मानसून में शरीर की दुर्गंध दूर करने के ल‍िए अपनाएं ये 5 ट‍िप्‍स, द‍िनभर रहेंगे फ्रेश

क्‍या आप भी मानसून में शरीर से बदबू आने की समस्‍या का सामना कर रहे हैं? अगर हां, तो फॉलो करें बदबू से बचने के कुछ आसान ट‍िप्‍स।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में शरीर की दुर्गंध दूर करने के ल‍िए अपनाएं ये 5 ट‍िप्‍स, द‍िनभर रहेंगे फ्रेश


Tips to Get Rid of Bad Body Odour in Monsoon: मानसून के द‍िनों में बहुत से लोग शरीर से आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं। मेरी एक दोस्‍त भी मेरे पास यह श‍िकायत लेकर आई। उसका कहना था क‍ि गर्मी के मौसम में पसीना आता है ले‍क‍िन मानसून में मौसम इतना सुहावना होता है। इसके बावजूद भी उसके शरीर से बदबू आती है। इसके पीछे क्‍या कारण हो सकता है? उसके सवाल का जवाब जानने के ल‍िए मुझे उसकी द‍िनचर्या का पता होना जरूरी था। इसल‍िए मैंने भी पलटकर कुछ सवाल क‍िए। दोस्‍त से बातचीत में पता चला क‍ि मेरी दोस्‍त मानसून में कॉटन फैब्र‍िक को पहनने के बजाय मोटे फैब्र‍िक को चुनती है ताक‍ि उसे ठंड न लगे। लेक‍िन आपको बता दूं क‍ि कॉटन फैब्र‍िक हर मौसम के ल‍िए उच‍ित होता है। आप उसके ऊपर कुछ गर्म पहन सकते हैं। लेक‍िन त्‍वचा का पसीना एब्‍सॉर्ब करने के ल‍िए कॉटन का कपड़ा पहनना जरूरी है। इसी तरह आप भी कुछ गलत‍ियां कर रहे होंगे, ज‍िसके चलते आपको मानसून में शरीर की बदबू का सामना करना पड़ता है। तो चल‍िए जानते हैं कुछ आसान ट‍िप्‍स ज‍िनकी मदद से मानसून में शरीर से बदबू नहीं आएगी। 

tips to get rid of bad body odour

1. गीले कपड़े न पहनें- Avoid Wearing Wet Clothes 

मानसून में बार‍िश का स‍िलस‍िला चलता रहता है। ऐसे में हमें ध्‍यान रखना है क‍ि खुद को ड्राई रखें। गीले कपड़े पहनने के कारण शरीर में फंगल या बैक्‍टीर‍ियल इन्‍फेक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है। इन्‍फेक्‍शन के कारण शरीर से बदबू आती है। अगर आप फील्‍ड में रहते हैं, तो अपने साथ कपड़ों का एक पेयर रखें ताक‍ि कपड़े गीले होने पर आप तुरंत उसे बदल सकें। इसके साथ ही मानसून में ज्‍यादा परफ्यूम या सेंट लगाने से भी बचना चाह‍िए। सेंट में एंटी-बैक्‍टीर‍ियल गुण नहीं होते। पसीने के साथ म‍िलकर, यह बैक्‍टीर‍िया को बढ़ावा देता है और इन्‍फेक्‍शन के कारण शरीर से बदबू आती है। सेंट को हमेशा त्‍वचा पर लगाने के बजाय कपड़ों पर लगाना चाह‍िए।    

2. मानसून में नहाना स्‍क‍िप न करें- Avoid Skipping Bath in Monsoon 

मानसून के द‍िनों में मौसम ठंडा हो जाता है। ठंडे मौसम में बहुत से लोग नहाने से बचना चाहते हैं। लेक‍िन यह आदत आपको बीमार बना सकती है और इस वजह से शरीर से बदबू आने लगेगी। मानसून में नमी ज्‍यादा होती है। नमी वाले मौसम में न नहाने से  पसीना और नमी म‍िलकर इन्‍फेक्‍शन का कारण बनता है। पसीना और नमी म‍िल जाने के कारण भी शरीर से बदबू आने लगती है। बदबू की समस्‍या से बचने के ल‍िए रोज नहाना चाह‍िए।

3. हफ्ते में 1 बार बॉडी स्‍क्रब लगाएं- Use Body Scrub in Monsoon 

मानसून में शरीर की दुर्गंध से बचना है, तो बॉडी स्‍क्रब का प्रयोग करें। बॉडी स्‍क्रब की मदद से शरीर में मौजूद डेड स्‍क‍िन सेल्‍स हट जाते हैं और त्‍वचा खुलकर सांस ले पाती है। बॉडी स्‍क्रब बनाने का तरीका बेहद आसान है। एलोवेरा जेल, हल्‍दी और चीनी को म‍िक्‍स करें। थोड़ा सा कॉफी पाउडर भी म‍िला सकते हैं। इस म‍िश्रण को शरीर पर लगाएं और 2 म‍िनट तक स्‍क्रब करें। फ‍िर साफ पानी से त्‍वचा को धो लें।   

4. दवाओं का सेवन ज्‍यादा न करें- Avoid Too Many Medicines  

एक्‍सपर्ट्स ऐसा मानते हैं क‍ि पसीने में गंध नहीं होती। लेक‍िन जब पसीने में बैक्‍टीर‍िया म‍िल जाते हैं, तो शरीर से बदबू आती है। ऐसे में आपको क‍िस गलती की ओर ध्‍यान देना चाह‍िए? ऐसा माना जाता है जो लोग दवाओं का ज्‍यादा सेवन करते हैं उनके शरीर से बदबू आती है। ऐसा इसल‍िए क्‍योंक‍ि दवाओं में मौजूद रसायन शरीर की गंध को प्रभाव‍ित करते हैं। मानसून में लोग ज्‍यादा बीमार पड़ते हैं और ब‍िना सोचे-समझे दवाओं का सेवन शुरू कर देते हैं। इस आदत से बचें। डॉक्‍टर से सलाह के बगैर दवाओं का सेवन करने से बचें। लंबी बीमारी की दवा खा रहे हैं, तो बदबू से बचने के ल‍िए पर्याप्‍त मात्रा में पानी प‍िएं और हेल्‍दी डाइट फॉलो करें।

इसे भी पढ़ें- शरीर की बदबू भी खोलती है आपके स्वास्थ्य से जुड़े राज, इन 5 अंगों की बदबू को न करें नजरअंदाज

5. मानसून में मसालेदार खाना न खाएं- Avoid Spicy Food in Monsoon      

मानसून में गर्म-गर्म पकौड़े या मसालेदार खाने का मन होता है। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि यह शरीर से आ रही बदबू का कारण बन सकता है। जो लोग ज्‍यादा म‍िर्च-मसाले या तेल वाला भोजन खाते हैं, उनके शरीर से बदबू आने लगती है। इसल‍िए आपको मानसून में हेल्‍दी डाइट का सेवन करना चाह‍िए। ज्‍यादा मीठा या नमकीन, ज्‍यादा तेल वाला खाना न खाएं। इस दौरान तरल चीजों का सेवन ज्‍यादा करें। जैसे- सूप, सब्‍ज‍ियों का रस, पानी और नार‍ियल पानी।  

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।   

Read Next

बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, बीमारियों से भी होगा बचाव

Disclaimer