Doctor Verified

खांसी के कारण सोने में होती है समस्या, तो आयुर्वेदाचार्य से जानें सोने का सही तरीका

How to Sleep When You Have a Cough in Hindi: खांसी की समस्या के साथ सोना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप सोने के सही तरीके को अपना सकते हैं, जिससे आपको खांसी से भी आराम मिलेगा। 
  • SHARE
  • FOLLOW
खांसी के कारण सोने में होती है समस्या, तो आयुर्वेदाचार्य से जानें सोने का सही तरीका


How to Sleep When You Have a Cough in Hindi: खांसी की समस्या रात के समय अक्सर बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिसके कारण सोने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। हल्की खांसी की समस्या के कारण भी आपकी नींद काफी हद तक प्रभावित हो सकती है, जिससे आपके शरीर को आराम नहीं मिल पाता है। दिनभर की थकान के बाद रात को अच्छी नींद आना जरूरी है, लेकिन ऐसे में खांसी के कारण सोने में परेशानी होती है। इस दौरान लोग अपनी नींद को बेहतर रखने की कोशिश करते हैं, जिसके लिए वे अक्सर की तरह के उपायों को अपनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी खांसी होने पर सोने की समस्या का सामना करते हैं और इससे राहत पाने के उपाय ढूंढ रहे है तो आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सोते समय खांसी आए तो क्या करें? या खांसी आने पर कैसे सोना चाहिए?

खांसी आने पर कैसे सोना चाहिए? - How To Sleep When You Cough in Hindi?

बहुत ज्यादा खांसी आने पर सोने में समस्या होती है। आयुर्वेद में खांसी होने पर पासा लेकर सोने (What sleeping position helps a cough) की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार पासा लेकर सोने का मतलब है कि आपको सीधे या उल्टे नहींं सोना चाहिए, बल्कि करवट लेकर सोना चाहिए। करवट लेकर सोने से खांसी की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। सीधा सोने से आपके गले में बलगम जमा हो सकता है, जिससे आपकी खांसी की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। इसी तरह, उल्टा सोने से शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है, जो खांसी को और बदतर बना सकता है। ऐसे में खांसी होने पर आयुर्वेद के अनुसार, दाएं या बाएं करवट लेकर सोना ज्यादा फायदेमंद होता है। जब हम करवट में सोते हैं, तो गले और श्वसन नलियों पर दबाव कम पड़ता है, जिससे खांसी की समस्या से राहत मिलती है। गले का बलगम सही तरीके से बाहर निकलता है और सांस लेने में कोई समस्या नहीं आती है। इस दाएं या बाएं करवट में सोने से खांसी की समस्या में भी आपको नींद आराम से आ सकती है। इसलिए, अगर आपको खांसी है तो आप करवट में सोने की कोशिश करें, सीधे या पेट के बल न सोएं। अगर आप करवट में नहीं सो सकते हैं, तो थोड़ी-थोड़ी देर दोनों करवट में सो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खांसी में गले का दर्द बढ़ा सकते हैं ये 7 फूड्स, ब‍िल्‍कुल न करें सेवन

how to sleep with cough

खांसी में मुलेठी का इस्तेमाल कैसे करें? - How To Use Licorice For Cough in Hindi?

मुलेठी (Licorice) आयुर्वेद में एक प्रमुख औषधि के रूप में मानी जाती है। खांसी की समस्या में मुलेठी का उपयोग फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी को सोने से पहले मुंह में रखने से गले की सूजन कम होती है और खांसी से राहत मिलती है। मुलेठी में मौजूद औषधिय गुण गले की खराश को ठीक करने और बलगम को बाहर निकालने में मदद करते हैं। सोने के दौरान अगर खांसी के कारण आप ज्यादा परेशान हो रहे हैं तो मुलेथी का एक छोटा टुकड़ा चूसने से आपको आराम मिल सकता है। इससे गले में नमी बनी रहती है और खांसी के कारण गले में होने वाली जलन भी कम होती है। सोने से पहले खांसी को कम करने और इसके कारण होने वाली समस्या से राहत पाने के लिए ये काफी आसान उपाय है। साथ ही, अगर आपको मुलेठी का स्वाद पसंद नहीं है तो आप इसे गर्म पानी में डालकर भी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गले में कफ होने पर आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, जल्द मिलेगा आराम

निष्कर्ष

खांसी होने पर सोने के दौरान आपको कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, सोने के दौरान खांसी की समस्या को कम करने और अच्छी नींद के लिए आप आयुर्वेदाचार्य के बताएं इन उपायों को अपना सकते हैं। पासा लेकर सोना यानी करवट में सोने और मुंह में मुलेठी रखकर चूसने से आपको खांसी की समस्या से राहत मिल सकती है।

Image Credit: Freepik

Read Next

दिल की बीमारी से बचाव करती है दालचीनी, इस तरह करें सेवन

Disclaimer