Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

गर्भावस्था में जोर से खांसना हो सकता है खतरनाक? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है,  ऐसे में महिला के स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार की समस्या का प्रभाव बच्चे पर भी पड़ सकता है। यहां जानिए, प्रेग्नेंसी में जोर से खांसने के नुकसान क्या हैं?

महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी एक संवेदनशील समय होता है, जिसमें मां और गर्भ में पल रहे भ्रूण दोनों को खास देखभाल की जरूरत होती है। इस दौरान किसी भी तरह की बीमारी या संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है। खांसी, जो आमतौर पर हल्की बीमारी मानी जाती है, गर्भवती महिलाओं के लिए गंभीर हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान खांसी की समस्या होना आम बात है, लेकिन अगर यह अधिक दिनों तक बनी रहे या बहुत ज्यादा तेज हो, तो यह चिंता का कारण बन सकती है। इस लेख में लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) से जानिए, प्रेग्नेंसी में जोर से खांसने के नुकसान क्या हो सकते हैं?

प्रेग्नेंसी में जोर से खांसने के नुकसान - Severe Coughing Side Effects In Pregnancy

डॉ. तनिमा सिंघल, जो एक आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार हैं, बताती हैं कि प्रेग्नेंसी में ज्यादा तोज खांसी के कारण समय से पहले प्रसव (प्रीमैच्योर डिलीवरी) हो सकता है। जब प्रेग्नेंट महिला को लगातार और गंभीर खांसी होती है, तो इससे पेट में दबाव बढ़ सकता है, जिससे गर्भाशय संकुचित हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप गर्भाशय में संकुचन हो सकते हैं, जो समय से पहले लेबर शुरू करने का कारण बन सकते हैं। यह स्थिति गर्भस्थ शिशु के लिए खतरनाक हो सकती है। इसके अलावा, खांसी के कारण शरीर में ज्यादा तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे गर्भाशय में ऐंठन और संकुचन हो सकता हैं। यह स्थिति गर्भवती महिला और उसके शिशु दोनों के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। लगातार खांसने से गर्भाशय के मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जो गर्भाशय के मुंह को खोलने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है, जिससे गर्भवती महिला को समय से पहले प्रसव हो सकता है।

1. सांस लेने में समस्या

प्रेग्नेंसी में खांसी का कारण कोई श्वसन संक्रमण भी हो सकता है, जैसे सर्दी-खांसी, फ्लू या साइनस इंफेक्शन। इन संक्रमणों का असर सीधे महिला के श्वसन तंत्र पर पड़ता है, जिससे उसे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। गर्भवती महिला के शरीर में संक्रमण का फैलाव बच्चे तक भी हो सकता है, जिससे शिशु को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में खांसी की समस्या के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

2. हाई ब्लड प्रेशर

प्रेग्नेंसी में खांसी की गंभीरता को नजरअंदाज करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। लगातार खांसी के कारण शरीर में दबाव और तनाव उत्पन्न होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। यह हाई ब्लड प्रेशर गर्भवती महिला के लिए हानिकारक हो सकता है और इससे गर्भवती महिला को अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Severe Coughing Side Effects In Pregnancy

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में खांसी का सिरप (Cough Syrup) लेना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर की राय

प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा खांसी हो तो क्या करें? - What to do if you have a bad cough while pregnant

  • प्रेग्नेंट महिलाओं को खांसी के इलाज के लिए किसी भी तरह की दवाओं का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। प्रेग्नेंसी में कई सामान्य दवाएं गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इसलिए, आयुर्वेदिक उपचारों की ओर भी रुख किया जा सकता है, जो शरीर को नेचुरल तरीके से आराम देते हैं।
  • गर्भावस्था में खांसी के इलाज के लिए कई घरेलू उपाय भी हैं, जिनका इस्तेमाल बिना किसी नुकसान के किया जा सकता है। इन उपायों में शहद और अदरक का मिश्रण, हल्दी वाला दूध, स्टीम इनहेलेशन, गुनगुने पानी के साथ नमक का गरारा शामिल हैं। ये उपाय खांसी को दूर करने में सहायक होते हैं और शरीर को आराम भी देते हैं।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी नियमित जांच करवानी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार के इंफेक्शन का समय पर पता चल सके और उसका इलाज किया जा सके। अगर खांसी का कारण कोई संक्रमण है, तो उसका उचित इलाज होना जरूरी है, ताकि संक्रमण गर्भस्थ शिशु को न हो।

निष्कर्ष

गर्भावस्था में खांसी एक गंभीर समस्या हो सकती है, जो महिला और शिशु दोनों की सेहत को प्रभावित कर सकती है। अगर खांसी ज्यादा गंभीर हो या लगातार बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उचित उपचार, घरेलू उपाय और नियमित डॉक्टरी देखरेख से गर्भवती महिला अपनी खांसी की समस्या से बच सकती है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान झुकने से बच्चे को नुकसान हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 26, 2025 12:20 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 26, 2025 12:20 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content