Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

कटहल के बीजों के क्या फायदे हैं और इन्हें कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें 

कटहल के बीज में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। आइए लेख में जानें।

कटहल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता हैं। ज्यादातर लोग इसका गूदा तो खाते हैं और इसके बीजों को फेंक देते हैं, लेकिन कटहल के साथ-साथ इसके बीजों का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसका सेवन सही तरीके से और सीमित मात्रा में करना चाहिए। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें कटहल के बीज का सेवन करने के फायदों के बारे में।

कटहल के बीज का सेवन करने के फायदे

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, कटहल के बीज में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कुछ मात्रा में आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। हालांकि, इन्हें हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

कटहल के बीज में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को नॉर्मली काम करने में मदद करता है। फाइबर युक्त भोजन मल त्याग को आसान बनाने, कब्ज की समस्या से राहत देने और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद मिलती है, साथ ही इससे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में भी मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: कटहल के बीज का आटा सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद, कंट्रोल रखता है वजन और ब्लड शुगर

शरीर को दे एनर्जी

कटहल के बीज में नेचुरल कार्ब्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से एनर्जी देने में मदद मिलती है। इसको बैलेंस डाइट में शामिल करने से दिनभर की एक्टिविटीज को एनर्जेटिक तरीके से करने में मदद मिल सकती है।

benefits of eating jackfruit seeds how to eat them know from expert 01 (6)

हड्डियों को रखे हेल्दी

कटहल के बीज में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

इन बीजों में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

खून की कमी दूर करने में सहायक

कटहल के बीजों को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड सेल्स का उत्पादन बढ़ाने और हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्मी में कटहल खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

हार्ट को हेल्दी रखे

इन बीजों में अच्छी मात्रा में पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, अगर किसी को किडनी से जुड़ी बीमारी है, तो पोटैशियम का सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करना चाहिए।

कटहल के बीज को खाने का सही तरीका

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, कटहल के बीजों को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। सबसे पहले बीजों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें 20 से 30 मिनट तक उबाल लें या भून लें। पकने के बाद ऊपर का हार्ड छिलका हटा लें। इसके बाद अंदर के हिस्सा खाया जा सकता है। आप इन्हें सब्जी, सलाद, सूप या हल्के मसालों के साथ भी खा सकते हैं।

सावधानियां

कटहल के बीजों का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें। अधिक मात्रा में खाने से कुछ लोगों को गैस या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। अगर आपको किसी फूड से एलर्जी है या पहले से कोई गंभीर बीमारी है, तो इन्हें नियमित रूप से खाने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना बेहतर होता है।

निष्कर्ष

कटहल के बीज में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने, शरीर को एनर्जी देने, हड्डियों को मजबूती देने, खून की कमी को दूर करने, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसका सेवन सीमित मात्रा में और सही तरीके से पकाकर ही खाना चाहिए। ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, किसी भी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कटहल खाने के क्या फायदे हैं?

    कटहल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हार्ट को हेल्दी रखने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।
  • कटहल किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? 

    किडनी की बीमारी, लेटेक्स एलर्जी, खून को पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने वाले, ब्लड शुगर, प्रेग्नेंसी के दौरान, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। 

Read Next

मखाना या रोस्टेड चना: वजन कम के लिए क्या है हेल्दी? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 28, 2026 23:37 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 28, 2026 23:37 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 28, 2026 23:37 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 28, 2026 23:37 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content