वर्तमान में कई लोग पेट फूलने, गैस, एसिडिटी, अपच और भूख न लगने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में आयुर्वेद में कई औषधीय जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है एलोवेरा, जिसे घृत कुमारी के नाम से जाना जाता है। एलोवेरा का इस्तेमाल आमतौर पर स्किन और बालों की देखभाल के लिए किया जाता है, लेकिन आयुर्वेद में इसके स्वास्थ्य फायदों के बारे में भी बताया गया है। खासकर पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में एलोवेरा जेल कितना फायदेमंद है?
पाचन शक्ति मजबूत बनाने में एलोवेरा के फायदे
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के मुताबिक, एलोवेरा को पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुर्वेद में इसे पाचन अग्नि से जोड़कर देखा जाता है।
1. पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक
एलोवेरा का सेवन पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह पाचक अग्नि को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इससे भोजन पचाने की प्रक्रिया को सपोर्ट मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: लगातार पेट फूलना किस बीमारी का संकेत हो सकता है? जानें कब डॉक्टर को दिखाएं
2. भूख बढ़ाने में मददगार
जिन लोगों को भूख कम लगती है, उनके लिए भी एलोवेरा का सेवन फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा का सही तरह से इस्तेमाल करने से भूख में सुधार हो सकता है। हालांकि, लगातार, भूख न लगने की समस्या होने पर इसके पीछे के कारणों को जानना जरूरी है।
3. पेट फूलने और भारीपन की समस्या
कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट में भारीपन, ब्लोटिंग और अपच की समस्या होती है। आयुर्वेद में एलोवेरा का इस्तेमाल ऐसी समस्याओं में भी लाभकारी बताया गया है।
aloevera-gel-for-digestion
क्या कहती है स्टडी?
National Library of Medicine के अनुसार, एलोवेरा का इस्तेमाल लंबे समय से कब्ज और पेट दर्द के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इसके लेटेक्स में मौजूद बारबालोइन जैसे एंथ्राक्विनोन ग्लाइकोसाइड बड़ी आंत में पानी के अवशोषण को रोककर और पानी के डिस्चार्ज को बढ़ाकर एक प्रभावी जुलाब का काम करते हैं, जिससे मल नरम होता है और कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा, एलोवेरा जेल के सेवन से अल्सरेटिव कोलाइटिस के मरीजों में आंतों की सूजन कम होने और सुधार के संकेत मिले हैं।
एलोवेरा खाने का सही तरीका क्या है?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, एलोवेरा का सेवन अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। इनमें अचार, काढ़ा और जूस भी शामिल हैं।
- एलोवेरा का जूस- एलोवेरा के जूस का इस्तेमाल आमतौर पर इसके फायदों को पाने के लिए किया जाता है। इसलिए, अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो जूस के रूप में कर सकते हैं।
- एलोवेरा का काढ़ा- कुछ लोग एलोवेरा का काढ़ा बनाकर सेवन करते हैं। इसकी मात्रा और बनाने का तरीका आयुर्वेदिक डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।
- एलोवेरा का अचार- कुछ जगहों पर एलोवेरा का अचार बनाकर भी खाया जाता है। अचार बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों और उनकी मात्रा का भी ध्यान रखना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: पेट की गैस और अपच से राहत दिला सकते हैं ये 5 आयुर्वेदिक चूर्ण, जानें सेवन का सही तरीका
एलोवेरा खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि एलोवेरा नेचुरल जड़ी-बूटी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसका सेवन हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित है। खासतौर पर एलोवेरा की पत्तियों से निकलने वाला पीला लेटेक्स पेट में ऐंठन, दस्त और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
- एलोवेरा का सेवन डॉक्टर या आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
- प्रेग्नेंट महिला या ब्रेस्टफीडिंग मदर्स को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- किडनी, लिवर या आंतों से जुड़ी बीमारी होने पर कोई भी जड़ी-बूटी बिना डॉक्टर सलाह के लेने से बचना चाहिए।
- डायबिटीज या नियमित दवाएं लेने वाले लोग भी इसके सेवन से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करें।
- एलोवेरा जूस का लंबे समय तक नियमित सेवन करने से बचना चाहिए।
निष्कर्ष
एलोवेरा का इस्तेमाल आयुर्वेद में पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इसके ज्यादा या गलत तरीके से खाने पर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, सिर्फ पाचन शक्ति बढ़ाने के उद्देश्य से इसे रोजाना लेना शुरू न करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
एलोवेरा कब नहीं खाना चाहिए?
प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग के दौरान और किडनी या गंभीर पेट की समस्या होने पर एलोवेरा का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही, डायबिटीज या खून पतला करने की दवाइयां लेने वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नहीं खाना चाहिए।क्या एलोवेरा ठंडा होता है या गरम?
आयुर्वेद के अनुसार एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है, जो पेट और शरीर को ठंडक देने में मदद करती है। हालांकि, इसके छिलके के पास मौजूद पीला लेटेक्स हिस्सा थोड़ा तेज और रेचक होता है, इसलिए सिर्फ साफ किए गए जेल का ही सेवन करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 14, 2026 15:57 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
