Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

5 मानसून ड्रिंक्स जो इम्यूनिटी बढ़ाकर आपको रखेंगे फिट

बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा, हल्दी पानी, आंवला जूस, अदरक-शहद और गिलोय पानी जैसे 5 ड्रिंक्स फायदेमंद हैं। ये ड्रिंक्स इंफेक्शन से लड़ने, पाचन में सुधार करने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

बारिश अपने साथ ठंडक और सुकून तो लाता है, लेकिन इस समय स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम, फ्लू और पाचन से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। संतुलित आहार, अच्छी नींद लेना और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करना जरूरी हैं। हालांकि, कुछ ऐसी ड्रिंक्स हैं, जिन्हें बरसात के मौसम में पीने से इम्यूनिटी बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि बरसात के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किन ड्रिंक्स को पीना चाहिए

बारिश में हेल्दी रहने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ड्रिंक्स

डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि बारिश के मौसम में कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में बार-बार बीमार होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप इन हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं-

1. काढ़ा

काढ़ा आयुर्वेद में लंबे समय से इस्तेमाल किए जाने वाला ड्रिंक है। इसे तुलसी, इलायची, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च और अदरक जैसी जड़ी-बूटियों और मसालों से तैयार किया जाता है।

साल 2022 में Journal of Research in Medical and Dental Science में प्रकाशित रिव्यू आर्टिकल के अनुसार, काढ़ा में अश्वगंधा, तुलसी, गिलोय, हल्दी, मुलेठी और आंवला ज्यादा मात्रा में होते हैं। इनमें सोंठ, काली मिर्च, पिप्पली, दालचीनी और लौंग कम मात्रा में मिलाई जाती है। इन चीजों का मिश्रण शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है, पाचन में सुधार करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। अश्वगंधा और गिलोय मिलाने से शरीर को ताकत मिलती है और हल्दी सांस से जुड़ी समस्याओं में असरदार होती है। काढ़े का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए और दिन में एक कप काफी होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या बार-बार होने वाले इंफेक्शन से भविष्य में दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है? बता रहे हैं डॉक्टर

2. हल्दी का पानी

हल्दी का पानी पीना भी बरसात के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम पर सकारात्मक असर डालता है। हल्दी का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, अगर आप इसमें एक चुटकी काली मिर्च मिला दें।

साल 2022 में International Journal of Molecular Sciences में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, हल्दी का करक्यूमिन इफेक्टर टी सेल्स को एक्टिव करके इम्यूनिटी को बढ़ाता है और हानिकारक सेल्स को कम करता है। यह सूजन और एनर्जी को सही तरीके से कंट्रोल करने में मदद करता है।

3. आंवला जूस

आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर को एंटीऑक्सीडेंट देता है और सेल्स को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है। आंवला जूस का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए और इसमें किसी भी तरह का आर्टिफिशियल शुगर मिलाने से बचें।

साल 2022 में Antioxidants Journals में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार आंवला में एंटीऑक्सीडेंट जैसे गैलिक एसिड, एस्कॉर्बिक एसिड और फेनोलिक कंपाउंड्स से भरपूर होता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, यह पाचन क्रिया में भी सुधार करता है।

Immunity-boosting-drinks-for-rainy-days-inside

4. अदरक-शहद वाला गुनगुना पानी

अदरक और शहद का मिश्रण मानसून के दौरान लोग पीना काफी पसंद करते हैं। अदरक में मौजूद नेचुरल कंपाउंड्स और शहद का मिश्रण मानसून के दौरान होने वाली सर्दी-खांसी और हल्के फ्लू से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद देने से बचना चाहिए। साथ ही, डायबिटीज के मरीज शहद का सेवन डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह पर कर सकते हैं।

साल 2023 में Antibiotics Journal में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, शहद और अदरक का मिश्रण एंटीबायोटिक-रेजिस्टेंस बैक्टीरिया से लड़ने के लिए पावरफुल एंटी-विरुलेंस एजेंट के रूप में काम करते हैं। यह मिश्रण हानिकारक टॉक्सिन के लेवल को कम करता है और बायोफिल्म बनाने की उनकी क्षमता को बाधित करता है। अदरक मिलाने से शहद का पावर बढ़ जाता है क्योंकि यह बैक्टीरिया के क्वोरम सेंसिंग को प्रभावित करता है।

5. गिलोय का पानी

गिलोय का इस्तेमाल आयुर्वेद में लंबे समय से किया जा रहा है। इसे इम्यूनिटी बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। साल 2024 में Heliyon Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, गिलोय की पत्तियां एक पावरफुल नेचुरल इम्यूनोमोड्यूलेटरी एजेंट हैं, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हेपेटोप्रोटेक्टिव जैसे गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एल्कलॉइड्स, पॉलीसेकेराइड्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे एक्टिव कंपाउड होते हैं, जो इम्यून सेल्स को एक्टिव करके इंफेक्शन से सुरक्षा करता है और शरीर में सूजन को कम करता है।

गिलोय का पानी पीना इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है, लेकिन नियमित या ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सभी के लिए सही नहीं होता है। अगर आपको कोई पुरानी बीमारी है, आप प्रेग्नेंट हैं या कोई दवा ले रहे हैं तो इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: बारिश में बार-बार हो जाते हैं बीमार? डाइट में शामिल करें विटामिन C से भरपूर ये 7 फूड्स

इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए जरूरी टिप्स

डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सिर्फ हेल्दी ड्रिंक्स पर निर्भर रहना काफी नहीं है, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल भी अपनाना जरूरी है। इसलिए-

  • ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करें
  • हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें
  • नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज या योग करें
  • हाथों की सफाई और हाइजीन का खास ध्यान रखें
  • स्ट्रीट फूड और बासी भोजन करने से बचें।

निष्कर्ष

डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि बारिश के मौसम में काढ़ा, हल्दी वाला पानी, आंवला जूस, अदरक और शहद का गुनगुना पानी और गिलोय का पानी जैसे ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। ये ड्रिंक्स आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। हालांकि, इन्हें किसी बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए। अगर आपको लगातार बुखार, गंभीर इंफेक्शन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं महसूस होती हैं तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के स्थान पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • इम्यूनिटी कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?

    इम्यूनिटी कमजोर होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है। बार-बार इंफेक्शन होना, हर समय थकान महसूस होना और घाव देर से भरना जैसे लक्षण शामिल हैं।
  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खट्टे फल, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा, आप अपने रोज के खाने में ऐसे ताजे और पोषक तत्वों से भरपूर आहार शामिल करें, जो आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाएं।

Read Next

ब्लड शुगर नहीं बढ़ाएंगे ये 5 हेल्दी स्नैक्स, डायबिटीज के मरीज भी बेझिझक कर सकते हैं डाइट में शामिल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 31, 2026 14:28 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content