Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में ज्यादा एक्सरसाइज करने के हो सकते हैं कई नुकसान, मां और शिशु दोनों पर पड़ता है असर

Can Working Too Much Be Bad For Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेसी के दौरान एक्सरसाइज करना अच्छा होता है। लेकिन, ज्यादा एक्सरसाइज से गर्भवती महिला और शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में ज्यादा एक्सरसाइज करने के हो सकते हैं कई नुकसान, मां और शिशु दोनों पर पड़ता है असर

What Happens If You Exercise Too Much While Pregnant In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जरा-सी लापरवाही उनके और गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए, प्रेग्नेंसी के दौरान आप क्या खा रहे हैं, कब खा रहे हैं और पर्याप्त रेस्ट कर रहे हैं या नहीं। इस तरह की तमाम बातें बहुत ज्यादा मायने रखती हैं। इससे बच्चे की ग्रोथ पर अच्छा असर पड़ता है। प्रेग्नेंसी में हेल्दी रहने के लिए कई महिलाएं नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार गर्भावस्था में हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना भी अच्छा होता है। मगर देखने में यह भी आता है कि कुछ महिलाएं बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ती है। यहां यह जान लेना आवश्यक है कि क्या प्रेग्नेंसी में ज्यादा एक्सरसाइज करना मां और शिशु के लिए नुकसानदायक होता है? उनकी मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य पर अतिरिक्त एक्सरसाइज का क्या असर पड़ता है? जानें, वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से।

प्रेग्नेंसी में ज्यादा एक्सरसाइज करने के नुकसान- Disadvantages Of Too Much Exercise In Pregnancy In Hindi

side effects of too much  exercise while pregnant  01

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बहुत ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए नुकसनदायक हो सकता है और इसका शिशु के किस पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है, जैसे-

1. सांस फूलना

विशेषाज्ञों की मानें, तो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को लाइट एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए, जिसे करते हुए महिला की सांस फूलने लगती है। वहीं, उन एक्सरसाइज को भी नजरअंदाज करना चाहिए, जिनके लिए डॉक्टर ने मना किया है। इन दिनों लाइट एक्सरसाइज करें, जिसमें वॉकिंग आदि शामिल होते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में एक्‍सरसाइज करते समय बिलकुल न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है नुकसान

2. सिर घूमना

अगर प्रेग्नेंट महिला कमजोर है, तो भी उन्हें ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। वैसे तो ज्यादा एक्सरसाइज करना किसी भी गर्भवती महिला के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन, अगर गर्भवती महिला कमजोर है, शरीर में खून की कमी है और जरा-सा काम करते हुए थकान से भर जाती हैं, तो उन्हें ज्यादा एक्सरसाइज बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे सिर घूम सकता है। ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी में सिर घूमना सही नहीं है। ऐसा होने पर महिला अचानक जमीन पर गिर सकता है, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान हो सकता है।

3. दर्द होना

प्रेग्नेंसी के दौरान हड्डियों, कमर और पीठ में दर्द होना बहुत सामान्य होता है। ऐसा खासकर, उन महिलाओं के साथ होता है, जिनकी दूसरी या तीसरी तिमाही चल रही होती है। असल में, जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी के दिन चढ़ते रहते हैं, वैसे-वैसे गर्भ में पल रहे शिशु का भार बढ़ने लगता है। उसका दबाव पेट के निचले हिस्से पर पड़ने लगता है। इससे पीठ और कमर भी प्रभावित होती है। वहीं, अगर महिला बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करती है, तो इससे उन्हें जोड़ों, कमर और पीठ का दर्द बढ़ सकता है। जाहिर है, इससे महिला की असहजता बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में एक्सरसाइज करना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर से

4. वजाइनल ब्लीडिंग

प्रेग्नेंसी में योनि से रक्तस्राव होना बिल्कुल सही नहीं है। यह कई गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है। इसलिए, अगर किसी महिला के साथ ऐसा हो, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लेकिन, अगर आप नोटिस करें कि एक्सरसाइज करते हुए आपको वजाइनल ब्लीडिंग हो गई है, यह भी खराब स्वास्थ्य का लक्षण हो सकता है। वजाइनल ब्लीडिंग होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह शिशु के स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर डाल सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

बच्चे को जन्म दोषों से बचाने के लिए मां का सही न्यूट्रिशन लेना क्यों जरूरी है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer