Sat Oct 10, 2026 | 08:47 AM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

दिनभर थकान क्यों रहती है? डेली रूटीन की ये 7 गलतियां हो सकती हैं कारण

कई लोगों को दिनभर थकान महसूस होती है, जिसके पीछे हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें और शारीरिक समस्याएं वजह हो सकती हैं। आमतौर पर, नाश्ता छोड़ना, कम पानी पीना, खराब नींद और तनाव जैसी गलतियां थकान की वजह बनती हैं।
दिनभर थकान क्यों रहती है? डेली रूटीन की ये 7 गलतियां हो सकती हैं कारण
दिनभर थकान क्यों रहती है? डेली रूटीन की ये 7 गलतियां हो सकती हैं कारण

आजकल कई लोगों को दिनभर काम करने का मन नहीं करता है और छोटी-छोटी एक्टिविटी करने से ही उनके शरीर की एनर्जी कम हो जाती है। घर, ऑफिस, बच्चों और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच लोग अक्सर अपनी थकान को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, लगातार रहने वाली थकान हमेशा सिर्फ ज्यादा काम के कारण नहीं होती है, बल्कि यह शरीर में होने वाली कुछ समस्याओं और हमारी कुछ गलत आदतों के कारण भी हो सकती है। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida का कहना है कि कई बार हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें ही शरीर की एनर्जी को धीरे-धीरे प्रभावित कर रही होती हैं। वहीं, अगर सही तरह से आराम कर लें और लाइफस्टाइल में कुछ सुधार कर लें तो इस थकान से बचा जा सकता है।

रोजमर्रा की 7 गलतियां, जो दिनभर थकान का हैं कारण

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, दिनभर थकान होने के पीछे ये आदतें शामिल हो सकती हैं-

1. सुबह का नाश्ता छोड़ देना

कई लोग सुबह के समय इतने ज्यादा बिजी रहते हैं या जल्दबाजी में रहते हैं कि खाली पेट या सिर्फ चाय-कॉफी पीकर ही अपने दिन की शुरुआत करते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से एनर्जी लेवल में कमी आ सकती है।

सुबह का भोजन बहुत हैवी करना जरूरी नहीं है। आप कोशिश करें कि उसमें प्रोटीन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का संतुलन शामिल हो। स्प्राउट्स, अंडे, दही, दूध, फल, नट्स या अनाज को डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको सुबह भूख नहीं लगती है तो इसके पीछे के कारण को समझना जरूरी है।

साल 2020 में Diabetes, Metabolic Syndrome and Obesity जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, ब्रेकफास्ट छोड़ने से नींद पर गंभीर असर पड़ता है, जिससे दिनभर थकान बनी रह सकती है।

2. दिनभर पर्याप्त पानी न पीना

दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने के कारण शरीर डिहाइड्रेट रह सकती है। हल्का डिहाइड्रेशन भी कुछ लोगों में थकान, सिरदर्द या चक्कर जैसी समस्या से जुड़ा हो सकता है। कई लोग ऑफिस या काम में बिजी रहने के कारण पानी पीना भूल जाते हैं। प्यास लगने का इंतजार करने के स्थान पर दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं। हालांकि, किडनी, दिल या अन्य मेडिकल कंडीशन में पानी की मात्रा डॉक्टर की सलाह के अनुसार रखना जरूरी है।

साल 2012 में British Journal of Nutrition में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, शरीर में पानी की कमी यानी हल्के डिहाइड्रेशन का सीधा कनेक्शन शारीरिक थकान से है, क्योंकि 24 घंटे तक पानी न पीने से शरीर में थकान, सुस्ती और भ्रम की समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में लगातार थकान क्यों रहती है? जानें इसके पीछे के 7 बड़े कारण

3. लगातार बैठे रहना

ऑफिश में घंटों कुर्सी पर बैठे रहना और काम करने के कारण अक्सर लोग शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रह पाते हैं। लंबे समय तक बैठे रहना और फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम होना शरीर को सुस्त महसूस करा सकता है। नियमित रूप से शरीर की मूवमेंट सिर्फ वजन के लिए नहीं, बल्कि मांसपेशियों, ब्लड सर्कुलेशन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।

अगर आपके पास लंबे वर्कआउट के लिए समय नहीं है तो दिनभर छोटे-छोटे ब्रेक्स लें। कुछ देर के लिए चलना, सीढ़ियां चढ़ना आदि फायदेमंद हो सकते हैं।

4. नींद की खराब गुणवत्ता 

सिर्फ यह देखना काफी नहीं है कि आप कितने घंटे सो रहे हैं, बल्कि नींद की क्वालिटी भी उतनी ही जरूरी होती है। देर रात तक मोबाइल चलाना, अनियमित स्लिपिंग शेड्यूल, बार-बार नींद खुलना, तनाव या कमरे का वातावरण खराब होने से नींद की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है। कुछ महिलाओं में मेनोपॉज के आस-पास हॉट फ्लैशेज या बहुत ज्यादा पसीना आने के कारण नींद बार-बार टूट सकती है।

अगर सुबह उठने के बाद भी लगातार नींद आती है, बहुत ज्यादा थकान रहती है या रात में तेज खर्राटे और सांस रुकने जैसी समस्या होती है तो डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।

habits-to-ignore-to-treat-tiredness-insidehabits-to-ignore-to-treat-tiredness-inside

5. चाय-कॉफी ज्यादा पीना

थकान महसूस होते ही कई लोग चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं। थोड़ी मात्रा में कैफीन कुछ लोगों को एक्टिव रखने में मदद कर सकती है, लेकिन इसे एनर्जी का समाधान नही मानना चाहिए। बार-बार कैफीन लेना, खासकर दिन के बाद के हिस्से में कुछ लोगों की स्लीप क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण अगले दिन आपको फिर थकान महसूस हो सकती है, ऐसे में व्यक्ति दोबारा कैफीन लेने लगता है।

6. खाने में पोषक तत्वों की कमी

अगर आपकी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी12, फोलेट या अन्य पोषक तत्व नहीं हैं तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए, अपने खाने में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह दिनभर थकान बने रहने का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह एक्सरसाइज करने के बाद भी दिनभर थकान क्यों रहती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

7. लगातार तनाव में रहना

दिनभर थकान रहने का एक बड़ा कारण लगातार तनाव लेना है। परिवार की चिंता, रिलेशनशिप का तनाव या लगातार मल्टीटास्किंग काम करने से लोग मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करते हैं और इसका असर हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

स्ट्रेस को पूरी तरह खत्म करना हमेशा संभव नहीं होता है, लेकिन उसे मैनेज करना सीखा जा सकता है। इसके लिए आप नियमित रूप से वॉक करें, ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, मेडिटेशन करें और अपनी पसंद की चीजों को करें।

थकान की समस्या में डॉक्टर से कब मिलें?

Dr. Akshay Chugh कहते हैं कि अगर आपने अपनी रूटीन में सुधार किया है और इसके बाद भी कई हफ्तों तक लगातार थकान बनी हुई है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। थकान के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें एनीमिया, थायराइड डिसऑर्डर, डायबिटीज, पोषक तत्वों की कमी, नींद से जुड़ी समस्याएं, हार्मोनल बदलाव, इंफेक्शन या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर थकान के साथ अचानक वजन कम होना, लगातार बुखार, सांस फूलना, सीने में दर्द, बेहोशी, पीरियड में ज्यादा ब्लीडिंग या अन्य गंभीर लक्षण नजर आएं तो डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।

निष्कर्ष

दिनभर थकान रहने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें पोषक तत्वों की कमी, तनाव लेना, सुबह का नाश्ता छोड़ना, पर्याप्त पानी न पीना, नींद की खराब गुणवत्ता और बहुत ज्यादा कॉफी या चाय पीना शामिल हैं। इसलिए, थकान को कम करने के लिए अच्छी नींद, डाइट, हाइड्रेशन, शारीरिक गतिविधियां, कैफीन कम लेना और स्ट्रेस को मैनेज करना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • शरीर में थकान किसकी कमी से होती है?

    शरीर में आयरन, विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी के कारण लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी भी थकान का कारण बन सकती है।
  • तुरंत कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं?

    कमजोरी और थकान तुरंत कम करने के लिए केला, एक गिलास दूध के साथ भीगे हुए बादाम और किशमिश खाएं। ये चीजें आपके शरीर को तुरंत एनर्जी देने और सुस्ती को जल्दी कम करने में मदद कर सकती हैं।

Read Next

→ सुबह उठते ही मुंह में कड़वा स्वाद क्यों आता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 23, 2026 16:09 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Aug 23, 2026 16:09 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh