
Curd and Mint Hair Pack: बारिश के दिनों में भीगने से बालों से बदबू आ सकती है। बारिश के मौसम में, हवा में नमी ज्यादा होती है जिससे बाल अक्सर गीले होते हैं। नमी और सीलन के कारण स्कैल्प पर बैक्टीरिया और फंगस का विकास होता है और यह बदबू का कारण बनते हैं। नमी के कारण स्कैल्प में पसीना ज्यादा आता है, जिससे बालों में बदबू पैदा हो सकती है। बारिश के मौसम में नमी के कारण धूल और प्रदूषण के कारण बालों में आसानी से चिपक जाते हैं और बदबू का कारण बनते हैं। बारिश के दिनों में बालों को ठीक से न सुखाने पर उनमें नमी बनी रहती है, जो बदबू पैदा कर सकती है। बारिश में बाहर निकलने से बाल गंदे हो सकते हैं और अगर बालों की सही तरीके से साफ नहीं किया, तो बदबू पैदा हो सकती है। बारिश में बालों से आने वाली बदबू से बचने के लिए दही और पुदीना से बने हेयर पैक का इस्तेमाल करें। इसे बनाने का तरीका और फायदे हम आपको आगे बताएंगे।
दही और पुदीने का हेयर पैक कैसे बनाएं?- How to Make Curd and Mint Hair Pack
दही और पुदीने का हेयर पैक बनाना बहुत आसान है। यह पैक बालों को पोषण देने और उन्हें ताजगी पहुंचाने में मदद करता है। इसे बनाने के स्टेप्स आसान हैं-
सामग्री:
- 1 कप ताजा दही
- 1 मुट्ठी पुदीने की पत्तियां
- 1-2 चम्मच नींबू का रस
विधि:
- सबसे पहले, पुदीने की पत्तियों को धोकर अच्छे से पीस लें।
- इसे में थोड़े से पानी के साथ पीस सकते हैं, ताकि पेस्ट बन जाए।
- अब पीसे हुए पुदीने के पेस्ट को दही में अच्छे से मिलाएं।
- अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है, तो इसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
- इस मिश्रण को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। इसे उंगलियों की मदद से मसाज करते हुए पूरे बालों में फैलाएं।
- इस पैक को 30 मिनट तक बालों में लगे रहने दें।
- 30 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें और अपने सामान्य शैंपू का इस्तेमाल करके बालों को साफ कर लें।
दही और पुदीने से बने हेयर पैक के फायदे- Curd and Mint Hair Pack Benefits
दही और पुदीने से बने हेयर पैक के कई फायदे हो सकते हैं। ये दोनों सामग्रियां बालों के लिए प्राकृतिक और लाभकारी मानी जाती हैं-
- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है, जिससे बाल नरम और मुलायम बनते हैं।
- यह ड्राई और डैमेज बालों के लिए एक बेहतरीन उपाय है।
- दही में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प की गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करने में मदद करते हैं।
- पुदीना स्कैल्प को ठंडक देता है और उसकी सफाई करता है जिससे डैंड्रफ और खुजली में राहत मिलती है।
- दही बालों को मजबूत करता है, जिससे बालों का झड़ना कम हो सकता है।
- पुदीना ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
- दही बालों को प्राकृतिक चमक देता है और उसे हेल्दी दिखाता है।
- दही और मिंट के नियमित इस्तेमाल से बालों की बनावट में सुधार आता है।
- पुदीना में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प के फंगल इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं।
- दही और पुदीने का मिश्रण बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए फायदेमंद होता है।
- इस हेयर पैक को हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करने से आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: marymakesgood.com
Read Next
बालों को नेचुरली स्ट्रेट करेगा चावल, शहद और दही का हेयर मास्क, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version