Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kamalesh A , Senior Consultant Physician - Internal Medicine

क्‍या कांच से छनकर आ रही धूप से भी व‍िटाम‍िन D म‍िलता है? डॉक्‍टर से जानें

विटामिन D हड्डियों, दांतों, मांसपेशियों और इम्‍यून‍िटी को बनाए रखने में मदद करता है। जानें कांच से छनकर आ रही धूप से व‍िटाम‍िन D म‍िलता है या नहीं?

व‍िटाम‍िन D को अक्‍सर सनशाइन व‍िटाम‍िन कहते हैं क्‍योंक‍ि यह शरीर सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर खुद ही व‍िटाम‍िन D बनाता है। हालांकि, आजकल ज्यादातर लोग अपना अधिकतर समय घर, ऑफिस या अन्य बंद जगहों में बिताते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि अगर वे कांच की खिड़की के पास बैठकर धूप लेते हैं, तो क्या उन्हें विटामिन D का लाभ मिल सकता है? इस सवाल का जवाब जानने के ल‍िए हमने Dr. Kamalesh A, Senior Consultant Physician At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

कांच से छनकर आ रही धूप से व‍िटाम‍िन D नहीं म‍िलता

vitamin-D-from-window-glass

अगर आप यह सोच रहे हैं क‍ि कांच के दरवाजे या ख‍िड़की से छनकर आ रही धूप से आपको व‍िटाम‍िन D म‍िलेगा, तो ऐसा नहीं है। शीशा व‍िटाम‍िन D का स्राेत नहीं बन सकता। जब त्‍वचा सीधे धूप से न‍िकलने वाली UVB कि‍रणों के संपर्क में आती है, तो वह व‍िटाम‍िन D बनाती है, लेक‍िन क‍िरणों शीशा लगा होने के कारण अंदर नहीं आ पातीं। इसका मतलब है कि भले ही धूप वाली खिड़की के पास बैठना गर्म लगे, लेकिन यह आपके शरीर को विटामिन D बनाने में मदद नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें- व‍िटाम‍िन D लेते हैं तो इन 5 गलतियों से बचें? सेहत को हो सकता है नुकसान

कांंच व‍िटाम‍िन D का सुरक्ष‍ित व‍िकल्‍प नहीं है

कांच सीधे धूप का सुरक्षित विकल्प नहीं है, क्योंकि UVA किरणें कभी-कभी इससे गुजर सकती हैं और समय के साथ त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साल 2012 में Mayo Clinic की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, व‍िटाम‍िन D सूरज की रौशनी के अलावा आहार और सप्‍लीमेंट्स से भी म‍िलता है। इसकी कमी से कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। इसल‍िए व‍िटाम‍िन D की कमी से बचना और सही स्रोत का इस्‍तेमाल करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- विटामिन D सप्लीमेंट लेने के बाद भी नहीं बढ़ रहा लेवल? ये संकेत बताते हैं एब्जॉर्ब नहीं कर रहा शरीर

शरीर में व‍िटाम‍िन D लेवल कैसे बनाए रखें?

विटामिन D का सही लेवल बनाए रखने के लिए, थोड़ी देर बाहर धूप में रहना ज्‍यादा फायदेमंज्‍द होता है। इसके अलावा, अपनी डाइट में अंडे की जर्दी, और फोर्टिफाइड चीजों को शाम‍िल करें। डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट लेकर भी विटामिन D का सेवन बढ़ा सकते हैं। अगर आपको विटामिन D की कमी के लक्षण दिखते हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपने विटामिन D के लेवल की जांच करवा लें।

न‍िष्‍कर्ष:

कांच के जर‍िए शरीर को व‍िटाम‍िन D नहीं म‍िलता। व‍िटाम‍िन D की पूर्त‍ि करने के ल‍िए सुबह की धूप में समय बि‍ताएं, व‍ि‍टाम‍िन D युक्‍त चीजों का सेवन करें और व‍िटाम‍िन D की कमी होने पर लक्षणों पर गौर करें।

FAQ

  • क‍िन फूड्स में व‍िटाम‍िन D पाया जाता है?

    विटामिन D सैल्मन, मैकेरल जैसी मछल‍ियों, अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड दूध, दही और कुछ फोर्टिफाइड अनाज में पाया जाता है।
  • व‍िटामिन D की कमी के लक्षण क्‍या हैं?

    विटामिन D की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और बार-बार थकान महसूस हो सकती है। 

Read Next

पेट में कीड़ों का पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट कराए जाते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 04, 2026 16:49 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 04, 2026 16:49 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 04, 2026 16:49 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Kamalesh A

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content