आयुर्वेद में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए चूर्ण को फायदेमंद बताया गया है। जब पाचन अग्नि कमजोर होती है, तो पेट फूलना, गैस, कब्ज, अपच और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और मसालों से तैयार चूर्ण का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से किया जाता है। हरितकी, शुंठी, पिप्पली, जीरा और लहसुन जैसे चूर्ण में मौजूद प्राकृतिक एक्टिव तत्व पाचन संबंधित समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ चूर्ण को बनाने का तरीका और फायदे। बेहतर जानकारी के लिए हमने हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
| चूर्ण | फायदे | सेवन का तरीका |
| हरितकी चूर्ण | कब्ज दूर करना, मल त्याग प्रक्रिया को आसान बनाना, पेट फूलने एवं गैस से राहत दिलाना। | 1-2 ग्राम चूर्ण गुनगुने पानी के साथ। |
| शुंठी चूर्ण | अपच, पेट में भारीपन और मतली की समस्या को दूर करना। | 1-2 ग्राम चूर्ण भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ। |
| पिप्पली चूर्ण | गैस, ब्लोटिंग और वात-कफ से जुड़ी परेशानियों को दूर करना। | 1-2 ग्राम चूर्ण ले सकते हैं। |
| जीरा चूर्ण | पाचन क्रिया को बेहतर बनाना, गैस, पेट फूलने एवं अपच को दूर करना। | 1-2 ग्राम चूर्ण भोजन के बाद गुनगुने पानी या छाछ में मिलाकर ले सकते हैं। |
| लहसुन चूर्ण | कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करना, पाचन को बेहतर बनाना। | थोड़ी मात्रा में भोजन के साथ इस्तेमाल करें। |
1. हरितकी चूर्ण
हरितकी चूर्ण (Haritaki Churna) को आयुर्वेद में पाचन के लिए असरदार माना जाता है। इसे हरड़ भी कहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यह पंचरसयुक्त होता है यानी इसमें पांच रस मौजूद होते हैं। इसमें मधुर, अम्ल, कटु, तिक्त और कषाय रस होते हैं। साल 2013 में Asian Pacific Journal Of Tropical Biomedicine में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, हरितकी को भूख बढ़ाने और पाचन में मदद करने वाली जड़ी-बूटी बताया गया है। हरितकी को हल्का लैक्सेटिव बताया गया है, जो मल त्याग में मदद कर सकता है।
फायदे:
- पेट फूलने और गैस की परेशानी में पारंपरिक रूप से इसका इस्तेमाल किया जाता है।
- यह मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकती है।
- कब्ज की समस्या में इसका उपयोग किया जाता है।
- आयुर्वेद में इसे वात संतुलित करने वाला चूर्ण माना जाता है।
कैसे बनाएं?:
- सूखी हरड़ लें।
- इसे छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छी तरह सुखा लें।
- ग्राइंडर में पीसकर बारीक चूर्ण बना लें।
- छलनी से छानकर एयरटाइट डिब्बे में रखें।
सेवन का सही तरीका और मात्रा:
- वयस्क 1 से 2 ग्राम जितना चूर्ण ले सकते हैं।
- इसे गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है।
सेंधा नमक मिलाने का तरीका:
हरड़ के चूर्ण में एक छोटी चुटकी सेंधा नमक मिलाकर सेवन किया जा सकता है। हालांकि, हाई बीपी, किडनी की बीमारी या नमक सीमित रखने वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पिएं त्रिफला का पानी, शरीर को मिलेंगे ये 6 फायदे
2. शुंठी चूर्ण
dry-ginger-churna
शुंठी को सूखे अदरक का चूर्ण कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे पाचन को बेहतर बनाने और वात-कफ संतुलित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तासीर हल्की गर्म मानी जाती है। साल 2019 में Food Science & Nutrition में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने देखा कि अदरक की अलग-अलग खुराक में लेने से मतली की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। अदरक में मौजूद एक्टिव तत्व जिंजरोल और शोगोल पाचन तंत्र को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
फायदे:
- पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
- पेट में भारीपन और अपच की परेशानी दूर होती है।
- मतली और जी मिचलाने की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है।
कैसे बनाएं?:
- ताजा अदरक को अच्छी तरह धोकर छील लें।
- इसे पतले टुकड़ों में काट लें।
- धूप में अच्छी तरह सुखाएं ताकि नमी न रहे।
- सूखने के बाद मिक्सर में पीसकर बारीक चूर्ण बना लें।
- इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।
सेवन का सही तरीका और मात्रा:
- सामान्य वयस्क 1 से 2 ग्राम चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।
- इसे गुनगुने पानी के साथ भोजन के बाद ले सकते हैं।
- इसे अधिक मात्रा में सेवन करने से सीने में जलन या एसिडिटी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए सौंफ, जीरा और अजवाइन का चूर्ण, डॉक्टर से जानें भोजन के बाद सेवन के फायदे और तरीका
3. पिप्पली चूर्ण
पिप्पली को आयुर्वेद में पाचन और वात-कफ से जुड़ी समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तासीर गर्म मानी जाती है। इसमें पाइपरिन जैसे एक्टिव तत्व पाए जाते हैं। साल 2023 में Critical Reviews In Food Science And Nutrition में प्रकाशित एक स्टडी रिव्यू में गैस्ट्रिक और लिवर संबंधित समस्याओं के उपचार में पाइपरिन की भूमिका का जिक्र किया गया है।
फायदे:
- भारीपन और ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है।
- वात-कफ से जुड़ी परेशानियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे बनाएं?:
- सूखी पिप्पली लें। उसे साफ करके नमी रहित स्थान पर रखें।
- मिक्सी में पीसकर बारीक चूर्ण तैयार करें।
- छलनी से छानकर एयरटाइट डिब्बे में रखें।
सेवन का सही तरीका और मात्रा:
- पिप्पली का चूर्ण बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है।
- 1 से 2 ग्राम पिप्पली के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।
- इसे भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है।
- इसमें एक छोटी चुटकी सेंधा नमक मिला सकते हैं।
4. जीरा चूर्ण
jeera-churna
जीरा भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक प्रमुख मसाला है। आयुर्वेद में इसे पाचन के लिए उपयोगी माना जाता है। जीरे का इस्तेमाल गैस, पेट फूलने और अपच जैसी समस्याओं में पारंपरिक रूप से किया जाता है।
फायदे:
- पेट फूलने और गैस की परेशानी दूर हो सकती है।
- पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
- कुछ अध्ययनों में इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) के लक्षणों में सुधार देखा गया है।
कैसे बनाएं?:
- एक पैन में 2-3 चम्मच जीरा लें।
- इसे धीमी आंच पर हल्का भूनें।
- ठंडा होने के बाद ग्राइंडर में पीस लें।
- बारीक चूर्ण को एयरटाइट डिब्बे में रखें।
सेवन का सही तरीका और मात्रा:
- सामान्य वयस्क 1 से 2 ग्राम जीरा चूर्ण भोजन के बाद ले सकते हैं।
- इसे गुनगुने पानी या छाछ में मिलाकर भी लिया जा सकता है।
5. लहसुन का चूर्ण
लहसुन चूर्ण को आयुर्वेद में इसे वात शामक माना जाता है। इसमें एलिसिन जैसे एक्टिव सल्फर यौगिक पाए जाते हैं।
फायदे:
- आयुर्वेद में इसे वात को संतुलित करने वाला माना जाता है।
- लहसुन में मौजूद प्रीबायोटिक फाइबर आंतों में गुड बैक्टीरिया के विकास में मदद कर सकता है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाले तत्व पाए जाते हैं।
- लहसुन का सेवन टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स कम करने में मदद कर सकता है।
- लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाने में इसकी अहम भूमिका मानी जाती है।
कैसे बनाएं?
- लहसुन की कलियों को छीलकर पतले टुकड़ों में काट लें।
- इन्हें धूप में पूरी तरह सुखाएं।
- सूखने के बाद ग्राइंडर में पीसकर बारीक चूर्ण बना लें।
- एयरटाइट डिब्बे में नमी से बचाकर रखें।
सेवन का सही तरीका और मात्रा:
- भोजन में चूर्ण के रूप में थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल करना बेहतर है।
- 1 से 2 ग्राम जितनी मात्रा को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
- खाली पेट सेवन करने से कुछ लोगों को जलन और पेट में परेशानी हो सकती है।
निष्कर्ष:
हरितकी चूर्ण से कब्ज दूर करने, मल त्याग आसान बनाने और पेट फूलने एवं गैस की परेशानी कम करने में मदद मिलती है। शुंठी चूर्ण अपच, पेट में भारीपन और मतली की समस्या दूर कर सकता है, पिप्पली चूर्ण गैस, ब्लोटिंग और वात-कफ से जुड़ी परेशानियों में इस्तेमाल किया जाता है। जीरा चूर्ण, पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और गैस, पेट फूलने एवं अपच की परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है। लहसुन चूर्ण पाचन के लिए फायदेमंद होता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है।
image credit: magnific
FAQ
पेट में भारीपन महसूस होने पर क्या करना चाहिए?
खाना खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होने पर 10 से 15 मिनट हल्की वॉक करें। एक बार में अधिक भोजन न करें और खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें।पेट में गैस होने पर अजवाइन का सेवन कैसे करें?
अजवाइन का इस्तेमाल गैस और अपच में किया जाता है। इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन और सेंधा नमक को भोजन के बाद खाया जा सकता है। इसे गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
