Fri Oct 9, 2026 | 10:09 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

व्रत में कमजोरी महसूस होने पर तुरंत पिएं ये 5 ड्रिंक्स, शरीर में आएगी एनर्जी

व्रत के दौरान होने वाली कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए नारियल पानी और नींबू पानी जैसी एनर्जी ड्रिंक्स पीना फायदेमंद हो सकते हैं। ये ड्रिंक्स शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा कर तुरंत एनर्जी देते हैं। 
व्रत में कमजोरी महसूस होने पर तुरंत पिएं ये 5 ड्रिंक्स, शरीर में आएगी एनर्जीव्रत में कमजोरी महसूस होने पर तुरंत पिएं ये 5 ड्रिंक्स, शरीर में आएगी एनर्जी

व्रत के दौरान लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है, जिसके कारण अक्सर चक्कर आना, थकान और शरीर में भारीपन की समस्या महसूस होने लगती है। ऐसे में शरीर की एनर्जी को तुरंत वापस पाने के लिए सिर्फ सादा पानी ही काफी नहीं होता है, बल्कि कुछ ऐसे पोषण से भरपूर ड्रिंक्स की जरूरत होती है, जो पेट को ठंडक देने और ताकत पहुंचाने में मदद करते हैं। ऐसे में आइए Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से जानते हैं कि व्रत में कमजोरी दूर करने के लिए कौन-से ड्रिंक्स पीने चाहिए?

व्रत में कमजोरी महसूस होने पर पिएं ये 5 ड्रिंक्स

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, व्रत में कमजोरी महसूस होने पर आप इन ड्रिंक्स को पी सकते हैं, जो आपके शरीर को एनर्जी देने और शरीर को ताकत देने में मदद कर सकते हैं।

1. नींबू पानी और सेंधा नमक का पानी

व्रत के दौरान पसीने और कम पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। नींबू पानी में विटामिन सी और सेंधा नमक में सोडियम होता है, जो शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखता है। इस पानी को पीने से आपके शरीर तो तुरंत ताजगी और एनर्जी मिलती है।

साल 2019 में Scientific Reports में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, नींबू में विटामिन B-कॉम्प्लेक्स, विटामिन C, पोटेशियम, फास्फोरस और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाकर हाइड्रेशन और ऑक्सीजन की कमी को पूरा करते हैं, जिससे थकान दूर होती है। नींबू में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो दिमाग और नर्वस सिस्टम को एक्टिव रखने में मदद करता है।

कैसे तैयार करें?

इस पानी को तैयार करने के लिए एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ें, थोड़ा सा सेंधा नमक डालें और चुटकीभर भूना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं।

इसे भी पढ़ें: बिना ज्यादा काम किए भी रहती है कमजोरी और थकान? डॉक्टर से जानें कारण

2. नारियल पानी

नारियल पानी को सबसे बेहतरीन नेचुरल एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कमजोरी को मिनटों में दूर करने में मदद करते हैं। ताजा नारियल पानी आप दिन के किसी भी समय, खासकर जब आपको ज्यादा थकान महसूस हो तो पी सकते हैं। यह ड्रिंक पेट को ठंडा रखता है और एनर्जी बढ़ाता है।

3. छाछ या मट्ठा

अगर आप व्रत में दूध नहीं पीना चाहते हैं या भारीपन महसूस कर रहे हैं तो छाछ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह ड्रिंक पचने में आसान होती है और पेट को ठंडक देने का काम करती है।

कैसे बनाएं?

ताजे दही को फेंटकर उसमें पानी मिलाएं और फिर उसमें भुना हुआ जीरा, थोड़ा सा सेंधा नमक और हरी धनिया पत्ती डालकर मिला लें। छाछ को आप ताजा तैयार करके पिएं, इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और कमजोरी दूर होगी।

4. बादाम और मखाने का शेक

बादाम और मखाने हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जो लंबे समय तक शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं और बार-बार भूख लगने से रोकते हैं। व्रत में बादाम और मखाने का शेक पीने से शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती है और कमजोरी महसूस नहीं होती है। इस शेक को पीने से पेट भरा रहता है और पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है।

Drink-To-Stay-Active-During-FastingDrink-To-Stay-Active-During-Fasting

कैसे बनाएं?

रातभर भीगे हुए बादाम और थोड़े से मखानों को थोड़े से दूध के साथ मिक्सी में पीस लें। इसमें थोड़ा सा शहद या मिश्री मिला सकते हैं। यह व्रत का एक हैवी और एनर्जेटिक मील ड्रिंक है।

5. केला और खजूर का स्मूदी

केले और खजूर की स्मूदी भी व्रत में काफी हेल्दी और शरीर की कमजोरी दूर करने में फायदेमंद मानी जाती है। केले में इंस्टेंट कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम होता है, जबकि खजूर नेचुरल शुगर और आयरन का बेहतरीन सोर्स है। इन दोनों को मिलाकर शरीर को तुरंत कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं?

उबले या टोंड दूध में 2 खजूर बीज निकालकर और एक पका हुआ केला डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। यह व्रत के दिनों में वर्कआउट या पूरे दिन की एनर्जी के लिए बहुत फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: रोज हेल्दी खाते हैं फिर भी कमजोरी? ये 7 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

व्रत में एनर्जी बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, व्रत के दौरान शरीर की एनर्जी बनाए रखने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-

  • व्रत में सिर्फ चाय या कॉफी पीने के बजाय बीच-बीच में सादा पानी, नारियल पानी या छाछ पीते रहें ताकि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न होने दें।
  • व्रत के दौरान एक ही बार में भरपेट खाने के बजाय, दिन भर में थोड़े-थोड़े अंतराल पर हेल्दी चीजें जैसे मखाने, बादाम, फल आदि खाते रहें।
  • अपनी व्रत की डाइट में ड्राई फ्रूट्स, मखाने और सिंघाड़े या कुट्टू के आटे को शामिल करें, जो धीरे-धीरे पचते हैं और लंबे समय तक शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं।
  • ज्यादा चीनी या तली-भुनी चीजें खाने से बचें, क्योंकि इससे तुरंत एनर्जी मिलने के बाद अचानक थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। इसकी जगह आप नेचुरल चीनी जैसे फलों या गुड़ का सेवन करें।
  • व्रत के दौरान शरीर पहले से ही कम कैलोरी पर चल रहा होता है, इसलिए पूरी नींद लें ताकि शरीर को रिकवर होने और एनर्जी बनाए रखने का पूरा समय मिल सके।

निष्कर्ष
व्रत के दौरान सिर्फ एक बार भारी खाने के बजाय दिनभर में थोड़े-थोड़े समय पर इनमें से कोई भी हेल्दी ड्रिंक पी सकते हैं। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल रहता है और चक्कर आना या कमजोरी जैसी समस्याएं कम महसूस होती हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • व्रत में कौन सा जूस पी सकते हैं?

    व्रत के दौरान आप नारियल पानी, नींबू पानी, बेल का जूस और ताजे फलों का जूस आसानी से पी सकते हैं।
  • क्या व्रत में नारियल पानी पीना चाहिए?

    हां, व्रत के दौरान नारियल पानी पी सकते हैं। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स, एनर्जी और हाइड्रेशन से भरपूर होता है।

Read Next

→ क्या शाम को खीरा खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है? जानें आयुर्वेद के अनुसार इसे खाने का सही समय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 09, 2026 20:48 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh