Strawberry for high bp: हाई ब्लड की समस्या से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। दरअसल, हाई बीपी की दिक्कत तब होती है जब आपकी धमनियों पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है। इस दिक्कत की शुरुआत तब होती है जब आपकी धमनियों की दीवारों पर फैट के कण चिपक जाते हैं और खून को सर्कुलेट होने के लिए रास्ता नहीं मिल पाता। ऐसे में सकड़ी धमनियों में ब्लड पंप करने में दिल पर प्रेशर पड़ता है और इस वजह आपको हाई बीपी की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना चाहिए जो कि हाई बीपी की दिक्कत को कम करने में मदद करे। आपके ब्लड वेसेल्स हेल्दी रहें और ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा हो। इसी कड़ी में जानते हैं Khushboo Jain Tibrewala, Nutritionist and Diabetes & Inflammation specialist, Founder of The Health Pantry से कि हाई बीपी में स्ट्रॉबेरी खाना कितना फायदेमंद है?
क्या हाई बीपी में स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं-Strawberry for high bp in Hindi
Khushboo Jain Tibrewala, बताती हैं कि स्ट्रॉबेरी हृदय को स्वस्थ रखने का एक प्राकृतिक तरीका है। दरअसल, हाई बीपी हृदय रोग, स्ट्रोक और खराब ब्लड सर्कुलेशन के जोखिम को बढ़ाता है। ऐसा ही एक सुपरफूड है स्ट्रॉबेरी जो पोषक तत्वों से भरपूर एक स्वादिष्ट और हृदय के अनुकूल फल है। इसे खाने से आपको बीपी बैलेंस करने और फिर दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट यौगिक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। एंथोसायनिन उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों में रक्तचाप को कम करने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए स्ट्रॉबेरी मिल्क: एक सेहतमंद विकल्प या सिर्फ एक मीठा ड्रिंक है? एक्सपर्ट से जानें
साथ ही स्ट्रॉबेरी (strawberry benefits for high blood pressure), विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फोलेट यानी विटामिन बी 9 होता है जो कि धमनियों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भी होता है जो कि फैट कटर की तरह काम कर सकता है। यह धमनियों की दीवारों पर जमा फैट की कणों को साफ करने और ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मदद कर सकता है। इसका फाइटोस्टेरॉल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है जिससे धमनियों में ब्लॉकेज नहीं होती।
टॉप स्टोरीज़
सर्कुलेटरी सिस्टम के लिए कैसे फायदेमंद है स्ट्रॉबेरी-How Strawberries Help Your Circulatory System
1. रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है: पोटेशियम से भरपूर स्ट्रॉबेरी सोडियम के स्तर को संतुलित करने, वॉटर रिटेंशन को कम करने और रक्त वाहिकाओं पर दबाव को कम करने में मदद करती है। पोटेशियम युक्त ये खाद्य पदार्थ सदियों से ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए एक अच्छा उपाय रहे हैं।
2. रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है: स्ट्रॉबेरी में मौजूद फ्लेवोनोइड रक्त वाहिकाओं के लचीलेपन में सुधार करते हैं, रक्त के सुचारू प्रवाह का समर्थन करते हैं और रक्तचाप को कम करते हैं।
3. कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करता है: स्ट्रॉबेरी में मौजूद पॉलीफेनॉल खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे धमनियों में रुकावट नहीं होती। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।
4. ब्लड सर्कुलेशन में मददगार: फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के साथ, स्ट्रॉबेरी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और डायबिटीज से संबंधित हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: स्ट्रॉबेरी और दही से घर में बनाएं हेयर मास्क, जानें इसके फायदे
स्ट्रॉबेरी को अपने आहार में कैसे शामिल करें-How to Add Strawberries to Your Diet
स्ट्रॉबेरी को ताजा खाएं तो सबसे ज्यादा अच्छा रहेगा। आप इसे मिल्कशेक, लस्सी, स्मूदी में मिलाकर भी खा सकते हैं। आप सलाद या दही में भी इसे मिलाकर या नाश्ते के रूप में भी इसे खा सकते हैं। स्ट्रॉबेरी को अपने आहार में शामिल करना बेहतर हृदय स्वास्थ्य की दिशा में एक सरल कदम है। इसलिए आज से ही इसकी शुरुआत करें।