Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या स्पाइसी फूड खाने से चेहरे पर पिंपल हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

स्पाइसी फूड खाने से चेहरे पर पिंपल हो सकते हैं, क्योंकि यह स्किन के प्राकृतिक ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ा देते हैं और रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं। जानें, इसे और विस्तार से।

ज्यादातर लोगों को स्पाइसी फूड खाना पसंद होता है। हालांकि, गर्मियों में स्पाइसी फूड खाने की सलाह नहीं दी जाती है। दरअसल, गर्मियों में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और खाया हुआ खाना हजम होने में समय लगता है। कुछ लोग इस मौसम में स्पाइसी फूड इसलिए नहीं खाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसकी वजह से चेहरे पर पिंपल हो सकते हैं। यहां यह सवाल उठता है कि क्या वाकई स्पाइसी फूड खाने से पिंपल हो सकते हैं? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा की राय।

क्या स्पाइसी फूड खाने से चेहरे पर पिंपल हो सकते हैं?

can spicy food cause pimple 1 (13)

आमतौर पर स्पाइसी फूड खाने से चेहरे पर पिंपल नहीं होते हैं, लेकिन यह सेंसिटिव स्किन में पिंपल होने की स्थिति को ट्रिगर कर सकता है। कैसे, जानें-

सूजन बढ़ाता है

स्पाइसी फूड, खासकर लाल मिर्च खाने से शरीर में सूजन बढ़ने लगती है। दरअसल, इसकी वजह से ब्लड फ्लो बढ़ सकता है, जिससे शरीर में पसीना अधिक आने लगता है और सीबम प्रोडक्शन भी बढ़ जाता है। नतीजतन, स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या मसालेदार खाना आपकी स्किन को कर रहा है बर्बाद? डॉक्टर से जानें

स्किन का पीएच स्तर बदलना

स्पाइसी फूड का सेवन करने से पसीना बहुत ज्यादा आने लगता है और यह इंफ्लेमेटरी रिस्पॉन्स को भी सक्रिय कर सकता है। नतीजतन स्किन का पीएच लेवल प्रभावित होता है, लेकिन मिर्च में मौजूद एक्टिव कंपाउंड कैप्साइसिन थर्मल रिसेप्टर्स को सक्रिय करता है, जिससे ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं और पसीने व सीबम प्रोडक्शन बढ़ जाता है। ऐसे में स्किन में इरिटेशन या इचिंग की दिक्कत हो सकती है, जो कि चेहरे में पिंपल होने का कारण बनता है।

सीबम प्रोडक्शन

जैसा कि कुछ देर पहले ही इस बात का जिक्र हमने किया है कि कैप्साइसिन युक्त फूड का सेवन करने से स्किन सीबम प्रोडक्शन बढ़ जाता है। यह रोमछिद्रों को बंद कर देती है और पिंपल या एक्ने की समस्या होने लगती है

इसे भी पढ़ें: डाइट ही बना रही है स्किन को ग्लोइंग या डल, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या खाएं और क्या नहीं

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि सिर्फ स्पाइसी फूड खाने से पिंपल नहीं होते हैं, लेकिन यह कील-मुंहासे होने की वजहों को ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए, अगर पहले से ही किसी को स्किन से जुड़ी इस तरह की परेशानी है, तो उन्हें गर्मियों में स्पाइसी फूड का सेवन कम करना चाहिए। हां, चेहरे पर पिंपल क्यों हो रहे हैं, इसकी जानकारी होना जरूरी है ताकि सही दिशा में ट्रीटमेंट किया जा सके। कई बार पिंपल हार्मोनल इंबैलेंस, खराब डाइट या जीवनशैली की वजह से भी होते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या मिर्च खाने के तुरंत बाद चेहरा धोने से पिंपल रुक सकते हैं?

    चेहरा धोने से पसीना और अतिरिक्त ऑयल साफ हो जाता है, जिससे स्किन पोर्स बंद होने का खतरा कम हो जाता है, लेकिन यह पिंपल को नहीं रोक सकता है क्योंकि इससे सूजन में कमी नहीं आती है। 
  • क्या तीखे खाने के साथ दही खाने से स्किन को फायदा मिलता है?

    हां, दही एक प्रोबायोटिक है, जो पाचन को सुधारता है, जिससे पेट की गर्मी से होने वाले दानों में कमी आ सकती है।
  • किस तरह की मिर्च स्किन के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है?

    लाल मिर्च और चिली सॉस में कैप्साइसिन अधिक होता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन कारण से पेट में जलन हो सकती है।

Read Next

ब्लीडिंग डिसऑर्डर में लौंग का पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 11, 2026 11:56 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 11, 2026 11:56 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content