Fri Sep 11, 2026 | 09:47 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

लंच पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल की जगह इस्तेमाल करें ये 3 सुरक्षित विकल्प

लंच पैक करने के लिए ज्यादातर लोग एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। आइए इस लेख में एक्सपर्ट से जानते हैं कि खाना पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल के हेल्दी ऑप्शन क्या है? 

एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल भारत में अक्सर रोटी या लंच पैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, लंबे समय तक फॉइल पेपर या एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल सेहत और नेचर के लिए हानिकारक होता है। अक्सर लोग गर्मा-गर्म रोटी और परांठा आदि चीजों को पैक करते हैं, जिस कारण एल्युमिनियम खाने में थोड़ी मात्रा में मिल जाता है। इसके अलावा, एल्युमिनियम फॉइल हमारे पर्यावरण के लिए भी हानिकारक होता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल बार-बार इस्तेमाल नहीं किया जाता है और यह कचरे में चला जाता है। इसलिए, आज के समय में लोग एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करने के स्थान पर इसका हेल्दी विकल्प ढूंढने की कोशिश करते हैं। तो आइए आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि लंच पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल के हेल्दी और सुरक्षित विकल्प क्या हैं?

खाना पैक करने के हेल्दी विकल्प

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि गर्म या खट्टी चीजों को एल्युमिनियम फॉइल में रखने से किडनी से जुड़ी समस्याएं, हड्डियों में कमजोरी, फर्टिलिटी पर असर और याददाश्त कमजोर होने की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए, आप इसके साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए एल्युमिनियम फॉइल के हेल्दी विकल्पों को चुन सकते हैं, जैसे-

1. बीजवैक्स रैप्स

बीजवैक्स पैकेजिंग सूती कपड़े पर नेचुरल मधुमक्खी के वैक्स, रेजिन और तेल की परतों को चढ़ाकर तैयार किया जाता है, जो नेचुरल, दोबारा इस्तेमाल होने वाला और बायोडिग्रेडेबल माना जाता है। खाना पैक करने के लिए बीजवैक्स रैप्स का इस्तेमाल करना केमिकल फ्री और सुरक्षित माना जाता है। आप इसका इस्तेमाल कई बार कर सकते हैं, जो प्लास्टिक या फॉइल पेपर की तुलना में ज्यादा टिकाऊ होता है।

इसे भी पढ़ें: रसोई में मौजूद इन 3 चीजों का बंद कर दें इस्तेमाल, धीरे-धीरे आपको कर सकते हैं बीमार

IJAMR, 2025 की स्टडी के अनुसार बीजवैक्स प्लास्टिक पैकेजिंग का एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। यह खाने की नमी को बरकरार रखने और हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद करता है। साथ ही इसमें फल और सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद मिल सकती है।

2. कांच के डिब्बे

कांच के कंटेनर वाले टिफिन में खाना पैक करना सुरक्षित और सेहत के लिए फायदेमंद विकल्प माना जाता है। कांच एक नॉन रिएक्टिव मेटेरियल है, जिसमें खाना पैक करने से किसी तरह का केमिकल रिएक्शन नहीं होता है। इसलिए, इसमें गर्म, ठंडा, खट्टा आदि हर तरह का फूड पैक किया जा सकता है।

Eco-friendly-food-packaging-inside

FEVE 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांच के कंटेनर फूड्स या ड्रिंक्स के स्टोरेज के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प है, क्योंकि यह किसी भी तरह के हानिकारक केमिकल को खाने में नहीं मिलाता है, जिससे खाने का स्वाद और क्वालिटी वैसे ही बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: रात के बचे हुए खाने को एल्युमिनियम फॉयल में पैक करके न रखें, जानें इन्हें स्टोर करने का सही तरीका

3. पार्चमेंट पेपर 

पार्चमेंट पेपर एक खास तरह का कागज होता है, जिस पर सिलिकॉन की हल्की सी परत लगी होती है। यह ऑयल और खाने की नमी को कुछ तक तक रोक सकती है। इस पेपर को अक्सर बेकिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और ड्राई फूड्स को पैक करने के लिए भी अच्छा विकल्प है। पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल फॉइल पेपर की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माना जाता है और यह खाने से चिपकता नहीं है।

निष्कर्ष

आज के समय में लोग हेल्थ को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं। ऐसे में लोग अपने खानपान का ध्यान रखने के साथ-साथ इसके पैक करने या स्टोर करने पर भी काफी फोकस कर रहे हैं। इसलिए, जो लोग एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल खाना पैक करने के लिए करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए आप इसके हेल्दी ऑप्शन्स में कांच के कंटेनर, बीजवैक्स रैप्स और पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो खाना पैक करने के लिए सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या एल्युमिनियम फॉइल में खाना पैक करना सुरक्षित है?

    एल्युमिनियम फॉइल में खाना पैक करना थोड़ी देर और सामान्य तापमान पर रखना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन बहुत ज्यादा गर्म, खट्टे या ज्यादा मसालेदार खाना पैक करना हानिकारक हो सकता है।
  • एल्युमिनियम फॉइल में खाना क्यों नहीं रखना चाहिए?

    एल्युमिनियम फॉइल में गर्म, खट्टा या नमकीन खाना पैक करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे एल्युमिनियम आपके खाने में मिल सकता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है।
  • एल्युमिनियम फॉइल के क्या नुकसान हैं?

    एल्युमीनियम फॉइल में खाना पैक करना सेहत के लिए हानिकारक होता है, क्योंकि शरीर में एल्युमिनियम का जमाव अल्जाइमर, ऑटिज्म और पार्किंसंस जैसी बीमारी का कारण बन सकता है।

Read Next

शेफ विकास खन्ना ने डाइट में ये छोटे बदलाव करके सुधारी सेहत, जानें कैसे बने फ‍िट?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 19, 2026 12:21 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 19, 2026 12:21 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content