Sat Nov 21, 2026 | 06:20 PM IST

Medically Reviewed by Ms Chitra B K , Chief Dietitian – Clinical & Oncology Nutrition

रोजाना कितने अखरोट खाने चाहिए? ज्यादा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

अखरोट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। रोजाना 4-6 अखरोट खाना पर्याप्त है, अधिक सेवन से वजन बढ़ना और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
रोजाना कितने अखरोट खाने चाहिए? ज्यादा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसानरोजाना कितने अखरोट खाने चाहिए? ज्यादा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

हेल्दी ड्राई फ्रूट्स में से एक अखरोट को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से लोगों को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, लेकिन कई बार लोग सोचते हैं कि स्वास्थ्य लाभ के लिए रोज कितने अखरोट खाना सही माना जाता है और अगर इनका अधिक सेवन कर लिया जाए तो इससे क्या परेशानियां हो सकती हैं? ऐसे में आइए इस बारे में Ms Chitra BK, Chief of Dietetics, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।

रोज कितने अखरोट खाने चाहिए?

Ms Chitra के अनुसार, अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह आपके दिल और दिमाग की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, आपको अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

एक हेल्दी डाइट के हिस्से के रूप में, एक व्यक्ति को रोजाना औसतन 4-6 अखरोट (लगभग 25-30 ग्राम) खाने चाहिए। शरीर को जरूरी फैट, फाइबर और पोषक तत्व पाने के लिए इतनी मात्रा काफी है और इससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी भी नहीं बढ़ती है। आप अपनी पसंद के अनुसार अखरोट को कच्चा या भिगोकर खा सकते हैं। अखरोट को भिगोने से कोई अतिरिक्त फायदा नहीं मिलता है।

साल 2022 में Nutrition Reviews में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अखरोट की लाभकारी मात्रा अलग-अलग बताई गई है, जैसे ब्लड वेसल्स के बेहतर कामकाज के लिए रोजाना 30 ग्राम, दिल की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए लगभग 43 ग्राम, और कोलेस्ट्रॉल में सुधार के लिए 40 ग्राम या उससे अधिक अखरोट खाना फायदेमंद माना गया है, जबकि सामान्य रूप से नट्स के लिए 21 से 25 ग्राम प्रतिदिन खाने के लिए कहा जाता है और रोज करीब 14 ग्राम अखरोट बढ़ाने से भी वजन व दिल की सेहत पर अच्छा असर देखा गया है।

इसे भी पढ़ें: भीगे बादाम या भीगे अखरोट, सुबह खाली पेट सेहत के लिए क्या खाना है ज्यादा फायेदमंद?

how many walnuts should you eat daily potential side effects 1how many walnuts should you eat daily potential side effects 1

ज्यादा अखरोट खाने के नुकसान

Ms Chitra का कहना है कि बहुत ज्यादा अखरोट खाने से व्यक्ति को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जिनके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

1. वजन बढ़ने की समस्या

अखरोट में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती हैं। ऐसे में रोजाना बहुत ज्यादा अखरोट खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे व्यक्ति को मोटापे की समस्या भी हो सकती है।

2. पाचन से जुड़ी समस्याएं

अखरोट में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में रोज इनको ज्यादा मात्रा में खाने से पेट फूलने या दस्त जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जिनको लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं।

3. एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को नट्स से एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे में इन लोगों को अखरोट का सेवन करने से बचना चाहिए। इस स्थिति में अखरोट का सेवन करने से व्यक्ति को रैशेज, रेडनेस और खुजली होने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: रातभर भिगोए अखरोट ज्यादा फायदेमंद या नॉर्मल? जानें एक्सपर्ट की राय

4. कैलोरीज की मात्रा बढ़ने की समस्या

रोजाना जरूरत से ज्यादा अखरोट का सेवन करने से व्यक्ति की कैलोरीज की मात्रा बढ़ जाती है, जो लोग अपनी कैलोरी की मात्रा पर नजर रखते हैं, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि अखरोट भी उनकी रोज की डाइट का ही एक हिस्सा हैं।

साल 2022 में Nutrition Reviews में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अखरोट के अधिक सेवन से कुछ लोगों को पेट या पाचन से जुड़ी हल्की गड़बड़ी हो सकती है और चूंकि इसमें कैलोरी काफी अधिक होती है (जैसे 43 ग्राम में लगभग 296 किलोकैलोरी), इसलिए बहुत ज्यादा मात्रा (जैसे 57 से 99 ग्राम रोज) खाने से रोज की डाइट की कैलोरी असंतुलित हो सकती है, जिससे बिना कैलोरी का ध्यान रखे खाने पर वजन, बीएमआई (BMI) या कमर की चौड़ाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

अखरोट की मात्रा पर दें ध्यान

Ms Chitra का कहना है कि सबसे जरूरी बात है, अखरोट की मात्रा पर नियंत्रण रखना। एक बैलेंस डाइट में मुट्ठीभर अखरोट शामिल करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं और बहुत ज्यादा खाने से होने वाले नुकसानों से भी बचा जा सकता है।

निष्कर्ष

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होने के कारण दिल और दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद है। बैलेंस डाइट में रोजाना 4 से 6 अखरोट (लगभग 25-30 ग्राम) खाना पर्याप्त माना जाता है, जिनको कच्चा या भिगोकर किसी भी तरह खाया जा सकता है। हालांकि, अधिक मात्रा में अखरोट खाने से कैलोरी बढ़ने के कारण वजन बढ़ने की समस्या, अधिक फाइबर से पेट फूलने या दस्त जैसी पाचन से जुड़ी परेशानियां, और नट्स से एलर्जी वाले लोगों में खुजली, रेडनेस या रैशेज जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में सही मात्रा में अखरोट खाना ही सबसे सही है।

ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी होने या अन्य परेशानी के बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या से समय रहते बचा जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • अखरोट खाने के क्या फायदे हैं?

    अखरोट का सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने, याददाश्त को बेहतर करने, पाचन को बेहतर करने, वजन को नियंत्रित रखने, स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • अखरोट कब नहीं खाना चाहिए?

    एलर्जी, दस्त, पाचन से जुड़ी समस्या होने, दवाइयों का सेवन करने और किडनी स्टोन की स्थिति में व्यक्ति को अखरोट का सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

चुकंदर ही नहीं, इसके पत्ते भी हैं सेहत का खजाना, फेंकने से पहले जान लें 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 21, 2026 17:24 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Ms Chitra B K