बादाम को हेल्दी ड्राई फ्रूट्स में से एक माना जाता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन सीमित मात्रा में। अगर बादाम का सेवन जरूरत से ज्यादा और गलत तरीके से किया जाए तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है। आइए इसके नुकसानों के बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।
ज्यादा बादाम खाने के नुकसान
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, जरूरत से ज्यादा बादाम का सेवन करने से व्यक्ति को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल या पाचन से जुड़ी समस्याएं, वजन बढ़ने, पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होने, इंसुलिन सेंसिटिविटी, किडनी स्टोन, एलर्जिक रिएक्शन और साइनाइड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
1. पाचन से जुड़ी समस्याएं
बादाम में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से व्यक्ति को पाचन या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर कब्ज, पेट में दर्द, ऐंठन, गैस, ब्लोटिंग और दस्त जैसी समस्याएं। कब्ज की समस्या अधिक बढ़ सकती है, अगर व्यक्ति दिनभर में पर्याप्त पानी नहीं पीता है।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्मियों में बादाम खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें मात्रा, फायदे और खाने का तरीका
2. वजन बढ़ने की समस्या
बादाम में हेल्दी स्नैक्स तो हैं, लेकिन इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी या हेल्दी फैट्स ज्यादा होते हैं। ऐसे में इनको जरूरत से ज्यादा खाने से व्यक्ति को वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
why eating too many almonds can be harmful to your overall health 1
3. किडनी स्टोन का खतरा
बादाम में ऑक्सालेट (Oxalates) होता है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी में पथरी का खतरा बढ़ सकता है, खासकर जिनको पहले भी पथरी की शिकायत रही है।
4. इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होती है
साल 2023 में European Journal of Nutrition में प्रकाशित रेंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल के अनुसार, बादाम का अत्यधिक या लंबे समय तक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी (insulin sensitivity) कम हो सकती है और खाने के बाद ब्लड शुगर (postprandial glucose) या फास्टिंग इंसुलिन (fasting insulin) का स्तर बढ़ सकता है।
5. एलर्जिक रिएक्शन होना
कुछ लोगों को ड्राई फ्रूट्स से एलर्जी होती है, जिससे गले में खराश, खुजली, स्किन में रिएक्शन, होंठ या चेहरे पर सूजन (एनाफिलैक्सिस जैसी स्थिति) आ सकती है।
6. पोषक तत्वों का अवशोषण कम होना
बादाम में फाइटिक एसिड और फाइबर जैसे तत्व होते हैं। ऐसे में बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और अन्य जरूरी मिनरल्स के अवशोषण को बाधित कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: भीगे बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है? जानें एक्सपर्ट की राय
7. साइनाइड पॉइजनिंग का खतरा
कड़वे बादाम में साइनाइड की मात्रा ज्यादा होती है। इनको ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर में इनका स्तर अधिक हो सकता है, जिसके कारण साइनाइड पॉइजनिंग का खतरा होता है। इसके कारण व्यक्ति को सिरदर्द, सांस लेने में परेशानी, कमजोरी, उल्टी, दिल की धड़कन के तेज होने और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2023 में European Journal of Nutrition में प्रकाशित रेंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल के अनुसार, बादाम कैलोरी-डेंस (energy-dense) होते हैं, जिसके कारण नियमित आहार को कम किए बिना इनका अधिक सेवन करने से कुल कैलोरी इनटेक, बीएमआई (BMI) और कमर का घेरा बढ़ सकता है। साथ ही, कुछ लोगों में बादाम की अधिक मात्रा पेट में असुविधा और पाचन से जुड़ी शिकायतें (stomach complaints) भी पैदा कर सकती है।
एक दिन में कितने बादाम खाना सेफ है?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, एक स्वस्थ वयस्क 1 दिन में रातभर भिगोए हुए 5-10 बादाम तक खा सकते हैं।
बादाम खाने का सही तरीका और समय
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना बताती हैं, रातभर भिगोए हुए बादाम को छिलका उतारकर सुबह खाली पेट खाया जा सकता है।
निष्कर्ष
जरूरत से ज्यादा बादाम खाना पाचन से जुड़ी समस्या, वजन बढ़ने, किडनी स्टोन होने का खतरा, इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होने, एलर्जिक रिएक्शन, पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा आने या साइनाइड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। ध्यान रहे, बादाम का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके लिए एक्सपर्ट से सलाह भी ली जा सकती है। भिगोए हुए बादाम को छिलका उतारकर सुबह खाली पेट खाया जा सकता है।
ध्यान रहे, बादाम खाने से कोई भी परेशानी महसूस होने पर इसका सेवन करने से बचें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या से समय रहते बचा जा सके।
All Images Credit- Freepik
FAQ
1 दिन में कितने बादाम भिगोकर खाने चाहिए?
1 दिन में 5-10 बादाम को भिगोकर खाया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।बादाम कैसे खाना चाहिए?
अच्छे स्वास्थ्य के लिए बादाम को रातभर भिगोकर सुबह के समय छिलका उतारकर खाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 10, 2026 21:19 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain
