Doctor Verified

क्या सुबह बिना ब्रश किए चाय पीने से दांतों की सेहत खराब होती है? जानें डॉक्टर की राय

Is Bed Tea Bad For Your Teeth Doctor Tells In Hindi: ब्रश करने से पहले अगर आप सुबह उठकर बेड-टी पीते हैं, तो आपके दांतों में कैविटी हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सुबह बिना ब्रश किए चाय पीने से दांतों की सेहत खराब होती है? जानें डॉक्टर की राय


Is Bed Tea Bad For Your Teeth Doctor Tells In Hindi: कई लोगों की आदत होती है कि वे सुबह उठते ही बेड पर चाय पीना पसंद करते हैं। यहां तक कि ये लोग दांतों को ब्रश भी नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि सुबह उठकर बेड-टी पीन से इनके दिन की शुरुआत अच्छी होगी, मन अच्छा रहेगा और सारा दिन एनर्जेटिक फील करेंगे। लेकिन, बेड-टी पीने से स्वास्थ्य से जुड़े कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें पेट में जलन और सीने में जलन शिमल है। यहां यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या बेड-टी पीने से दांतों को भी नुकसान हो सकता है? आइए, इस संबंध में शारदा अस्पताल में Oral medicine and Radiology के Head of Department डॉ. हेमंत साहनी से जानते हैं उनकी सलाह। 

क्या बेड-टी पीना दांतों के लिए सही है?

Is Bed Tea Bad For Your Teeth

रात करीब 8 से 9 घंटे सोने के बाद जब हम सुबह उठते हैं, तो हमारे मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप बिना ब्रश किए चाय का सेवन करते हैं, तो इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया शुगर को ब्रेक कर देते हैं, जिससे मुंह में एसिड का स्तर बढ़ जाता है। इससे मसूड़ों और दांतों को नुकसान हो सकता है। यही नहीं, अगर आप ब्रेश किए बिना बेड-टी नियमित रूप से पीते हैं, तो इससे मुंह में कैविटी होने का रिस्क भी बढ़ जाता है और मसूड़ों से जुड़ी कई तरह बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं। इन सबसे बचने के लिए आवश्यक है कि आप बेड-टी पीने से पहले दांतों को ब्रश कर लें।

इसे भी पढ़ें: रोजाना ब्रश करने के बाद भी क्‍यों पीले रहते हैं आपके दांत, जानें ये 5 कारण

बेड-टी पीने के अन्य स्वास्थ्य नुकसान

Is Bed Tea Bad For Your Teeth

डिहाइड्रेशनः अगर आप सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीते हैं, तो इससे बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। असल में, चाय में कैफीन होता है। जब आप कैफीन का सेवन ज्यादा मात्रा में कर लेते हैं, तो इससे बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इस तरह शरीर से काफी मात्रा में पानी बाहर निकल जाता है।

पेट में संक्रमणः अगर आप सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीना पसंद करते हैं, तो इससे आपको पेट में संक्रमण होने का रिस्क भी बढ़ सकता है। यही नहीं, नियमित रूप से बेड-टी पीने के कारण पेट में अल्सर या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

ब्लड में टॉक्सिनः विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह उठकर रोजाना एक गिलास पानी पिएं। पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिंस पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। इससे पेट भी साफ रहता है और कई तरह की स्किन से जुड़ी परेशानियां भी ठीक हो जाती हैं। वहीं, अगर आप सुबह-सुबह बिना ब्रश किए बेड-टी पीते हैं, तो इससे शरीर में टॉक्सिंस की मात्रा बढ़ सकती है। ये विषाक्त पदार्थ खून में शामिल होकर लिवर, लंग्स और किडनी में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे कई तरह की अन्य परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

दांतों को स्वस्थ कैसे रखें

  • दांतों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है कि रोजाना दो बार ब्रश करें। सुबह और शाम यानी सोने से पहले।
  • अपने दांतों को फ्लॉस भी करें। इससे दांतों के बीच फंसी चीजें निकलने में मदद मिलेगी।
  • दांतों को मजबूत रखना है, तो डाइट से शुगर की मात्रा कम करें।
  • जीभ की सफाई करना न भूलें। नियमित रूप ब्रश के दौरान जीभ की सफाई करें। इससे मुंह बैड बैक्टीरिया नहीं रह पाएंगे और मुंह से बदबू की समस्या कम होने लगेगी।

image credit: freepik

Read Next

मानसून में शरीर की दुर्गंध दूर करने के ल‍िए अपनाएं ये 5 ट‍िप्‍स, द‍िनभर रहेंगे फ्रेश

Disclaimer