Fri Sep 11, 2026 | 08:25 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

ये 5 हेल्‍दी फूड्स चुपचाप ब‍िगाड़ देते हैं हार्ट और क‍िडनी की सेहत, सोच-समझकर करें सेवन

कुछ हेल्दी फूड्स भी हार्ट और किडनी की सेहत को चुपचाप नुकसान पहुंचा सकते हैं। जानें कौन से हैं वो 5 फूड्स ज‍िन्‍हें सीमित मात्रा में खाना चाहिए?

हेल्दी फूड्स को लेकर अक्सर माना जाता है कि ये हमेशा हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन हर चीज हर व्यक्ति के लिए सही हो, यह जरूरी नहीं है। खासकर हार्ट और किडनी की सेहत के मामले में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जिन्हें हम सेहतमंद समझकर खाने लगते हैं, लेकिन यही चीजें धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसकी वजह है इन फूड्स में मौजूद हाई सोडियम, ऑक्सलेट, पोटैशियम, प्राकृतिक शुगर जैसे तत्‍व, जो अंदरूनी अंगों पर दबाव डालते हैं। यह दबाव धीरे-धीरे हाई बीपी, हार्ट ड‍िजीज और क‍िडनी स्‍टोन जैसी बीमार‍ियों का कारण बन सकता है। इन बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए इस लेख में जानेंगे क‍ि हार्ट और क‍िडनी के मरीजों को क‍िन 5 हेल्‍दी चीजों को सीमि‍त मात्रा में खाना चाह‍िए? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. केला- Banana

kela-khane-ke-nuksan

  • केला हेल्दी माना जाता है, लेकिन किडनी और हार्ट के मरीजों को इसे सावधानी से खाना चाहिए।
  • केले में पोटैशियम बहुत ज्‍यादा होता है।
  • Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि सामान्य लोगों के लिए केला फायदेमंद है, लेकिन जिनकी किडनी कमजोर है या जिन्हें हार्ट से जुड़ी बीमारियां हैं, उनके लिए ज्यादा पोटैशियम शरीर में जमा होकर हाइपरकलेमिया का कारण बन सकता है।
  • इससे दिल की धड़कनें अनियमित हो सकती हैं और किडनी पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है इसल‍िए इसे डॉक्‍टर की सलाह लेकर सीम‍ित मात्रा में ही खाएं।

यह भी पढ़ें- रात में सोने से पहले केला खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसे खाने के बाद किन चीजों से करें परहेज

2. मेवे और ड्राई फ्रूट्स- Nuts & Dry Fruits

  • मेवे पौष्टिक होते हैं, लेकिन इनका ज्‍यादा सेवन हार्ट और किडनी पर बोझ डाल सकता है।
  • बादाम और काजू जैसे मेवे हाई ऑक्सलेट वाले होते हैं, जो किडनी स्टोन (Kidney Stone) का खतरा बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या पालक खाने से पथरी होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

3. पालक- Spinach

palak-khane-ke-nuksan

  • पालक आयरन और विटामिन से भरपूर होता है, लेकिन इसमें ऑक्सलेट की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है।
  • Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि जब पालक को ज्यादा मात्रा में या रोजाना स्मूदी, सूप या सलाद रूप में खाया जाता है, तो ऑक्सलेट किडनी में स्टोन बनने का कारण बन सकता है।
  • इसके साथ ही पालक में मौजूद हाई नाइट्रेट कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर को असंतुल‍ित कर सकता है, जिससे हार्ट पर भी बुरा असर पड़ता है।
  • पालक को कच्चे रूप में खाएंगे, तो वह ज्यादा नुकसान करता है, इसलिए इसे हमेशा पकाकर सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

4. पैक्ड वेजिटेबल सूप्स- Packed Vegetable Soups

  • बाजार में मिलने वाले वेजिटेबल सूप हेल्दी दिखाई देते हैं, लेकिन इनमें सोडियम की मात्रा ज्‍यादा होती है।
  • ज्यादा सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ाकर दिल को कमजोर करता है और किडनी की फिल्टरिंग क्षमता को भी नुकसान पहुंचाता है।
  • इन सूप में अक्सर प्रिजर्वेटिव भरे होते हैं, जो हार्ट और किडनी दोनों पर बुरा असर डालते हैं।

यह भी पढ़ें- क्‍या हैं हाई-ऑक्सलेट फूड्स और ये सेहत के ल‍िए वाकई हान‍िकारक हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

5. ग्रीन स्मूदीज- Green Smoothies

  • हरी पत्तेदार सब्जियों से बनी स्मूदीज हेल्दी लगती हैं, लेकिन पालक, चुकंदर के पत्ते और मेथी जैसी सब्जियों में ऑक्सलेट की मात्रा ज्‍यादा होती है।
  • रोजाना इनकी स्मूदी का सेवन किडनी पर दबाव बढ़ा सकता है और क‍िडनी स्टोन बनने की संभावना को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें फल मिलाने से शुगर भी बढ़ जाती है, जो दिल की सेहत पर असर डालती है।

निष्कर्ष:

इन सभी फूड्स हेल्‍दी का ज्‍यादा सेवन, हार्ट और किडनी के लिए फायदेमंद नहीं हैं। ध्यान रखें क‍ि मॉडरेशन ही हर फूड का असली नियम है। इसल‍िए हार्ट और क‍िडनी को हेल्‍दी रखने के ल‍िए इन चीजों के ज्‍यादा सेवन से बचें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • पालक खाने के नुकसान क्‍या हैं?

    पालक में ऑक्सलेट ज्यादा होता है, जिससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ता है। कच्चा या ज्यादा पालक खाने से गैस, पेट फूलने जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।
  • केला खाने के नुकसान क्‍या हैं?

    केले में पोटैशियम ज्‍यादा होता है, जो किडनी मरीजों में हाइपरकलेमिया का कारण बन सकता है। ज्‍यादा केला खाने से वजन बढ़ा सकता है और शुगर लेवल भी प्रभावित हो सकता है।
  • क‍िडनी के मरीजों को क्‍या नहीं खाना चाह‍िए?

    किडनी मरीजों को हाई पोटैशियम वाले फल, हाई सोड‍ियम फूड्स, प्रोसेस्ड स्नैक्स, पालक जैसे ऑक्सलेट-युक्त चीजें नहीं खाना चाह‍िए। 

Read Next

बाजरा और अलसी के लड्डू के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 30, 2025 10:45 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 30, 2025 10:45 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 30, 2025 10:45 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content