Fri Sep 11, 2026 | 08:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सुबह बिना कुल्ला-मंजन के एक ग्लास पानी पीना हो सकता है फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें कारण

सुबह उठते ही पानी पीने की आदत को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिना कुल्ला या ब्रश किए पानी पीना कितना लाभकारी हो सकता है?

रातभर की लंबी नींद के बाद जब सुबह व्यक्ति उठता है तो बहुत से लोगों का सबसे पहले हाथ पानी के गिलास पर जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सुबह के समय प्यास ज्यादा लगती है और सुबह पानी पीना सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। आमतौर पर लोगों की आदत होती है कि वे उठते ही ब्रश करें और फिर पानी पिएं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ एक्सपर्ट सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने को भी फायदेमंद मानते हैं? हालांकि, इस विषय पर राय एक जैसी नहीं है। जहां आयुर्वेद इसे नेचुरल और लाभकारी प्रक्रिया बताता है, वहीं डेंटिस्ट मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। इस लेख में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा और D&D Fix Polyclinic Aliganj, Lucknow के डेंटिस्ट डॉक्टर अनिमेष वर्मा से जानिए, सुबह बिना कुल्ला किए पानी पीने के क्या फायदे हैं?

सुबह बिना कुल्ला किए पानी पीने के क्या फायदे हैं?

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि सुबह के समय मुंह में बनने वाला सलाइवा (लार) सुपर अल्कलाइन प्रकृति का होता है। रातभर शरीर की जैविक प्रक्रियाओं के कारण मुंह में जमा लार का pH लेवल क्षारीय हो जाता है। जब हम बिना कुल्ला किए पानी पीते हैं, तो यह अल्कलाइन तत्व पेट में पहुंचकर वहां मौजूद अतिरिक्त एसिड को न्यूट्रलाइज करने में मदद कर सकता है। इससे पेट की जलन और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। आयुर्वेद में इसे नेचुरल डिटॉक्स प्रक्रिया का हिस्सा माना गया है।

इसे भी पढ़ें: दांतों की पीली परत हटा सकती है फिटकरी, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

1. एसिडिटी से राहत

जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी, गैस या सीने में जलन की समस्या रहती है, उनके लिए सुबह खाली पेट पानी पीना लाभदायक हो सकता है। अल्कलाइन सलाइवा पेट के अम्लीय वातावरण को संतुलित करने में सहायक होता है। डॉ. श्रेय शर्मा के मुताबिक, यदि आप सुबह उठकर 1-2 गिलास सामान्य या गुनगुना पानी पीते हैं, तो यह पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और मल त्याग की प्रक्रिया को भी सुचारु बनाता है। नियमित रूप से ऐसा करने से डाइजेशन बेहतर हो सकता है।

2. पाचन तंत्र के लिए अच्छा

सुबह बिना ब्रश किए पानी पीना पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करने में सहायक माना जाता है। रातभर शरीर विश्राम की अवस्था में रहता है और सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म की शुरुआत होती है। डॉक्टर का मानना है कि यह आदत कब्ज की समस्या को कम करने में भी मदद कर सकती है। साथ ही शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की प्रक्रिया तेज होती है।

इसे भी पढ़ें: दांतों पर फिटकरी और लौंग का इस्तेमाल कैसे करें? जानें डॉक्टर से

डेंटिस्ट की सलाह

जहां आयुर्वेद इसे लाभकारी मानता है, वहीं दांतों के डॉक्टर अनिमेष वर्मा के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को मसूड़ों का संक्रमण, पायरिया या मुंह में अधिक बैक्टीरियल जमाव की समस्या है, तो बिना ब्रश किए पानी पीना ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया पानी के साथ पेट में जा सकते हैं, जिससे इंफेक्शन या पाचन संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए जिन लोगों को मसूड़ों से खून आना, सूजन या बदबू की शिकायत रहती है, उन्हें पहले ब्रश या कम से कम कुल्ला जरूर करना चाहिए। जिन लोगों को किसी भी तरह की ओरल समस्या नहीं है वे बिना कुल्ला किए पानी पी सकते हैं और इसके फायदों का लाभ उठा सकते हैं।

drinking water without brushing benefits

क्या कहती है रिसर्च

Pubmed की एक रिसर्च के अनुसार, सुबह की बदबूदार सांस पर पानी पीने का तुरंत असर होता है। अगर आप पानी पीते हैं को सांसों की बदबू से छुटकारा मिलता है।

निष्कर्ष

सुबह बिना ब्रश किए पानी पीना कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, खासकर जिन्हें एसिडिटी या पाचन की समस्या रहती है। अल्कलाइन लार पेट के एसिड को संतुलित करने में मदद कर सकती है और डाइजेशन बेहतर बना सकती है लेकिन यह सभी के लिए एक जैसा फायदेमंद नहीं है। यदि आपको दांतों या मसूड़ों से जुड़ी समस्या है, तो पहले डेंटिस्ट से सलाह लेना बेहतर होगा।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • 1 दिन में कितने गिलास पानी पीना चाहिए?

    आमतौर पर एक हेल्दी व्यक्ति को रोज 2 से 3 लीटर यानी 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, यह मात्रा उम्र, मौसम, फिजिकल एक्टिविटी पर निर्भर करती है।
  • शुगर में पानी कितना पीना चाहिए?

    शुगर यानी डायबिटीज के मरीजों को शरीर को हाइड्रेटेड रखने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए दिन में 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि, किडनी की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
  • क्या खाने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए? 

    खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी पीना पाचन एंजाइम्स को नुकसान पहुंचा सकता है। बेहतर है कि भोजन के 30 मिनट बाद पानी पिएं। 

Read Next

लंच पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल की जगह इस्तेमाल करें ये 3 सुरक्षित विकल्प

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 19, 2026 16:49 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 19, 2026 16:49 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 19, 2026 16:49 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content