Tue Oct 27, 2026 | 03:34 AM IST

Expert

कौन-कौन सी सब्जियां बादी होती हैं? एक्सपर्ट से जानें सर्दी में किन सब्जियों से हो सकती है गैस और अपच की समस्या

कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं, जिससे आपको बादी की परेशानी हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं बादी सब्जियों के नाम-  
कौन-कौन सी सब्जियां बादी होती हैं? एक्सपर्ट से जानें सर्दी में किन सब्जियों से हो सकती है गैस और अपच की समस्याकौन-कौन सी सब्जियां बादी होती हैं? एक्सपर्ट से जानें सर्दी में किन सब्जियों से हो सकती है गैस और अपच की समस्या

अक्सर आपने अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि "बैंगन मत खाओ, सर्दी में समय यह बादी करता है?" या फिर कुछ अन्य सब्जियां या दाल के बारे में ऐसा बोलते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर यह बादी क्या होती है? अगर नहीं, तो कंफ्यूज न हों। आपको बता दें कि बादी एक आयुर्वेदिक शब्द है। जिसका संबंध शरीर में गंदगी जमा होने से है।  राम हंस चेरीटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा (Dr Shrey Sharma, Ayurvedacharya of Ram Hans Charitable Hospital, Sirsa) बताते हैं कि बादी का पूरा नाम वाय बादी है। शरीर में टॉक्सिंस (विषैले पदार्थ) जमा होने पर बादी की समस्या ( What is Baadi ) होती है।

बादी की वजह से आपको शरीर में भारीपन, सुबह उठते समय शरीर कसा हुआ या बंधा हुआ सा महसूस होना, शरीर में कसाव रहना, शरीर टूटना, आलस और सुस्ती महसूस होना, पेट में दर्द रहना, गैस होना जैसे लक्षण दिखते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको बदहजमी की शिकायत है, तो ऐसे समय में अगर आप बादी करने वाली चीजों का सेवन करते हैं, तो आपको बादी की समस्या बढ़ सकती है। सब सवाल यह है कि ऐसी कौन सी सब्जियां है, जिससे बादी की समस्या बढ़ ( gassy vegetables ) सकती है? 

इस बारे में आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग तासीर का होता है। ऐसे में हर व्यक्ति को अलग-अलग सब्जियां बादी कर सकती हैं। हालांकि, कुछ ऐसी सब्जियां है, जिससे आपको बादी की समस्या हो सकती है। जैसे- बैंगन, आलू, गोभी इत्यादि। आइए विस्तार से जानते हैं बादी करने वाली सब्जियों के नाम-

बादी करने वाली सब्जियां ( Baadi Vegetables Name List )

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अगर आप सीमित मात्रा में सब्जियों का सेवन करते हैं, तो इससे बादी की शिकायत नहीं होती है। लेकिन अगर आप सर्दियों में जरूरत से ज्यादा इन सब्जियों का सेवन करते हैं, तो आपको बादी की शिकायत हो सकती है। जैसे-

टमाटर - सीमित मात्रा में टमाटर का सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप सर्दियों में ज्यादा टमाटर खाते हैं, तो आपको गैस, बदहजमी, उल्टी, शरीर में सुस्ती जैसी शिकायत हो सकती है। 

बैंगन - कुछ लोगों को बैंगन खाने से बादी की शिकायत होती है। हालांकि, यह व्यक्ति के शरीर की प्रवृति पर निर्भर करता है कि आपको बैंगन से बादी होती है या नहीं।

आलू - अधिकतर लोग अपने आहार में आलू शामिल करते हैं। सर्दियों में कई लोग रोजाना आलू पराठा खाना पसंद करते हैं। ऐसी स्थिति में आपको बादी की शिकायत हो सकती है। इसलिए अगर आपका पाचन तंत्र मजबूत नहीं है, तो अधिक मात्रा में आलू न खाएं।

ब्रोकली और फूलगोभी - ब्रोकली  और फूलगोभी भी बादी की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आप सर्दियों में ज्यादा मात्रा में गोभी खाते हैं, तो इसका सेवन न करें। 

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज रोगियों काे बैंगन खाना चाहिए या नहीं? डायटीशियन से जानें शुगर की बीमारी में बैंगन के फायदे-नुकसान

पनीर - वैसे तो पनीर हरी सब्जियों में नहीं आता है। लेकिन हम में से कई लोग सब्जियों में काफी पनीर का सेवन करते हैं। यह सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको बादी की परेशानी है, तो पनीर या फिर पनीर से तैयार किसी भी सब्जी का सेवन न करें। इससे बादी की परेशानी बढ़ सकती है।

पत्ता गोभी - पत्ता गोभी बादी करने वाली सब्जियों में से एक है। अगर आप अधिक मात्रा में पत्ता गोभी खाते हैं, तो आपको गैस, बदहजमी और पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।

बादी में किस तरह की सब्जी से करें परहेज?

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अगर आपको बादी की समस्या है, तो आप सूखी सब्जियों का परहेज करें। इस स्थिति में आप तरी वाली सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इससे बादी होने की संभावना कम होती है। 

किन कारणों से सर्दियों में होती है बादी की समस्या ?

  • आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि सर्दियों में बादी की परेशानी काफी ज्यादा होती है। इसका प्रमुख कारण इन दिनों कम पानी का सेवन करना है। सर्दियों में कई लोग पानी कम पीते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बादी की समस्या हो जाती है। एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी और सर्दी के दिनों में पानी पीने में ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए। अगर आपको पसीना नहीं आता है, तो आप गर्मियों की तुलना में सर्दी में 1 से 2 गिलास पानी कम पी सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप सर्दियों में पानी कम पिएंगे, तो इससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर नहीं पड़ेगा। 
  • अगर आप सर्दियों में कम पानी पीते हैं, तो आपको गुर्दे से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए सर्दियों में भी अपने शरीर के जरूरत के अनुसार पानी पिएं। 
  • ठंडी तासीर वाली चीजें जैसे- आइस-क्रीम, ठंडा दूध इत्यादि का सेवन करने से बचें। 
  • भूख के हिसाब से खाएं। ज्यादा भोजन का सेवन न करें। 

बादी की समस्या से कैसे पाएं राहत ?

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अगर आप बादी की परेशानी से राहत पाना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा उपाय है कि आप इन दिनों गर्म चीजों का सेवन करें। इसके अलाव आप अपने आहार में पिप्पली और सोंठ (अदरक) का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। इसके अलाव अगर आप आयुर्वेदिक तरीकों से बादी की परेशानी से राहत पाना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह लें। आयुर्वेद में बादी की परेशानी से राहत पाने के लिए कई तरह की दवाइयां मौजूद हैं।  

Read Next

→ महिलाओं की इन 5 समस्याओं को दूर करता है मुनक्का, जानें इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 10, 2021 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra