोष संतुल‍न के ल‍िए फायदेमंद है सोंठ, एक्‍सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

2. कब्ज से राहत दिलाता है अदरक

अदरक पाचन प्रक्रिया को तेज करता है। इससे मल त्याग आसान होता है और कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है। अदरक का नियमित और सीमित मात्रा में सेवन पाचन तंत्र को एक्‍ट‍िव बनाता है।

3. पेट की सूजन और जलन कम करता है

benefits-of-eating-ginger

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं। यह पेट की अंदरूनी परत को शांत करता है और एसिडिटी के लक्षणों को कम कर सकता है।

4. गैस और पेट फूलने की समस्या कम करता है

पेट में गैस बनने से दर्द, भारीपन और असहजता महसूस हो सकती है। अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गैस बनने की प्रक्रिया को कम करते हैं और पेट को आराम देते हैं। अदरक की चाय या गुनगुने पानी में अदरक लेना इस समस्या में फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें- अजवाइन, सोंठ और काला नमक साथ खाने के फायदे

5. मतली और उल्टी में राहत

अदरक का इस्‍तेमाल मतली और उल्टी की समस्या में किया जाता रहा है। यह पेट की नसों को शांत करता है और उल्टी की इच्छा को कम करने में मदद करता है। यात्रा के दौरान होने वाली मतली से बचने के ल‍िए भी अदरक फायदेमंद माना जाता है।

आयुर्वेदाचार्य ने बताया अदरक की क‍ितनी मात्रा है सुरक्ष‍ित?

ginger-for-stomach-problems

  • जो प‍ित्त प्रकृत‍ि वाला व्‍यक्‍त‍ि है या ज‍िसे पेट की द‍िक्‍कत या ब्‍लीड‍िंग होती है उसे 500 एमजी तक अदरक दे सकते हैं।
  • नॉर्मल पित्त प्रकृत‍ि वाला व्‍यक्‍त‍ि एक से डेढ़ ग्राम तक का सेवन कर सकते हैं।
  • कफ प्रकृत‍ि वाले व्‍यक्‍त‍ि को तीन से चार ग्राम दे सकते हैं।
  • वात प्रकृत‍ि वाले व्‍यक्‍त‍ि को डेढ़ से दो ग्राम की मात्रा दे सकते हैं।

अदरक का सेवन करने का सही तरीका- How To Consume Ginger

  • सुबह गुनगुने पानी में अदरक डालकर पी सकते हैं।
  • अदरक की चाय बनाकर सेवन करें।
  • सब्जियों और दाल में अदरक मिलाएं।
  • भोजन से पहले थोड़ा ताजा अदरक लें।

यह भी पढ़ें- क्या सर्दियों में अदरक के शॉट्स से सच में बढ़ती है इम्यूनिटी? जानें एक्सपर्ट से

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?- Who Should Avoid Ginger

  • जिन लोगों को ज्यादा एसिडिटी या अल्सर है।
  • गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से ही अदरक खाएं।
  • ब्लड थिनर दवा लेने वाले लोग।
  • जिनको अदरक से एलर्जी हो।

निष्कर्ष:

अदरक एक प्राकृतिक उपाय है, जो अपच, गैस, कब्ज, मतली और पेट की सूजन जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, सही मात्रा और सही तरीके से अदरक का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट स्वस्थ रहता है।

इस लेख को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के साथ शेयर करें। सेहत से संबंध‍ित अन्‍य जानकारी के ल‍िए ओनलीमायहेल्‍थ के साथ जुड़े रहें।

Read Next

जलौकावचारण (लीच थेरेपी) कराने के फायदे, नुकसान और सावधानियां जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 26, 2026 18:44 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 26, 2026 18:44 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 26, 2026 18:44 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content