किडनी को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए? ये सवाल अक्सर लोगों के दिमाग में रहता है और कई बार इसी वजह से लोग सुबह कई गिलास पानी पी लेते हैं, तो कुछ लोग सारा दिन पानी पीते रहते हैं। कुछ लोग दिन भर में पांच से छ लीटर तक पानी पी लेते हैं। लोगों को लगता है कि जितना ज्यादा पानी पिएंगे, किडनी उतनी ही अच्छी तरह से साफ होगी। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमने Dr. Vineet Malhotra, Senior Consultant in Urology & Andrology, VNA Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि पानी शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी जरूरत हर व्यक्ति में अलग हो सकती है। उम्र, मौसम, फिजिकल एक्टिविटी और सेहत के अनुसार ही पानी की मात्रा तय करना ज्यादा सही है।
किडनी को सेहतमंद रखने के लिए पानी पीना क्यों जरूरी है?
Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “किडनी शरीर में फिल्टर का काम करती है। शरीर में खून से अपशिष्ट पदार्थों और अतिरिक्त फ्लूड को बाहर निकालता है। इसके अलावा, शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखने तथा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। जब शरीर को पर्याप्त पानी मिलता है, तो किडनी नॉर्मल फंक्शन करती है, वहीं पानी की कमी होने पर शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने से किडनी और बेहतर काम करने लगेगी।”
रोज कितना पानी पीना चाहिए?
Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “एक सेहतमंद व्यक्ति को दिनभर में करीब दो से तीन लीटर कुल फ्लूड लेना चाहिए, लेकिन यह हर व्यक्ति के लिए एक जैसी नहीं हो सकती है। किस व्यक्ति को कितना पानी चाहिए, यह उसकी उम्र, मौसम, सेहत पर निर्भर करता है। किडनी के मरीजों को कम पानी पीने की सलाह दी जाती है, तो वहीं ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने वाले लोगों को ज्यादा पानी पीना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि दो से तीन लीटर में सादे पानी के अलावा, दूध या दूसरे ड्रिंक्स भी शामिल है। इसलिए सिर्फ सादे पानी पर ही रहना सही नहीं है।”
Mayo Clinic के अनुसार, एक सेहतमंद वयस्क को दिनभर में करीब 2.7 से 3.7 लीटर फ्लूड लेना चाहिए। इसमें सभी तरह के फ्लूड जैसे सूप, फल, नारियल पानी, सादा पानी और नींबू पानी सब शामिल हैं।
डॉक्टर से पूछे जाने वाले आम सवाल और जवाब
1. क्या महिलाओं और पुरुषों में पानी की मात्रा अलग-अलग होती है?
Harvard Health Publishing के मुताबिक, सेहतमंद पुरुष को दिन में करीब 15.4 कप और महिलाओं को लगभग 11.5 कप पानी की जरूरत होती है। इसका मतलब यह है कि सिर्फ चार से छह कप सादा पानी पीने की जरूरत होती है। बाकी दूसरे फ्लूड जैसे जूस, फल, सूप और सब्जियों से लेना जरूरी होता है।
how much water needed for kidney
यह भी पढ़ें- बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी? जानें इसके नुकसान
2. क्या गर्मियों और सर्दियों में पानी की जरूरत अलग-अलग होती है?
Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “गर्मी के मौसम में शरीर से पसीना ज्यादा निकल सकता है। अगर कोई व्यक्ति धूप में काम करता है या रेगुलर एक्सरसाइज करता है, तो उसके शरीर से अतिरिक्त पानी निकल सकता है। ऐसे में पानी की जरूरत बढ़ सकती है। वहीं, सर्दियों में कई लोगों को कम प्यास लगती है, तो कम पानी पीते हैं, लेकिन इसका कतई मतलब नहीं है कि कम प्यास महसूस होने से शरीर को भी कम पानी की जरूरत होती है। गर्मियों में पसीने के अनुसार, पानी ज्यादा पिया जा सकता है, लेकिन सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।”
3. क्या ज्यादा पानी पीने से किडनी साफ होती है?
Dr. Vineet Malhotra का कहना है, “अक्सर लोग मुझसे यही सवाल करते हैं और मेरा जवाब होता है कि पानी की कमी से बचना जरूरी है, क्योंकि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना किडनी स्टोन के रिस्क को कम कर सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रोज जबरदस्ती चार-पांच लीटर पानी पीने से किडनी की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसलिए ज्यादा से ज्यादा तीन लीटर तक फ्लूड लेना फायदेमंद होता है।”
4. क्या जरूरत से ज्यादा पानी पीना नुकसान पहुंचा सकता है?
Dr. Vineet Malhotra के मुताबिक, बहुत कम समय में बहुत ज्यादा पानी पीने से खून में सोडियम का लेवल कम हो सकता है। इसे हाइपोनेट्रेमिया (Hyponatremia) कहते हैं। इस कंडीशन में सिरदर्द, मतली और भ्रम जैसे लक्षण हो सकते हैं। गंभीर मामलों में दौरे पड़ने जैसी परेशानी भी हो सकती है। इसलिए शरीर की जरूरत के अनुसार ही पानी पीना चाहिए। इसलिए लोगों को जरूरत से
5. किन लोगों को ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए?
Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “जिन लोगों को क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) की बीमारी है या डायलिसिस चल रहा है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही पानी पीना चाहिए। पानी की मात्रा नहीं बढ़ानी चाहिए। इसके साथ, जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं है, उनके शरीर में फ्लूड जमा होने की परेशानी हो सकती है। इसलिए उन्हें भी पानी की मात्रा को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। जरूरत से ज्यादा तरल लेने पर कुछ मरीजों में पैरों में सूजन, ब्लड प्रेशर बढ़ने या सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या सुबह उठते ही पानी पीना जरूरी है? डॉक्टर से जानें कितना और क्यों पिएं पानी?
निष्कर्ष
पानी की जरूरत को समझने के लिए शरीर के लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी होता है। अगर मुंह सूखने लगे, थकान महसूस हो या पेशाब का रंग गहरा पीला हो, तो हाइड्रेशन के लिए पानी जरूर पीना चाहिए। इसलिए हर सेहतमंद व्यक्ति को रोजाना तीन से चार लीटर पानी जरूर पीना बेहतर होता है, लेकिन अगर किडनी या हार्ट कसे जुड़ी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या चाय, कॉफी या पैकेज्ड जूस को पानी के विकल्प के रूप में गिना जा सकता है?
चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो माइल्ड डाइयूरेटिक (पेशाब बढ़ाने वाला) होता है और शरीर से पानी तेजी से बाहर निकालता है। वहीं पैकेज्ड जूस और कोल्ड ड्रिंक्स में हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप और फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो यूरिक एसिड बढ़ाकर किडनी स्टोन और किडनी डैमेज का जोखिम बढ़ाते हैं। हाइड्रेशन के लिए सादा पानी, नींबू पानी या छाछ ही पीना चाहिए।क्या खड़े होकर पानी पीने से सचमुच किडनी खराब होती है?
खड़े होकर या बैठकर पानी पीने से किडनी की एनाटॉमी या फिल्ट्रेशन प्रक्रिया पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ता। पानी पहले पेट और आंतों में जाता है, जहां से सोखकर खून में मिलता है और फिर किडनी उसे फिल्टर करती है। हालांकि, आराम से बैठकर घूंट-घूंट करके पानी पीना डाइजेशन और एसिड रिफ्लक्स से बचाव के लिए एक बेहतर आदत माना जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 02, 2026 13:04 IST
Modified By : Aneesh Rawat Nov 02, 2026 13:04 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Vineet Malhotra
