अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। इनसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, लेकिन कई बार हेल्दी खाना खाने के बाद भी कुछ लोगों को थकान, कमजोरी, बार-बार आराम करने की जरूरत महसूस होने और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि हेल्दी खाने के बाद भी आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
हेल्दी खाने के बाद भी कमजोरी के 7 कारण
डॉ. अरविंद के अनुसार, हेल्दी दिखने वाले खाना खाने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि शरीर को जरूरी पोषण या एनर्जी मिल रही है। जरूरत से कम खाने, खाना खाने के बीच गैप होने, बैलेंस डाइट न लेने, पानी की कमी, भरपूर नींद न लेने, फिजिकल एक्टिविटीज न लेने और मेडिकल कंडीशन्स के कारण लोगों को हेल्दी खाने के बाद भी कमजोरी महसूस होने की समस्या हो सकती है।
1. जरूरत से कम खाना
हेल्दी खाने के बाद भी कमजोरी महसूस होने के पीछे एक आम गलती है जरूरत से कम खाना खाना, खासकर तब जब लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों। इस दौरान लोग वैसे भी कार्बोहाइड्रेट, फैट या कैलोरी कम कर देते हैं। जिसके कारण लोगों को थकान और कमजोरी महसूस होती है।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा काम न करने के बावजूद मानसिक थकान क्यों महसूस होती है? ये हैं 5 चौंकाने वाले कारण
2. खाने के बीच लंबा गैप
कई बार टाइम से खाना न खाने या खाने के बीच लंबा गैप होने से भी कुछ लोगों में एनर्जी कम हो सकती है। ऐसे में शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए हेल्दी खाने के साथ-साथ टाइम से खाना खाना भी जरूरी है।

3. बैलेंस डाइट न लेना
असंतुलित डाइट के कारण भी व्यक्ति को शरीर में कमजोरी महसूस होने की समस्या हो सकती है। कई बार लोग खाने की थाली में सब्जियां और फल शामिल करके सोचते हैं कि वे हेल्दी डाइट ले रहे हैं, लेकिन उसमें पर्याप्त प्रोटीन, आयरन, विटामिन B12 या दूसरे जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होते हैं।
पर्याप्त पोषक तत्व न मिलने के कारण लोगों को कमजोरी और थकान होने जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं।
4. पर्याप्त पानी न पीना
हेल्दी खाना खाने के बाद भी दिनभर में पर्याप्त पानी न पीने के कारण लोगों को कमजोरी महसूस हो सकती है। शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से भी थकान, सिरदर्द और ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है।
इसी तरह, बहुत ज्यादा कैफीन लेने से, खासकर जब यह हेल्दी खाने की जगह ले ले या नींद में बाधा डाले। इससे एनर्जी लेवल पर असर पड़ सकता है।
5. नींद की कमी और स्ट्रेस में रहना
कमजोरी हमेशा खाने-पीने से जुड़ी नहीं होती है। कई बार यह समस्या कम नींद लेने, लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने के कारण हो सकती है। इसके कारण कई बार लोगों को चक्कर और कमजोरी महसूस होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती है शरीर का तापमान? डॉक्टर से जानें सच्चाई
6. फिजिकल एक्टिविटीज न करने
कई बार लोग एक ही जगह पर बैठकर काम करते रहते हैं और पर्याप्त फिजिकल एक्टिविटीज नहीं करते हैं। इसके कारण भी लोगों को थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटीज करना भी जरूरी है।
7. मेडिकल कंडीशन
हेल्दी खाना खाने के बाद भी लोगों को लगातार थकान और कमजोरी होने की समस्या एनीमिया, थायरायड, विटामिन्स या अन्य पोषक तत्वों की कमी, इंफेक्शन या दूसरी मेडिकल स्थितियों के कारण भी हो सकती है। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2020 में Nutrients Journal में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, खान-पान में बदलाव और शरीर की बनावट में फर्क, साथ में नींद से जुड़ी परेशानियां, सूजन और माइटोकॉन्ड्रिया के ठीक से काम न करने जैसी वजहों से थकान को और बढ़ावा मिलता है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. अरविंद बताती हैं, अगर सही खाना, नींद और पानी लेने के बाद भी थकान बनी रहती है, तो सिर्फ डाइट को ही जिम्मेदार मानना सही नहीं है। इसके बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि समय रहते किसी भी गंभीर समस्या से बचा जा सके।
निष्कर्ष
हेल्दी डाइट लेने के बाद भी लोगों को कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसा जरूरत से कम खाने, खाने के बीच लंबे गैप, बैलेंस डाइट न लेने, गलत तरीके से कैफीन का सेवन करने, नींद की कमी, स्ट्रेस में रहने, फिजिकल एक्टिविटीज न करने और एनीमिया, थायराइड, पोषक तत्वों की कमी या इंफेक्शन जैसी मेडिकल कंडीशन्स के कारण लोगों को लंबे समय तक कमजोरी और थकान बनी रहने की समस्या हो सकती है।
ऐसे में ध्यान रहे, हेल्दी डाइट लेने और अन्य अच्छी आदतों को अपनाने के बाद भी कमजोरी और थकान महसूस होने की समस्या बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
कमजोरी किन कारणों से आती है?
शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने, नींद की कमी, स्ट्रेस, अनहेल्दी खान-पान, थायराइड, ब्लड शुगर, वाइरल इंफेक्शन या हार्ट से जुड़ी समस्या होने के कारण व्यक्ति को कमजोरी हो सकती है।शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए क्या खाएं?
शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से युक्त काले चने, दालें, केला, नट्स, सीड्स, दही, दलिया और ओट्स को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य दुरुस्त रखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 10, 2026 22:25 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr. Aravinda S N