Tue Oct 27, 2026 | 12:15 AM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

प्रेग्नेंसी में कौन सा मीट खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। यहां जानिए, प्रेग्नेंसी में कौन सा मीट खाना चाहिए?
प्रेग्नेंसी में कौन सा मीट खाना चाहिए? डॉक्टर से जानेंप्रेग्नेंसी में कौन सा मीट खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी का समय एक महिला के लिए बेहद संवेदनशील होता है, जिसमें मां और बच्चे दोनों की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इस दौरान खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि सही डाइट से न केवल मां की सेहत बेहतर रहती है, बल्कि बच्चे का विकास भी सही तरीके से होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, इसी कारण, कई महिलाओं का सवाल होता है कि क्या प्रेग्नेंसी में मीट का सेवन करना चाहिए या नहीं? और प्रेग्नेंसी में कौन सा मीट खाना चाहिए? इस लेख में लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) से जानिए, प्रेग्नेंसी में कौन सा मीट खाना चाहिए?

प्रेग्नेंसी में कौन सा मीट खाना चाहिए? - Which Meat Is Good For Pregnancy

गर्भावस्था के दौरान, संतुलित और पोषक आहार का सेवन करना जरूरी है ताकि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहें। गर्भवती महिलाओं के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन सा मांस खाना सुरक्षित है और कौन सा नहीं। डॉ. तनिमा सिंघल के अनुसार, कच्चा मांस गर्भावस्था में नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए, केवल अच्छे से पकाया हुआ मांस ही सुरक्षित रूप से खाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही है वात का काल, इन 5 बातों का रखें ध्यान

1. मछली - Fish (Low-Mercury Options)

गर्भवती महिलाओं के लिए मछली प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन सोर्स है। यह बच्चे के दिमाग और आंखों के विकास में मदद करती है। लेकिन ध्यान रखें कि कम मर्करी वाली मछलियों जैसे साल्मन और सार्डिन का सेवन करें। मछली को अच्छी तरह पकाकर खाएं ताकि किसी भी तरह के बैक्टीरिया का खतरा खत्म हो जाए। शार्क, स्वॉर्डफिश और किंग मैकेरल जैसी हाई मर्करी मछलियों से परहेज करें।

2. लीन चिकन - Lean Chicken

चिकन प्रोटीन का एक हेल्दी सोर्स है और गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद (What meats are safe during pregnancy) होता है। यह शरीर को एनर्जी प्रदान करता है और बच्चे के ऊतकों के निर्माण में मदद करता है। चिकन में आयरन की मौजूदगी खून की कमी को रोकने में सहायक होती है। चिकन को पूरी तरह पकाकर खाएं, कच्चे या अधपके चिकन से संक्रमण का खतरा रहता है, इसलिए इसे सही तापमान पर पकाना जरूरी है।

Best Meat in pregnancyBest Meat in pregnancy

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में ज्यादा एक्सरसाइज करने के हो सकते हैं कई नुकसान, मां और शिशु दोनों पर पड़ता है असर

3. लैम्ब और बकरी का मांस - Lamb and Goat Meat

लैम्ब और बकरी का मांस आयरन, प्रोटीन और विटामिन बी-12 का अच्छा सोर्स है। यह खून की कमी को रोकने और मां के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। आयरन से भरपूर होने के कारण यह एनीमिया से बचाव करता है, वहीं विटामिन बी-12 बच्चे के नर्वस सिस्टम के विकास में सहायक होता है। मांस को कम तेल और मसालों में पकाकर खाएं, ग्रेवी में पका हुआ मांस पचाने में आसान होता है।

निष्कर्ष

गर्भावस्था के दौरान मांस का सेवन मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन केवल तभी जब इसे सही तरीके से पकाया जाए। मछली, लीन चिकन और बकरी का मांस गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित और पोषण से भरपूर विकल्प हैं। कच्चे मांस से बचाव और सही हाइजीन का पालन करना बेहद जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

→ प्रेग्नेंसी में सिरदर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण और राहत पाने के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 17, 2025 18:14 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 17, 2025 18:14 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal