Wed Sep 30, 2026 | 01:46 PM IST

Medically Reviewed by Dr Gopal Jee Sharma , Sr. Consultant – Internal Medicine

बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी? जानें इसके नुकसान

बोतल को मुंह लगाकर पानी पीने से उसमें मुंह के बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। यहां डॉक्टर से जानिए, इस आदत से सेहत पर क्या असर पड़ सकता है।
बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी? जानें इसके नुकसानबोतल में मुंह लगाकर पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी? जानें इसके नुकसान

प्यास लगने पर पानी की बोतल उठाकर सीधे मुंह लगाकर पानी पीना बहुत नॉर्मल आदत है। घर, ऑफिस, जिम या ट्रैवल के दौरान कई लोग ऐसा करते हैं। बोतल में मुंह लगाकर पानी पीना आसान लगता है लेकिन अगर एक ही बोतल को कई लोग इस्तेमाल करते हैं या बोतल को ठीक तरह से साफ नहीं किया जाता, तो इससे हाईजीन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कैलाश अस्पताल, देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, पानी की बोतल को शेयर करना और उसे साफ किए बिना बार-बार इस्तेमाल करना इंफेक्शन के जोखिम को बढ़ा सकता है।

डॉक्टर गोपाल जी शर्मा यह भी बताते हैं कि सिर्फ बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने को हर बीमारी का सीधा कारण नहीं माना जा सकता। जोखिम इस बात पर भी निर्भर करता है कि बोतल कितनी साफ है, उसे कौन-कौन इस्तेमाल कर रहा है और कितने समय तक उसमें पानी रखा जा रहा है।

पानी की बोतल मुंह लगाकर पीने की आदत के नुकसान

डॉक्टर गोपाल जी शर्मा के अनुसार, जब कोई व्यक्ति बोतल के मुंह से सीधे पानी पीता है, तो मुंह और लार के बैक्टीरिया बोतल के किनारे तक पहुंच सकते हैं। अगर उसी बोतल से कोई दूसरा व्यक्ति पानी पीता है, तो उसके संपर्क में आने की संभावना रहती है। यही वजह है कि पर्सनल पानी की बोतल को दूसरों के साथ शेयर करने से बचना चाहिए।

1. इंफेक्शन का खतरा

अगर कोई व्यक्ति सर्दी-जुकाम, गले के इंफेक्शन या मुंह से जुड़ी किसी समस्या से पीड़ित है और उसी बोतल से दूसरा व्यक्ति पानी पीता है, तो लार के संपर्क के कारण कुछ इंफेक्शन फैलने का जोखिम हो सकता है। इसलिए घर में भी हर व्यक्ति के लिए अलग पानी की बोतल होनी चाहिए।

2. ढक्कन पर गंदगी से बीमारियों का खतरा

बोतल की सफाई करते समय लोग अक्सर अंदर के हिस्से पर ध्यान देते हैं, लेकिन ढक्कन और जिस जगह मुंह लगाया जाता है, वहां भी गंदगी जमा हो सकती है। यही गंदगी कई तरह की बीमारियों की वजह बन सकती है। खासकर अगर बोतल दिनभर बैग में बंद रहती है या उसे इस्तेमाल करने के बाद तुरंत बंद कर दिया जाता है। इसलिए बोतल के सभी हिस्सों की नियमित सफाई जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: कॉपर की बोतल में पानी किसे नहीं पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें

3. बोतल में बदबू

अगर बोतल की नियमित सफाई नहीं होती, तो उसके अंदर चिपचिपी परत या बदबू महसूस हो सकती है। यह संकेत है कि बोतल को अच्छी तरह साफ करने की जरूरत है। अगर व्यक्ति गंदी बोतल का पानी पीता है तो इससे भी इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। केवल थोड़ा पानी डालकर बोतल को हिला देना पर्याप्त नहीं होता। बोतल के अंदर, ढक्कन और मुंह वाले हिस्से को अच्छी तरह साबुन और पानी से साफ करना चाहिए।

साल 2024 में Journal of Pharmacy & BioAllied Sciences में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली पानी की बोतलों में खतरनाक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

  • प्लास्टिक (PET) की बोतलों में स्टील की बोतलों की तुलना में बैक्टीरिया की मात्रा काफी ज्यादा पाई गई।
  • हालांकि, नियमित रूप से अच्छी तरह धोने और सफाई करने से इन बैक्टीरिया के लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
  • इसलिए, इंफेक्शन और बीमारियों से बचने के लिए अपनी पानी की बोतलों को रोजाना साफ करना बेहद जरूरी है।

किन लोगों को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?

डॉक्टर गोपाल जी शर्मा सलाह देते हैं कि बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना खासतौर से जरूरी है। किसी बीमार व्यक्ति के साथ पानी की बोतल शेयर करने से बचना चाहिए। इसी तरह स्कूल, ऑफिस या ट्रैवल में किसी दूसरे व्यक्ति की बोतल से पानी पीने की बजाय अपनी बोतल रखना बेहतर है।

is water bottle making you sickis water bottle making you sick

इसे भी पढ़ें: तांबे की बोतल में नींबू पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

पानी की बोतल को कैसे रखें साफ?

  • बोतल को रोजाना इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह धोना चाहिए।
  • ढक्कन और बोतल के मुंह वाले हिस्से की सफाई पर खास ध्यान दें।
  • धोने के बाद बोतल को पूरी तरह सूखने दें। अगर बोतल में दुर्गंध, चिपचिपापन या किसी तरह की परत दिखाई दे, तो उसकी अच्छी तरह सफाई करें।
  • बोतल को लंबे समय तक बंद करके गीला रखने से भी बचें।

निष्कर्ष

बोतल में सीधे मुंह लगाकर पानी पीना हर स्थिति में बीमारी का कारण नहीं है, लेकिन एक ही बोतल को दूसरों के साथ शेयर करना और बोतल की सफाई को नजरअंदाज करना इंफेक्शन और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए अपनी पर्सनल पानी की बोतल का इस्तेमाल करें, उसे नियमित रूप से साफ करें और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करने से बचें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या बोतल में बचा हुआ पानी अगले दिन पी सकते हैं?

    पानी को लंबे समय तक बोतल में रखने के बजाय ताजा पानी भरना बेहतर है। खासकर अगर किसी ने उसमें सीधे मुंह लगाया हो।
  • क्या पानी की बोतल में बैक्टीरिया पनप सकते हैं?

    अगर बोतल को नियमित रूप से साफ नहीं किया जाए और उसमें नमी बनी रहे, तो बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इसलिए बोतल की नियमित सफाई जरूरी है।
  • क्या बोतल से बदबू आना नॉर्मल है?

    बदबू या अंदर परत दिखाई देना बोतल की सफाई पर ध्यान देने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में बोतल को अच्छी तरह साफ करना चाहिए।

Read Next

→ Hygiene Tips: घर के अंदर जूते पहनकर घूमने की न करें गलती, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2026 11:19 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Gopal Jee Sharma