Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

किडनी कमजोर है तो इन सब्जियों से करें परहेज, वरना बढ़ सकती है परेशानी

किडनी हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है, जो खून को साफ करने, टॉक्सिन्स बाहर निकालने और मिनरल बैलेंस बनाए रखने का काम करती है। यहां जानिए, किडनी डैमेज में कौन-सी सब्जियां न खाएं?

किडनी हमारे शरीर का ऐसा अंग है, जो बिना रुके 24 घंटे खून को साफ करने का काम करती रहती है। यह शरीर से टॉक्सिन्स, अतिरिक्त पानी और बेकार मिनरल्स को बाहर निकालकर हमें अंदर से हेल्दी रखने में मदद करती है लेकिन जब किडनी डैमेज होने लगती है या उसकी कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम हो जाती है, तो इसका असर पूरे शरीर पर दिखाई देने लगता है। थकान, सूजन, भूख न लगना, पेशाब में बदलाव और हाई ब्लड प्रेशर जैसे लक्षण अक्सर किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत होते हैं। किडनी डैमेज या क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) के मरीजों के लिए दवाओं के साथ-साथ सही डाइट सबसे बड़ा सहारा बनती है। अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि सब्जियां जितनी ज्यादा खाएंगे, उतना ही बेहतर होगा लेकिन किडनी की बीमारी में यह सोच गलत साबित हो सकती है।

कुछ ऐसी सब्जियां, जो आमतौर पर हेल्दी मानी जाती हैं, वही कमजोर किडनी के लिए धीरे-धीरे नुकसान का कारण बन सकती हैं। इनमें पोटैशियम, फॉस्फोरस और ऑक्सेलेट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जिन्हें खराब किडनी सही तरह से फिल्टर नहीं कर पाती। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानिए, किडनी डैमेज में कौन-सी सब्जियां न खाएं?

किडनी डैमेज में कौन-सी सब्जियां न खाएं? - Vegetables to avoid in kidney damage

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''किडनी मरीजों में खानपान को लेकर थोड़ी सी लापरवाही भी हालत बिगाड़ सकती है। गलत सब्जियों का चयन शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन पैदा कर सकता है, जिससे दिल और हड्डियों पर भी असर पड़ता है।''

1. पालक - Spinach

पालक आमतौर पर हेल्दी मानी जाती है, लेकिन किडनी डैमेज के मरीजों के लिए यह नुकसानदायक हो सकती है। इसमें पोटैशियम और ऑक्सेलेट की मात्रा ज्यादा होती है। कमजोर किडनी पोटैशियम को बाहर नहीं निकाल पाती, जिससे ब्लड में इसका लेवल बढ़ सकता है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि ज्यादा पोटैशियम से हार्ट रिद्म बिगड़ने और मसल्स वीकनेस का खतरा रहता है। इसलिए किडनी मरीजों को पालक से परहेज करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बिना लक्षण के भी हो सकता है किडनी डैमेज, समय पर कराएं ये 5 टेस्ट

2. टमाटर - Tomato

टमाटर में पोटैशियम की मात्रा काफी अधिक होती है। चाहे कच्चा टमाटर हो या टमाटर की ग्रेवी, सॉस या सूप, हर रूप में यह किडनी मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर किडनी डैमेज के दौरान टमाटर का ज्यादा सेवन किया जाए, तो शरीर में पोटैशियम असंतुलन हो सकता है। अर्चना जैन के अनुसार, CKD स्टेज 3 और 4 में टमाटर से पूरी तरह दूरी बनाना बेहतर होता है।

3. बैंगन - Brinjal

बैंगन में फॉस्फोरस की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी डैमेज में हानिकारक साबित हो सकती है। जब किडनी फॉस्फोरस को बाहर नहीं निकाल पाती, तो इससे हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है। किडनी मरीजों में फॉस्फोरस बढ़ने से कैल्शियम का संतुलन भी बिगड़ता है, इसलिए बैंगन का सेवन अवॉयड करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: किडनी डैमेज होने से बचाना चाहते हैं तो खाना शुरु करें ये फूड्स, सेहत रहेगी दुरुस्त

vegetables to avoid in kidney damage

4. फूलगोभी - Cauliflower

फूलगोभी में पोटैशियम और फॉस्फोरस दोनों पाए जाते हैं। किडनी डैमेज में इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इससे गैस, ब्लोटिंग और इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस की समस्या भी हो सकती है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि अगर डॉक्टर या डाइटिशियन अनुमति दें, तो फूलगोभी बहुत सीमित मात्रा में और उबालकर खाई जा सकती है।

निष्कर्ष

किडनी डैमेज के मरीजों के लिए हेल्दी और अनहेल्दी खाने की परिभाषा बदल जाती है। पालक, टमाटर, बैंगन और फूलगोभी जैसी आम सब्जियां भी कमजोर किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, किडनी मरीजों को अपनी डाइट डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह से ही तय करनी चाहिए। सही खानपान न सिर्फ किडनी को और खराब होने से बचाता है, बल्कि मरीज की क्वालिटी ऑफ लाइफ भी बेहतर बनाता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • किडनी डैमेज क्या होता है?

    किडनी डैमेज वह स्थिति है जब किडनी खून को सही तरह से फिल्टर नहीं कर पाती और शरीर में टॉक्सिन्स, अतिरिक्त पानी व मिनरल्स जमा होने लगते हैं।
  • किडनी डैमेज के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    शुरुआती लक्षणों में थकान, पैरों या चेहरे पर सूजन, पेशाब में बदलाव, भूख कम लगना, मतली और हाई ब्लड प्रेशर शामिल हैं।
  • क्या किडनी डैमेज में पानी कम पीना चाहिए?

    यह मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में पानी सीमित किया जाता है, जबकि कुछ में सामान्य मात्रा में पीना जरूरी होता है। हमेशा डॉक्टर की सलाह माननी चाहिए।

Read Next

रोज सुबह पिएं बस एक कप पुदीना की चाय, झट से पेट हो जाएगा साफ

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 11, 2026 19:03 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 11, 2026 19:03 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 11, 2026 19:03 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content