आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां काफी तेजी से बढ़ गई हैं। हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान रहता है। आयुर्वेद में कुछ ऐसी जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। इन्हीं हर्ब्स में कचनार भी शामिल है। यह एक औषधीय पौधा है, जिसकी छाल, फूल और पत्तियों का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। कचनार का इस्तेमाल आप अपने रोजमर्रा के जीवन में भी कर सकते हैं। आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कचनार की चाय पीने के फायदों के बारे में।
कचनार चाय के फायदे
साल 2020 में Advances in Traditional Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, कचनार (Bauhinia variegata) के हर हिस्से (फूल, तना, बीज, जड़, छाल, पत्तियां) में कई तरह के फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जैसे कि फ्लेवोनोइड्स, टैनिन, केम्पफेरोल, टरपेनोइड्स, सैपोनिन, कार्डियक ग्लाइकोसाइड्स और क्वेरसेटिन। ये तत्व सेहत को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं और इसका इस्तेमाल अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है।
1. थायराइड में फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार कचनार की छाल बॉडी में ग्लैंड के संतुलन में मदद कर सकती है। खासकर, थायराइड से जुड़ी समस्याओं में इसका इस्तेमाल खासतौर पर किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं की ब्लीडिंग समस्या में असरदार है कचनार के फूल का चूर्ण और शहद, जानें फायदे और तरीका
2. शरीर की सूजन कम करें
कचनार की चाय में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद होती है।
3. पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
इस चाय का नियमित सेवन पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह चाय गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है। खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में इस चाय को पीने से पाचन में सुधार होता है।
4. शरीर को डिटॉक्स करता है
कचनार की चाय पीने से शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है, जिससे शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस होता है। इसलिए आप रोजाना अपनी डाइट में कचनार की चाय शामिल कर सकते हैं।

5. वजन कंट्रोल करता है
कचनार की चाय में फाइबर की ज्यादा मात्रा मौजूद होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे आप में फूड क्रेविंग्स कम होती हैं।
6. स्किन के लिए फायदेमंद
कचनार की चाय ब्लड साफ करने वाले यानी ब्लड प्यूरिफायर के रूप में काम करते है। इसके सेवन से शरीर के टॉक्निन्स को बाहर निकालकर, एक्ने और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं को होने से रोकती है।
7. इम्यूनिटी बूस्ट होती है
कचनार के फूलों और छाल में विटामिन सी और जिंक के गुण पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी मजबूत करता है। इसलिए, इस ड्रिंक को पीने से मौसमी इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: यूरिन ब्लीडिंग और पाइल्स में लाभकारी है कचनार फूल का काढ़ा, जानें सेवन विधि और फायदे
कचनार की चाय कैसे बनाएं?
कचनार की चाय बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच कचनार की सूखी छाल या फूल को 1-2 कप पानी में डालें और इसमें शहद या गुड़ भी मिला सकते हैं। इसके बाद इस पानी को अच्छी तरह उबाल लें। 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर इसे पकाएं और फिर छानकर हल्का गुनगुना करके पी लें। आप इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट या शाम के भोजन के बाद पी सकते हैं।
निष्कर्ष
कचनार की चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसलिए, आप इस चाय को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ध्यान रहे अगर आप प्रेग्नेंट हैं, ब्रेस्टफीड करवाती हैं या किसी तरह की दवा लेते हैं तो इस चाय को पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Image Credit: Freepik
FAQ
महिलाओं के लिए कचनार के क्या फायदे हैं?
महिलाओं के लिए कचनार काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसके सेवन से हार्मोन संतुलित होता है, PCOS, सिस्ट, थायराइड और अनियमित पीरियड्स के इलाज में मदद मिल सकती है।कचनार गर्म है या ठंडा?
आयुर्वेद के अनुसार कचनार की तासीर शीत वीर्य यानी ठंडी होती है, जो गर्मियों में ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 14, 2026 16:01 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 14, 2026 16:01 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma