Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान झुकने से बच्चे को नुकसान हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को अपना खास ख्याल रखना पड़ता है। यहां जानिए, क्या प्रेग्नेंसी के दौरान झुकने से बच्चे को नुकसान हो सकता है?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और इस दौरान हर छोटी से छोटी बात का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के समय महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिससे महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर, कई महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि क्या झुकने से गर्भ में पल रहे बच्चे को कोई नुकसान हो सकता है? यह चिंता स्वाभाविक है क्योंकि इस दौरान मां का हर कदम सीधे तौर पर शिशु के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) से बात की-

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान झुकने से बच्चे को नुकसान हो सकता है? - Does Bending Affect The Baby When Pregnant

डॉक्टर तनिमा सिंघल के अनुसार, सामान्य तौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान झुकने से बच्चे को कोई नुकसान नहीं होता है। भ्रूण के चारों ओर अमनियोटिक द्रव (amnionic fluid) और मजबूत गर्भाशय (uterus) होता है, जो उसे किसी भी बाहरी दबाव या असर से बचाता है। ऐसे में, महिला का झुकना या थोड़ी देर के लिए झुक कर बैठना बच्चे के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करता है। हालांकि, जब महिला बहुत अधिक झुकती है या किसी भारी चीज को उठाने की कोशिश करती है, तो पीठ और कमर पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे असहजता या दर्द हो सकता है। इस वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी पीठ और कमर को सुरक्षित रखना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा क्यों होती हैं? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी में कैसे झुकना चाहिए? - What is the best way to bend down when pregnant

डॉक्टर तनिमा सिंघल कहती हैं कि सीधे झुकने की बजाय अगर स्क्वाट पोजीशन (squat position) में झुका जाए तो यह पीठ के लिए ज्यादा आरामदायक होता है। स्क्वाट पोजीशन में बैठने से मांसपेशियों पर दबाव कम पड़ता है और शरीर का संतुलन बेहतर रहता है, जिससे पीठ पर कम दबाव पड़ता है।

Is it safe to bend down during pregnancy

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंट होने के बावजूद कुछ लोगों का पेट क्यों नहीं दिखता है? डॉक्टर से जानें

गर्भावस्था के दौरान किसी भारी चीज को उठाना, जैसे कि भारी बक्से, फर्नीचर या अन्य वस्तुएं, महिला के लिए खतरनाक हो सकता है। यह न केवल पीठ और कमर पर दबाव डालता है, बल्कि इसके कारण गिरने या चोट लगने का खतरा भी होता है। यह गर्भाशय में अतिरिक्त दबाव डाल सकता है, जो कभी-कभी गर्भपात या अन्य जटिलताओं का कारण बन सकता है। इसलिए, प्रेग्नेंसी के दौरान भारी चीजें उठाने से बचना चाहिए और किसी से मदद लेना चाहिए। झुकते समय अपनी पीठ को सीधा रखें और घुटनों को मोड़कर नीचे जाएं। यह आपके शरीर को ज्यादा स्थिर रखता है।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान झुकने से बच्चे को कोई नुकसान नहीं होता है, बशर्ते यह सही तरीके से किया जाए। हालांकि, अपनी पीठ और कमर को सुरक्षित रखने के लिए सही पोजीशन में झुकना जरूरी है। स्क्वाट पोजीशन का उपयोग करके आप इस समस्या से बच सकते हैं और शरीर को सुरक्षित रख सकते हैं। यदि कभी भी कोई असहजता महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। गर्भावस्था में हर कदम सावधानी से उठाना जरूरी होता है, ताकि आप और आपका बेबी हेल्दी रहें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या वाकई प्रेग्नेंसी में गर्म पानी से नहाने पर गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 25, 2025 13:52 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 25, 2025 13:52 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content